राशिफल

ग्रह-नक्षत्र बना रहे 2 अशुभ योग, जानिए किन राशियों का ठीक रहेगा समय, किसको झेलनी पड़ेगी परेशानी

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रह-नक्षत्रों की लगातार बदलती स्थिति व्यक्ति के जीवन को भिन्न-भिन्न प्रकार से प्रभावित करती है। यदि ग्रहों की स्थिति किसी व्यक्ति की राशि में ठीक है तो इसकी वजह से जीवन आनंददायक व्यतीत होता है, परंतु ग्रहों की स्थिति खराब होने के कारण जीवन में एक के बाद एक परेशानियां उत्पन्न होने लगती हैं। हर किसी व्यक्ति की राशि उसके लिए बहुत महत्वपूर्ण मानी गई है। राशि की सहायता से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई जानकारियां हासिल कर सकता है।

ज्योतिष गणना के अनुसार आज उत्तराषाढ़ा नक्षत्र में चंद्रमा होने की वजह से राक्षस नाम का योग बन रहा है, इसके साथ ही अतिगंड योग भी रहेगा। यह दोनों ही योग अशुभ माने गए हैं। आखिर इसका आपकी राशियों पर कैसा प्रभाव पड़ने वाला है? आज हम आपको इसकी जानकारी देने जा रहे हैं।

आइए जानते हैं अशुभ योगों की वजह से किन राशियों को झेलनी पड़ेगी परेशानी

मेष राशि वाले लोगों का समय मिलाजुला रहेगा। आप ज्यादातर अपना समय परिवार के लोगों के साथ व्यतीत करेंगे। आपके मन में नए-नए विचार उत्पन्न हो सकते हैं। बिजनेस करने वाले लोगों को कोई भी नया समझौता करने के दौरान सतर्क रहने की आवश्यकता है अन्यथा आगे चलकर आपको परेशानी का सामना करना पड़ेगा। काम-धंधा थोड़ा मंदा रहेगा। नौकरी के क्षेत्र में आपको अधिक भागदौड़ करनी पड़ेगी। अधिक जिम्मेदारियों की वजह से आप थोड़े मानसिक रूप से तनाव महसूस करेंगे। साथ काम करने वाले लोग आपकी सहायता कर सकते हैं।

कर्क राशि वाले लोगों को कठिन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है। विशेष रूप से आप अपने स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें। बाहर के खानपान से दूर रहने की जरूरत है। कार्यालय में कर्मचारियों के साथ किसी बात को लेकर मतभेद होने की संभावना बन रही है। आपको अपनी वाणी और गुस्से पर कंट्रोल रखना होगा। कुछ लोग मीठी-मीठी बातों से आपको बहकाने की कोशिश करेंगे। विदेश में कार्य कर रहे लोगों को मिलाजुला फल मिलेगा। सामाजिक कार्यों में भाग ले सकते हैं।

सिंह राशि वाले लोगों का समय सामान्य रूप से व्यतीत होगा। नए कामों में रुचि बढ़ेगी, जिससे आपको कुछ नया सीखने को मिल सकता है। आपकी आर्थिक स्थिति में काफी हद तक सुधार आने की संभावना है परंतु आपको अपनी फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखना होगा अन्यथा धन से जुड़ी हुई परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं। आपके रुके हुए काम जल्द ही पूरे हो सकते हैं। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों का पूरा सपोर्ट मिलेगा। वाहन प्रयोग में आपको सावधानी बरतने की आवश्यकता है।

कन्या राशि वाले लोगों के प्रेम संबंधों में परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं। शादीशुदा लोगों को यही सलाह दी जाती है कि आप अपने जीवनसाथी से कोई ऐसा वादा ना करें जिसको आप पूरा ना कर सकें, इसकी वजह से आपके रिश्ते में खटास उत्पन्न होने की संभावना है। ऑफिस के कामकाज अधिक रहेंगे। कुछ महत्वपूर्ण कामों में बाधाएं उत्पन्न हो सकती हैं। तकनीकी क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों का समय काफी हद तक ठीक-ठाक रहेगा।

तुला राशि वाले लोगों को अपने पारिवारिक जीवन में अच्छा तालमेल बनाए रखने की आवश्यकता है। जीवन साथी का हर कदम पर सहयोग मिलेगा। सरकारी ऑफिस में काम करने वाले व्यक्तियों को प्रमोशन मिलने के संकेत बने हुए हैं। आप अपने रुके काम काज पूरे कर सकते हैं। इस राशि के लोग कोई भी नया व्यापार कुछ दिनों के लिए शुरू ना करें अन्यथा आपको भारी नुकसान झेलना पड़ सकता है। आप अपनी आर्थिक स्थिति पर ध्यान रखते हुए पैसा खर्च कीजिए।

