अध्यात्म

शनि दोषों से मुक्ति पाने के लिए सावन शनिवार को करें यह उपाय, शनिदेव और महादेव की मिलेगी कृपा

वैसे देखा जाए तो शनिवार के दिन शनि देवता की विशेष पूजा अर्चना की जाती है, इस दिन सभी लोग शनि की बुरी दृष्टि से बचने के लिए तरह-तरह के तरीके अपनाते हैं, शनिवार के दिन अगर शनि देवता को सरसों का तेल अर्पित किया जाए तो इससे व्यक्ति को अपने जीवन में शुभ परिणाम मिलते हैं, इसके अलावा सावन का शनिवार भी बहुत ही खास माना जाता है, अगर सावन के पावन महीने में शनिवार के दिन कुछ खास उपाय किए जाए तो इससे मनुष्य को कई गुना अधिक लाभ मिलने की संभावना रहती है, इतना ही नहीं बल्कि शनि के बुरे प्रभाव से भी छुटकारा मिलता है, सावन शनिवार को इन उपायों को करने से व्यक्ति का भाग्य भी खुल सकता है, आज हम आपको सावन के शनिवार को कौन से उपाय करके हम शनिदेव के प्रकोप से बच सकते हैं, इसके बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।

सावन के शनिवार को करें यह उपाय

  • अगर आप सावन महीने में देवों के देव महादेव की पूजा अर्चना करते हैं तो इससे आपको पुण्य की प्राप्ति होती है, परंतु इस पावन महीने के शनिवार के दिन अगर आप शिवलिंग पर कच्चा चावल अर्पित करते हैं तो इससे धन से जुड़ी हुई परेशानियां दूर होती है और आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर बनती है।
  • अगर आपको स्वास्थ्य संबंधित किसी प्रकार की दिक्कत है या फिर आप किसी बीमारी से लंबे समय से परेशान चल रहे हैं तो ऐसी स्थिति में आप सावन महीने के शनिवार के दिन गाय के शुद्ध घी से शिवजी का अभिषेक कीजिए, इससे आपको स्वास्थ्य लाभ मिलेगा।
  • अगर आप चाहते हैं कि आपके जीवन के दुख दूर हो तो आप सावन के शनिवार को काले तिल का दान जरूर कीजिए और भगवान शिव जी को भी काले तिल चढ़ाएं।

  • अगर आप शनि देव के साथ-साथ महादेव की भी कृपा प्राप्त करना चाहते हैं तो ऐसे में आप सावन के शनिवार के दिन भगवान शंकर के पंचाक्षरी मंत्र का जाप कीजिए।
  • शनि दोष से मुक्ति पाने के लिए आप सावन के शनिवार को शहद से भगवान शिव जी का अभिषेक कीजिए।
  • अगर आप अपने जीवन में सुख समृद्धि की प्राप्ति करना चाहते हैं तो इसके लिए सावन के शनिवार को किसी भी शिव मंदिर में जाकर जौ का दान कीजिए।

  • अगर आप शनि के प्रकोप से बचना चाहते हैं तो ऐसे में आप सावन के शनिवार को किसी भी शनि मंदिर में जाकर काले कपड़े का दान कर सकते हैं।
  • शनि पीड़ा से मुक्ति पाने के लिए आप सावन के शनिवार के दिन पीपल के पेड़ पर जल अर्पित करने के पश्चात पीपल के पेड़ की सात परिक्रमा करें।
  • शास्त्रों के अनुसार सावन का शनिवार बहुत ही खास माना जाता है, अगर आप शनि देव की बुरी दृष्टि से बचना चाहते हैं तो यह समय बहुत ही शुभ माना गया है, आप सावन के शनिवार को किसी भी शनि मंदिर में जाकर शनि देवता को एक पान में लोहे की कील, काले तिल और ₹1 रुपये का सिक्का अर्पित कीजिए, इससे शनि दोष से मुक्ति मिलेगी, इस उपाय को करने से शनिदेव की कृपा आपके ऊपर हमेशा बनी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button