अन्य

क्या आप जानते हैं अलग-अलग रंग के मील के पत्थरों का मतलब, अगर नहीं तो यहाँ जानें

सड़क पर मीलों लम्बा सफ़र हो और बीच में कोई रोक-टोक ना हो तो कितना मज़ा आता है। ख़ाली सड़क पर रफ़्तार में गाड़ी दौड़ानें का अपना ही मज़ा होता है। लेकिन कई बार गाड़ी दौड़ाने के चक्कर में लोग रास्ता भी भूल जाते हैं और ग़लती से ग़लत रास्ते पर चले जाते हैं। ऐसा ना हो इसके लिए हाईवे पर जगह-जगह पर मील के पत्थर लगे होते हैं, जिसको देखकर रास्ते में पड़ने वाली जगह और उसकी दूरी का पता चलता है। आपने भी हाइवे पर मील के पत्थर लगे हुए देखे ही होंगे। आपको भी कभी इन्ही मील के पत्थरों से सही रास्ते के बारे में ज़रूर पता चला होगा।

ऐसा हर व्यक्ति के साथ होता है। हर व्यक्ति जीवन में कभी ना कभी रास्ता भटक जाता है। लोग रास्ता ना भटकें, इसीलिए मार्ग में पथ-प्रदर्शक के रूप में ये पत्थर लगाए जाते हैं। आपने भी जीवन में कई पत्थर देखे होंगे, लेकिन क्या आपने कभी इस बात पर ध्यान दिया है कि मील के पत्थर भी अलग-अलग रंग के होते हैं। अगर आपने इसपर ध्यान नहीं दिया होगा तो अगली बार ज़रूर इसपर ध्यान दीजिएगा। अगर अपने देखा है लेकिन आपको यह नहीं पता है कि ऐसा क्यों होता है तो चिंता करने की कोई ज़रूरत नहीं है। आज हम आपके इसी सवाल का जवाब लेकर यहाँ आए हैं।

अलग-अलग रंग के मील के पत्थरों का मतलब:

*- पीले रंग का मील का पत्थर:

अगर आप सड़क पर यात्रा कर रहे हैं और आपको पीले रंग का मील का पत्थर दिखाई देता है तो इसका मतलब यह होता है कि आप किसी आम सड़क पर नहीं बल्कि आप राष्ट्रीय राजमार्ग पर चल रहे हैं। जी हाँ पीले रंग के मील के पत्थर सिर्फ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर ही लगाए जाते हैं।

*- हरे रंग का मील का पत्थर:

अगर आपको किसी सड़क पर हरे रंग का मील का पत्थर दिखाई देता है तो आप उसे देखकर हैरान होने की बजाय यह समझ जाएँ कि आप जिस सड़क पर यात्रा कर रहे हैं, वह राज्य मार्ग है। ऐसी सड़कों का निर्माण राज्य सरकार की योजना के अंतर्गत किया जाता है और ऐसी सड़कें एक ही राज्य में होती हैं।

*- काला, नीला और सफ़ेद रंग का मिल का पत्थर:

अगर यात्रा के दौरान किसी सड़क पर आपको काले, नीले या सफ़ेद रंग का मील का पत्थर लगा हुआ दिखाई देता है तो आप समझ जाइए कि आप किसी बड़े शहर या जिले में आ गए हैं। ऐसे मील के पत्थर शहर के अंदर ही लगाए जाते हैं।

*- नारंगी रंगका मील का पत्थर:

अगर किसी सड़क पर यात्रा करते समय आपको नारंगी रंग का मील का पत्थर लगा हुआ दिखाई दे तो आप आसानी से समझ सकते हैं कि आप किसी गाँव की सड़क पर चल रहे हैं। हालाँकि आपको किसी गाँव की सड़क के बारे में जानने के लिए किसी मील के पत्थर की ज़रूरत नहीं होती है। गाँव की सड़क आस-पास के माहौल से ही पता चल जाती है।

तो अगली बार किसी सड़क पर यात्रा करते समय आपको अगर कोई पत्थर दिखाई दे तो आप देखकर भ्रम में मत पड़िए। आप किस सड़क पर यात्रा कर रहे हैं, उसके बारे में मील के पत्थरों को देखकर आसानी से समझ जाएँगे। अब यात्रा करते समय अपनी इस जानकारी को आप दूसरों को भी बताएँ कि अलग-अलग रंग के मील के पत्थरों का क्या मतलब होता है। ताकि उन्हें ही सड़क की पहचान करनी आ जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button