राशिफल

राशिफल 4 जून: आज इन 6 राशियों पर रहेगी शनिदेव की शुभ नजर, मेहनत का मिलेगा उम्मीद से ज्यादा फल

आज आप शनिवार 4 June 2022 Rashifal पढ़ेंगे। हमारे जीवन में राशिफल का बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का पहले से अनुमान लगाया जा सकता है। राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेनदेन, परिवार, मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है।

आप अपना राशिफल पढ़ कर अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। यदि आप जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहने वाला है? तो इसके लिए 4 जून 2022 का राशिफल पढ़ें।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन बहुत अच्छा नजर आ रहा है। जो लोग काफी लंबे समय से सच्चे प्यार की तलाश कर रहे थे, उनको सफलता मिलेगी। नौकरी करने वाले लोगों को तरक्की मिलने के प्रबल योग हैं। बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। आपको अपनी मेहनत का उम्मीद से ज्यादा फल मिलेगा। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। घर परिवार से जुड़ी हुई परेशानियों का समाधान हो सकता है। आप अपने कामकाज की योजनाओं को अंतिम रूप देंगे। व्यापार से जुड़े हुए लोगों को लाभदायक समझौता मिलने के योग बन रहे हैं। कारोबार में बरकत होगी। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर जा सकते हैं। घर के किसी बड़े बुजुर्ग की सलाह के लिए फायदेमंद साबित होगी।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन मिले-जुले परिणाम लेकर आया है। अगर आप किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जा रहे हैं, तो उस दौरान वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें क्योंकि दुर्घटना होने का भय बना हुआ है। आप घर की आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने की हर संभव कोशिश करेंगे, जिसमें आपको काफी हद तक सफलता मिल सकती है। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास जल्द सफल होने वाले हैं। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। पैतृक कारोबार में सावधान रहना होगा। बेहतर होगा कि शांतिपूर्ण प्रतिरोध की रणनीति बनाकर आगे कदम बढ़ाएं। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता पाने के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ेगी।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आप आत्मविश्वास से भरपूर नजर आ रहे हैं। आपको अपने कामकाज में मन मुताबिक सफलता मिलने की पूरी संभावना है। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। घर में मांगलिक कार्यक्रम के आयोजन पर चर्चा हो सकती है। प्राइवेट नौकरी करने वाले लोगों को प्रमोशन के साथ वेतन में वृद्धि होने की खुशखबरी मिलेगी। काफी लंबे समय से अटका हुआ काम पूरा होगा। अगर आपने पहले कोई निवेश किया है, तो उसका अच्छा फायदा मिलता हुआ नजर आ रहा है। अनुभवी लोगों से जुड़ने का मौका मिलेगा। कारोबार में अच्छा लाभ मिलेगा। विदेश में काम करने वाले लोगों को कोई बड़ी कामयाबी मिलने की उम्मीद है।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन शुभ परिणाम लेकर आया है। सरकारी कामकाज में सफलता मिलने के योग हैं। व्यापार में किसी नई तकनीकी का इस्तेमाल करेंगे, जिसका आगे चलकर आपको अच्छा फायदा मिलेगा। घरेलू खर्चों में कमी आएगी। माता-पिता की तबीयत में सुधार होगा। नौकरी में पदोन्नति और वेतन वृद्धि हो सकती है। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। आपको अपनी किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। अगर कोई पुराना वाद-विवाद चल रहा है, तो उसका समाधान हो सकता है। मन की शांति बनी रहेगी। ईश्वर की भक्ति में आपका मन लगेगा।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज नौकरी करने वाले लोगों का दिन काफी बढ़िया रहने वाला है। आप अपने सभी काम समय पर पूर्ण करेंगे। बड़े अधिकारियों का पूरा साथ प्राप्त होगा। किसी पुराने नुकसान की भरपाई करने में सफल हो सकते हैं। विरोधियों को परास्त कर पाएंगे। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। जीवनसाथी से अपने दिल की बात शेयर कर सकते हैं। प्रेम जीवन जी रहे लोगों का दिन अच्छा रहेगा। बहुत ही जल्द प्रेम विवाह होने के योग हैं। संतान पक्ष से तरक्की की खुशखबरी सुनने को मिलेगी, जिससे आपका मन हर्षित होगा। दोस्तों के साथ मनोरंजक यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपको अपने स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। बाहर के खानपान से परहेज कीजिए अन्यथा पेट से जुड़ी हुई समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। आमदनी के साधन बढ़ेंगे। व्यापार में उन्नति के योग बन रहे हैं। आप अपने जरूरी कामों पर पूरा ध्यान दीजिए। किसी भी काम में जल्दीबाजी करना ठीक नहीं है। करियर में आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं, जिनका फायदा उठाना चाहिए। नए नए लोगों से दोस्ती होगी लेकिन आप किसी भी अजनबी पर आंखें मूंदकर भरोसा मत कीजिए अन्यथा वह आपको धोखा दे सकता है। जीवनसाथी आपकी भावनाओं की कद्र करेगा। विवाह योग्य लोगों को विवाह के अच्छे प्रस्ताव आएंगे। गुप्त शत्रुओं से थोड़ा संभलकर रहना होगा।