राशिफल

1 मई बुध करेंगे वृषभ राशि में प्रवेश, जानिए किन लोगों के आएंगे शुभ दिन और कौन होगा परेशान

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति लगातार बदलती रहती है, जिसकी वजह से सभी राशियों पर कुछ ना कुछ प्रभाव अवश्य पड़ता है। यदि कोई ग्रह अपनी राशि बदलता है तो उसकी शुभ-अशुभ स्थिति के अनुसार ही फल की प्राप्ति होती है। आपको बता दें कि 1 मई की सुबह 5:39 बजे पर बुद्धि और वाणी के ग्रह बुध देव मेष राशि की यात्रा समाप्त करके अपने मित्र शुक्र की राशि वृषभ में प्रवेश कर रहे हैं और यह इस राशि में 26 मई तक गोचर करेंगे। उसके बाद मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे।

आपको बता दें पहले से ही वृषभ राशि में राहु गोचर कर रहा है। इसी वजह से बुध के भी प्रवेश कर जाने से राहु के अशुभ प्रभाव में कमी देखने को मिल सकती है। आखिर यह परिवर्तन किन राशि वालों के लिए शुभ रहेगा और किसको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है, चलिए जानते हैं इसके बारे में…

आइए जानते हैं बुध ग्रह का गोचर किन राशियों के लिए रहेगा शुभ

मेष राशि वाले लोगों की राशि में बुध ग्रह का गोचर धन भाव में होगा, जिसकी वजह से आपको शुभ फल की प्राप्ति होगी। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। अचानक धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। काफी लंबे समय से उधार दिया गया पैसा वापस मिलने की उम्मीद है। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। परिवार के सभी सदस्यों के बीच बेहतर तालमेल बने रहेंगे। आप अपनी मधुर वाणी से लोगों को प्रभावित कर सकते हैं। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा परिणाम हासिल हो सकता है।

वृषभ राशि वाले लोगों की राशि में ही बुध गोचर करेंगे जिसकी वजह से आपको बेहतरीन सफलता मिलने के योग नजर आ रहे हैं। सरकारी क्षेत्र में कार्यरत लोगों को अपने कामकाज में सफलता हासिल होगी। लाभ के कई अवसर हाथ लग सकते हैं। विवाह संबंधित वार्ता सफल रहेगी। नौकरी के क्षेत्र में पदोन्नति मिलने के प्रबल योग हैं। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। आप महत्वपूर्ण मामलों में निर्णय ले सकते हैं। किसी पुराने नुकसान की भरपाई हो सकती है।

कर्क राशि वाले लोगों की राशि में बुध ग्रह का गोचर लाभ भाव में होगा, जिसकी वजह से आमदनी के स्रोत बढ़ सकते हैं। कामकाज में तेजी देखने को मिलेगी। कार्य व्यापार में उन्नति मिलने के प्रबल योग नजर आ रहे हैं। अगर आप कोई नया व्यापार शुरू करना चाहते हैं तो यह समय बहुत ही अच्छा रहेगा। आपको अपने कामकाज में बेहतरीन सफलता मिल सकता है। परिवार के बड़े बुजुर्गों की सलाह के लिए फायदेमंद साबित होगी। भाई-बहनों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों के साथ अच्छे संबंध रहेंगे। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। शादीशुदा जिंदगी बेहतरीन रहेगी।

सिंह राशि वाले लोगों की राशि में बुध ग्रह का गोचर दशम भाव में होगा, जिसकी वजह से आपके लिए यह परिवर्तन किसी वरदान से कम नहीं है। आपको हर क्षेत्र में सफलता मिलने के योग नजर आ रहे हैं। कामकाज में मन मुताबिक फायदा मिलेगा। जमीन जायजाद से जुड़े हुए मामलों का निपटारा हो सकता है। मकान, वाहन खरीदने की योजना बन सकती है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छी सफलता मिल सकती है। बेरोजगार लोगों को अच्छा रोजगार मिलेगा। धर्म-कर्म के कामों में रुचि बढ़ेगी। सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा ले सकते हैं।

कन्या राशि वाले लोगों के लिए बुध ग्रह का गोचर अच्छा साबित होगा। आपकी राशि में भाग्य भाव में गोचर करते हुए बुध भाग्य वृद्धि के साथ-साथ पद और गरिमा में वृद्धि करेगा। धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है। धार्मिक कामों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। किसी पुरानी शारीरिक समस्या से छुटकारा मिल सकता है। आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। संतान प्राप्ति के शुभ योग नजर आ रहे हैं। आप जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें आपको सफलता मिल सकती है। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। नौकरी के क्षेत्र में आपके कार्यों की प्रशंसा होगी।