धनु राशि वाले लोगों का समय कमजोर रहेगा। आप कोई भी कार्य किस्मत के भरोसे ना छोड़ें। आपको कामकाज के प्रति गंभीर रहने की आवश्यकता है। ऑफिस में काम का दबाव अधिक रहेगा। आप कोई भी काम जल्दीबाजी में ना करें अन्यथा आपकी परेशानियां बढ़ सकती हैं। बेहतर होगा धैर्य के साथ काम कीजिए। खानपान में अधिक रूचि बढ़ेगी। आप अपने मनपसंद भोजन का आनंद ले सकते हैं। दोस्तों के साथ कहीं बाहर घूमने-फिरने की योजना बना सकते हैं।

मकर राशि वाले लोगों का समय सामान्य रहेगा। आपकी आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। विद्यार्थी वर्ग के लोगों को पढ़ाई में ध्यान देने की आवश्यकता है। मौसम परिवर्तन होने की वजह से आपके स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है, इसलिए सेहत पर ध्यान देने की आवश्यकता है। अनजान लोगों के ऊपर आप जरूरत से ज्यादा भरोसा ना करें। सामाजिक क्षेत्र में आपको अपनी छवि सुधारने का मौका मिल सकता है। प्रभावशाली लोगों से संपर्क स्थापित होंगे, जिसका भविष्य में अच्छा फायदा मिलेगा।

मीन राशि वाले लोगों का मन धर्म-कर्म के कामों में अधिक लगेगा। ईश्वर की भक्ति से आपका मन शांत रहेगा। आप अपने व्यवसाय में किसी भी प्रकार का बदलाव ना करें अन्यथा आपको घाटा हो सकता है। यदि आप कहीं पैसा निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो अनुभवी लोगों की सलाह अवश्य लीजिए। आप अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने की हर संभव कोशिश करेंगे। मित्रों का पूरा सहयोग मिलेगा। वाहन के रखरखाव में अधिक पैसा खर्च हो सकता है। ऑफिस के कार्य आप स्वयं पूरे करें, किसी के ऊपर जरूरत से ज्यादा भरोसा मत कीजिए।

आइए जानते हैं किन राशियों का बेहतर रहेगा समय

वृषभ राशि वाले लोगों का समय अच्छा रहेगा। नौकरी के क्षेत्र में आपके सकारात्मक विचारों से खुश होकर बड़े अधिकारी आपको उपहार में कोई चीज दे सकते हैं। नए व्यवसाय में आप पैसा लगा सकते हैं, जिसका आने वाले समय में आपको दोगुना फायदा मिलने वाला है। प्राइवेट नौकरी करने वाले लोगों को प्रमोशन मिल सकती है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। इस राशि के लोग अपने बच्चों की तरफ से उन्नति की खुशखबरी प्राप्त कर सकते हैं, जिससे आपको गर्व और खुशी महसूस होगी। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान मिलेगा।

मिथुन राशि वाले लोगों को अच्छे परिणाम हासिल होंगे। व्यवसाय से जुड़े हुए लोगों को भारी मात्रा में लाभ मिलने की संभावना है। छात्रों के लिए समय अच्छा रहने वाला है। सरकारी परीक्षाओं में आपको सफलता हासिल होगी। आप कोई नया वाहन, जमीन खरीदने का विचार बना सकते हैं। परिवार के लोगों के साथ आप अच्छा समय व्यतीत करेंगे। यदि आप कहीं निवेश करते हैं तो इसका भविष्य में अच्छा फायदा मिलेगा। स्वास्थ्य के लिहाज से समय अति उत्तम रहने वाला है।

वृश्चिक राशि वाले लोगों का समय फायदेमंद रहने वाला है। विशेष रूप से कारोबार से जुड़े हुए लोगों को अच्छा फायदा मिलेगा। आपके लाभ में वृद्धि हो सकती है। बेरोजगार लोगों को किसी मल्टीनेशनल कंपनी से नौकरी का प्रस्ताव मिल सकता है। प्रेम जीवन में खुशियां बनी रहेंगी। परिवार के लोगों के साथ आपके रिश्ते अच्छे रहेंगे। माता-पिता के साथ आप किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। बच्चों के साथ आप अच्छा टाइम व्यतीत करने वाले हैं।

कुंभ राशि वाले लोगों को अपने जीवन में कई क्षेत्रों से शुभ परिणाम हासिल हो सकते हैं। सामाजिक कार्यों में आपकी अधिक रूचि रहेगी। सामाजिक सुधार के कारण आपके पड़ोसी भी आपकी तारीफ कर सकते हैं। मित्रों के साथ चल रहे मतभेद दूर होंगे। शादीशुदा जिंदगी अच्छी रहने वाली है। अचानक धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। जीवनसाथी के साथ आप किसी अच्छी जगह घूमने जा सकते हैं। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता हासिल होगी। आपको अपने करियर में तरक्की के नए मार्ग हो सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button