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन कठिन नजर आ रहा है। किसी मित्र से मतभेद बढ़ सकता है, जिसको लेकर आपका मन चिंतित होगा। कारोबार से जुड़े हुए लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। मन में तरह तरह के विचार उत्पन्न हो सकते हैं, जिससे आप बेचैनी महसूस करेंगे। आप अपने ऊपर नकारात्मक विचारों को हावी मत होने दीजिए। सकारात्मक सोच के साथ आपको आगे बढ़ते रहना होगा। वाणी पर नियंत्रण रखें अन्यथा किसी के साथ वाद विवाद होने के संकेत मिल रहे हैं। घर का माहौल सामान्य रहेगा। परिवार के सभी सदस्यों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखना होगा। घरेलू जरूरतों के पीछे अधिक पैसा खर्च करना पड़ सकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन पहले की अपेक्षा अच्छा नजर आ रहा है। परिवारवालों के साथ हंसी-खुशी समय व्यतीत करेंगे। धन कमाने के अच्छे मौके हाथ लग सकते हैं। नौकरी के क्षेत्र में काम का दबाव अधिक रहेगा, जिसके चलते शारीरिक थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है। विद्यार्थियों को मिलाजुला परिणाम मिलेगा। किसी लक्ष्य की प्राप्ति आप कई दिनों से कर रहे थे, आज इसमें सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहेंगे। किसी भी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने के दौरान वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें अन्यथा दुर्घटना होने का भय बना हुआ है।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपके मन में उत्साह बना रहेगा। आप अपने सभी कामों को जोश के साथ पूरा करेंगे। जीवन में सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। जीवनसाथी से चल रहे मतभेद खत्म हो सकते हैं। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया व्यापार शुरू करेंगे, जिसका आगे चलकर आपको अच्छा फायदा मिलेगा। आपको अपनी किस्मत का पूरा साथ मिलेगा, जिसके चलते अधूरे काम पूरे होते चले जाएंगे। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे थे, उन्हें किसी अच्छी कंपनी से इंटरव्यू के लिए बुलावा आ सकता है। छात्रों का मन पढ़ाई में लगेगा। आपकी कोई अधूरी मनोकामना पूर्ण होने की संभावना है। घर में सुख-शांति बनी रहेगी।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपकी सोच सकारात्मक रहेगी। फिजूलखर्ची में कमी आएगी। आपको अपनी मेहनत का उम्मीद से ज्यादा फल मिलने वाला है। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा। नौकरी के क्षेत्र में नई जिम्मेदारी मिल सकती है, जिसको आप बखूबी तरीके से निभाएंगे। किसी नए काम की शुरुआत कर रहे हैं, तो आज का दिन ठीक रहेगा। अचानक घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है, जिससे घर में चहल-पहल बनी रहेगी। बिजनेस में तरक्की होगी। अगर आपने पहले कोई निवेश किया है, तो उसका अच्छा फायदा मिलता हुआ दिख रहा है। जीवनसाथी के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन बेहद भाग्यशाली रहेगा। आप अपने कामकाज की योजनाओं को सफल कर सकते हैं। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। आपके अच्छे स्वभाव से आसपास के लोग प्रभावित होंगे। निवेश करने के लिए आज का दिन ठीक रहेगा। इसका आगे चलकर आपको अच्छा फायदा मिलेगा। अगर कोर्ट कचहरी से जुड़ा हुआ कोई मामला चल रहा है, तो फैसला आपके पक्ष में आएगा। उधार दिया गया पैसा वापस मिलने की पूरी संभावना है। घरेलू सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। विद्यार्थियों को बड़ी सफलता मिलने के योग हैं। जो लोग विदेश जाकर नौकरी करना चाहते हैं, उनको आज कोई अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका मन पूजा-पाठ में अधिक लगेगा। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों का मान-सम्मान बढ़ेगा। पारिवारिक जीवन की स्थिति अनुकूल रहेगी। घर परिवार से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण फैसला आप ले सकते हैं। परिवार में नए मेहमान के आगमन के योग बने हुए हैं। जीवनसाथी का बदलता व्यवहार आपके मन को निराश कर सकता है। विषम परिस्थितियों में आपको धैर्य बनाए रखना होगा। आज पैसों का उधार लेन-देन मत कीजिए क्योंकि हानि होने की आशंका नजर आ रही है। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिल सकता है। आपको अपने खान-पान में सुधार करने की जरूरत है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button