राशिफल

इन 5 राशियों के मजबूत हुए किस्मत के सितारे, शिव-पार्वती की कृपा से खुलेंगे आमदनी के रास्ते

आकाशमंडल में ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति लगातार बदलती रहती है, जिसकी वजह से सभी 12 राशियों पर शुभ-अशुभ प्रभाव पड़ता है। ज्योतिष के जानकारों के अनुसार यदि किसी व्यक्ति की राशि में ग्रह-नक्षत्रों की चाल ठीक है तो इसकी वजह से शुभ परिणाम मिलते हैं परंतु इनकी चाल ठीक है ना होने के कारण जीवन में बहुत सी परेशानियां उत्पन्न होने लगती हैं। बदलाव प्रकृति का नियम है और यह निरंतर चलता रहता है। इसको रोक पाना संभव नहीं है।

ज्योतिष गणना के अनुसार कुछ राशि के लोग ऐसे हैं जिनकी कुंडली में ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति शुभ संकेत दे रही है। इन राशि वालों के ऊपर भगवान शिव और पार्वती की कृपा दृष्टि बनी रहेगी और किस्मत में अच्छा खासा सुधार देखने को मिलेगा। आमदनी के नए-नए मार्ग हासिल हो सकते हैं। तो चलिए जानते हैं आखिर यह भाग्यशाली राशि के लोग कौन से हैं।

आइए जानते हैं किन राशियों पर रहेगी शिव-पार्वती की कृपा

मेष राशि वाले लोगों के ऊपर भगवान शिव और माता पार्वती की विशेष कृपा दृष्टि बनी रहेगी। आपको कामकाज में उत्तम फल की प्राप्ति होगी। धन लाभ मिल सकता है। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। आर्थिक स्थिति पहले से अधिक मजबूत बनेगी। जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए सबसे आगे रहेंगे। पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा। आप अपने धन कोष में वृद्धि के लिए कुछ नई योजनाएं बना सकते हैं, जिसमें आपको सफलता मिलने के योग नजर आ रहे हैं। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा।

कर्क राशि वाले लोगों को रोजगार के क्षेत्र में नए-नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। आपका मन बेहद खुश रहेगा। माता-पिता के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। भगवान शिव पार्वती की कृपा से पारिवारिक परेशानियों का समाधान निकल सकता है। दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। किस्मत के सहारे आपके बहुत से कार्य बनते चले जाएंगे, जिससे आपका मन हर्षित होगा। सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। दूर संचार माध्यम से खुशखबरी मिल सकती है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा।

कन्या राशि वाले लोगों की कोई अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है। व्यापार अच्छा चलेगा। आपके मन में नए-नए आईडिया आ सकते हैं। दोस्तों के साथ कोई नया काम शुरू करने की योजना बन सकती है। आपको अपने सभी प्रकार के कामों में सफलता मिलने के योग हैं। भगवान शिव और पार्वती की कृपा से आप दिन दुगनी रात चौगुनी तरक्की हासिल करेंगे। आप अपने शत्रुओं को परास्त करेंगे। आप किसी लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं। पारिवारिक माहौल खुशहाल रहेगा।

तुला राशि वाले लोगों के चारों तरफ का वातावरण आनंदमय रहने वाला है। घर में किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। ईश्वर की भक्ति से आपका मन शांत रहेगा। बच्चों की तरफ से शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। कार्य क्षेत्र में विस्तार संबंधित योजना बन सकती है, जिसमें आपको सफलता मिलेगी। बड़े अधिकारी आपके कार्यों की प्रशंसा करेंगे। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। किसी प्रतियोगी परीक्षा में अच्छा नतीजा मिल सकता है।

कुंभ राशि वाले लोगों की किस्मत के सितारे बुलंद रहेंगे। भगवान शिव और पार्वती जी की कृपा से आप अपने कामकाज में लगातार सफलता हासिल करेंगे। किसी पुराने नुकसान की भरपाई कर सकते हैं। आमदनी में जबरदस्त बढ़ोतरी होगी। पारिवारिक जरूरतों की पूर्ति होगी। आप अपनी मेहनत से सभी कार्य सिद्ध करेंगे। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल हो सकते हैं। दोस्तों के साथ नया व्यवसाय शुरू करने की योजना बन सकती है।