वृश्चिक राशि वाले लोगों के लिए बुध ग्रह का गोचर लाभदायक सिद्ध होगा। आपकी राशि में बुध सप्तम भाव में गोचर करेगा, विवाह संबंधित वार्ता सफल रहेगी। व्यापार से जुड़े हुए लोगों को भारी मात्रा में लाभ मिल सकता है। कोई लाभदायक समझौता होने के योग हैं। सरकारी क्षेत्र में अच्छा फायदा मिलेगा। आप अपने सभी कार्य समय पर निपटा सकते हैं। विदेशी कंपनियों में सर्विस करने वाले लोगों को शुभ फल की प्राप्ति होगी।

मकर राशि वाले लोगों के लिए बुध का राशि परिवर्तन शुभ रहेगा। आपकी राशि में बुध पंचम विद्या भाव में गोचर करेगा। विद्यार्थियों को शिक्षा प्रतियोगिता में आ रही बाधाओं से छुटकारा मिल सकता है। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे थे उनको अच्छी नौकरी मिलेगी। परिवार के बड़े लोगों का पूरा सहयोग मिलेगा। भाई बहनों की मदद से आपका कोई अधूरा काम पूरा हो सकता है। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी।

आइए जानते हैं बाकी राशियों की कैसी रहेगी स्थिति

मिथुन राशि वाले लोगों के लिए बुध ग्रह का गोचर ठीक नहीं है। आपकी राशि में हानि भाव में यह गोचर करेगा, जिसकी वजह से आपको मिले-जुले परिणाम हासिल हो सकते हैं। काम के सिलसिले में आपको अधिक भागदौड़ करनी पड़ेगी। जरूरत से ज्यादा खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है, जिसको लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। विदेश में काम कर रहे लोगों को सामान्य फल मिलेगा। धर्म-कर्म के प्रति आपकी रूचि बढ़ेगी। दान-पुण्य में आपका बहुत अधिक मन लगने वाला है। गुप्त शत्रु सक्रिय रहेंगे। यह आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं इसलिए आप सतर्क रहें। किसी भी प्रकार के वाद-विवाद से दूर रहना होगा।

तुला राशि वाले लोगों की राशि में बुध ग्रह का गोचर अष्टम भाव में होगा, जिसकी वजह से आपको मध्यम फल की प्राप्ति होगी। सामाजिक क्षेत्र में पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है परंतु आप परिवार की परिस्थितियों को लेकर काफी चिंतित रहेंगे। परिवार में किसी की सेहत खराब हो सकती है, जो आपकी चिंता का कारण बनेगा। ससुराल पक्ष से कोई दुखद समाचार मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में कुछ लोग आपके खिलाफ षड्यंत्र रच सकते हैं इसलिए सतर्क रहें।

धनु राशि वाले लोगों के लिए बुध ग्रह का परिवर्तन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। आपकी राशि में छठे शत्रु भाव में बुध गोचर करेगा, जिसकी वजह से किसी पुरानी बीमारी को लेकर आप चिंतित हो सकते हैं। शत्रुओं में वृद्धि होगी। पैसों का उधार लेन-देन मत कीजिए। विशेष रूप से आप किसी को भी पैसा उधार मत दीजिए अन्यथा आर्थिक हानि होने की संभावना नजर आ रही है। स्वास्थ्य को लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता पाने के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ेगी।

कुंभ राशि वाले लोगों के लिए बुध ग्रह का गोचर मिलाजुला रहेगा। आपकी राशि में बुध ग्रह चतुर्थ भाव में गोचर करेगा। आप किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। पारिवारिक माहौल थोड़ा अशांत रहने वाला है, जिसको लेकर आप काफी हताश महसूस करेंगे। अचानक दूर संचार माध्यम से कोई दुखद समाचार मिल सकता है। माता-पिता की सेहत को लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे। सरकारी कामकाज में फायदा मिलेगा। मकान बनाने का सपना बहुत ही जल्द पूरा हो सकता है।

मीन राशि वाले लोगों के लिए बुध ग्रह का गोचर काफी हद तक ठीक रहेगा। आपकी राशि में पराक्रम भाव में बुध ग्रह गोचर करते हुए सौम्यप्रभाव आपको अति उत्साही और पराक्रमी बना सकता है। आपके द्वारा किए गए कार्य की सराहना होगी। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धार्मिक कार्यक्रम में आपकी रूचि बढ़ेगी। वाहन प्रयोग में लापरवाही ना करें। व्यापार में सामान्य फल की प्राप्ति होगी। किसी भी महत्वपूर्ण दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने से पहले ठीक प्रकार से पढ़ लीजिए ताकि आगे परेशानी का सामना ना करना पड़े।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button