आइए जानते हैं बाकी राशियों का कैसा रहेगा समय

वृषभ राशि वाले लोगों का समय मध्यम फलदाई रहने वाला है। आप कोई भी बड़ा निवेश करने से बचें अन्यथा नुकसान हो सकता है। प्रिय मित्र से कहासुनी हो सकती है, जिसको लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे। आपको अपनी आमदनी के अनुसार खर्चों पर कंट्रोल रखना होगा। कुछ लोग आपके अच्छे स्वभाव का फायदा उठाने की कोशिश कर सकते हैं। प्राइवेट नौकरी करने वाले लोग बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखें, इससे आपको लाभ मिलने की उम्मीद है।

मिथुन राशि वाले लोगों का समय काफी हद तक ठीक रहेगा। कुछ घरेलू कामों में आप अधिक व्यस्त रहेंगे। शारीरिक थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है। आपको अपने खान-पान में सुधार करने की आवश्यकता है। व्यापार के सिलसिले में आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं, आपकी यात्रा लाभ दे सकती है। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे लोगों को रोमांस का अवसर मिल सकता है।

सिंह राशि वाले लोगों का समय मिलाजुला रहने वाला है। पिछले कई दिनों से परिवार में कोई परेशानी चल रही थी, वह समाप्त हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपको सफलता मिलने के योग हैं। सामाजिक क्षेत्र में नए-नए लोगों से जान-पहचान बढ़ेगी परंतु आप अनजान लोगों के ऊपर जरूरत से ज्यादा भरोसा मत कीजिए। पति-पत्नी के बीच चल रहे मतभेद खत्म होंगे। प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति देखने को मिलेगी।

वृश्चिक राशि वाले लोगों का समय काफी भागदौड़ भरा रहेगा। आपके मन में नकारात्मक विचार उत्पन्न हो सकते हैं, जिसको लेकर आप काफी बेचैनी महसूस करेंगे। परिवार के किसी सदस्य से कहासुनी हो सकती है। आप अपने स्वभाव पर काबू रखें। किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। माता-पिता का आशीर्वाद और सहयोग मिलेगा। नौकरी के क्षेत्र का माहौल सामान्य रहेगा। बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखें। जरूरी कामों में अधीनस्थ कर्मचारियों की मदद मिल सकती है। आपका आत्मविश्वास मजबूत रहेगा। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा।

धनु राशि वाले लोग मानसिक रूप से काफी परेशान नजर आ रहे हैं। किसी महत्वपूर्ण कार्य में कठिन मेहनत करने के बावजूद भी सफलता नहीं मिल पाएगी। दोस्तों से आर्थिक सहायता मिल सकती है। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। भाई-बहनों के साथ चल रहे हैं मतभेद खत्म हो सकते हैं। दांपत्य जीवन में कोई तनाव उत्पन्न होने की संभावना है। आप अपने जीवन साथी की बातों को सुने, अगर वह नाराज हो जाएं तो उन्हें मनाने की पूरी कोशिश कीजिए।

मकर राशि वाले लोगों का मन पूजा-पाठ में अधिक लगेगा। धार्मिक व सामाजिक कार्य में भाग लेने में ज्यादा समय व्यतीत करेंगे। संतान के भविष्य को लेकर आप कोई महत्वपूर्ण फैसला ले सकते हैं। पैसों का उधार लेन-देन मत कीजिए अन्यथा नुकसान हो सकता है। व्यापार में लाभ मिलने के योग हैं। शुभ समाचार मिल सकता है। विवाह योग्य लोगों को विवाह का उत्तम रिश्ता मिलेगा।

मीन राशि वाले लोगों को मिश्रित परिणाम हासिल होंगे। कार्यालय में आपको अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है परंतु उसके बावजूद भी मनचाही सफलता नहीं मिल पाएगी। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। आमदनी के अनुसार खर्चों पर कंट्रोल रखना होगा। मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है। मित्रों का पूरा सहयोग मिलेगा। माता-पिता की सेवा करने का अवसर मिल सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button