राशिफल

राशिफल 5 जून: आज इन 5 राशि वालों पर बना रहेगा सूर्यदेव का आशीर्वाद, मिलेगी कोई बड़ी खुशखबरी

आज आप रविवार 5 June 2022 Rashifal पढ़ेंगे। हमारे जीवन में राशिफल का बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का पहले से अनुमान लगाया जा सकता है। राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेनदेन, परिवार, मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है।

आप अपना राशिफल पढ़ कर अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। यदि आप जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहने वाला है? तो इसके लिए 5 जून 2022 का राशिफल पढ़ें।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। घर परिवार में खुशियों का आगमन होगा। माता-पिता की तबीयत में सुधार देखने को मिल सकता है। परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। मानसिक चिंता दूर होगी। अधूरे कामों को पूरा करने में सफल रहेंगे। आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। दूर संचार माध्यम से खुशखबरी मिलने की उम्मीद है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। पड़ोसियों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। अगर आप कोई नया व्यापार साझेदारी में शुरू करना चाहते हैं, तो आज का दिन ठीक रहेगा।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन कुछ कठिनाइयां लेकर आया है। कोई पुरानी बात आपके मन को चिंतित कर सकती है। आपको अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखने की आवश्यकता है। आप किसी को भी पैसा उधार मत दीजिए अन्यथा उधार दिया गया पैसा वापस लेने में परेशानी होगी। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। घरेलू जरूरतों के पीछे अधिक पैसा खर्च हो सकता है। बच्चों की तरफ से अच्छी खबर मिलने की उम्मीद है। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। लंबे समय से अगर कोई विवाद चल रहा है, तो आज उसका समाधान होता हुआ नजर आ रहा है। जीवनसाथी का कामकाज में पूरा सहयोग मिलेगा। प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति नजर आ रही है।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन पहले से बेहतर रहेगा। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। आपको अपनी किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। कम मेहनत में कामकाज सफल होंगे। अचानक धन लाभ की प्राप्ति हो सकती है। युवाओं को करियर में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। काफी लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। दोस्तों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। विवाह योग्य लोगों को विवाह के अच्छे प्रस्ताव आएंगे। व्यापार में कोई परिवर्तन कर सकते हैं, जिसका आगे चलकर आपको अच्छा फायदा मिलेगा। सामाजिक क्षेत्र में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन काफी हद तक ठीक रहेगा। जीवन में आने वाली सभी प्रकार की परेशानियां खत्म होने की उम्मीद है। व्यापार में किसी नई तकनीकी का इस्तेमाल कर सकते हैं, जो आपके लिए फायदेमंद रहेगा। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। आप अपनी मधुर वाणी से दूसरों का दिल जीतने में सफल रहेंगे। अगर आपने पहले निवेश किया है, तो उसका लाभ मिलता हुआ नजर आ रहा है। माता-पिता के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। बच्चों की पढ़ाई से जुड़ी हुई चिंता खत्म होगी। महत्वपूर्ण मामले में फैसला लेने में सक्षम रहेंगे। प्रेमियों का दिन बहुत खास रहेगा। आप अपने साथी से दिल की बात शेयर कर सकते हैं।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज कार्यभार अधिक होने की वजह से शारीरिक थकान और कमजोरी महसूस होगी। माता-पिता की तबीयत में भी गिरावट आ सकती है, जो आपकी चिंता का कारण बनेगा। पहले किए गए कामों की वजह से समाज में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। अगर आप शादीशुदा नहीं हैं, तो आपको विवाह का कोई अच्छा प्रस्ताव मिल सकता है। परिवार के बड़े बुजुर्गों की सलाह किसी काम में फायदेमंद साबित होगी। आप अपने भविष्य को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने में काफी हद तक सफल हो सकते हैं लेकिन आपको अपनी फिजूलखर्ची पर लगाम रखना जरूरी है।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज घर परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। व्यापार के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ेगी। यात्रा के दौरान वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। जीवनसाथी के बदलते व्यवहार से आपका मन काफी चिंतित रहेगा। प्राइवेट नौकरी करने वाले लोगों को तरक्की मिलने के योग हैं। इसके साथ ही आय में वृद्धि हो सकती है। आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन ठीक नहीं है। आप अधिक तेल-मसाले वाली चीजों का सेवन मत कीजिए अन्यथा पेट से जुड़ी हुई समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपकी आर्थिक परेशानियां काफी हद तक कम हो सकती हैं। परिवार में खुशियों का माहौल बना रहेगा। पैसों से जुड़े हुए मामले में थोड़ी सावधानी बरतने की आवश्यकता है। अगर आप कोई महत्वपूर्ण फैसला ले रहे हैं, तो सोच-विचार जरूर करें। जीवनसाथी की भावनाओं को समझने की कोशिश कीजिए। अगर आप कला के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं, तो दिन अच्छा रहने वाला है। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों का मान-सम्मान बढ़ेगा, आपको अपने क्षेत्र में अच्छी सफलता मिलने के प्रबल योग नजर आ रहे हैं। आप अजनबी लोगों पर जरूरत से ज्यादा भरोसा ना करें।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका मन शांत रहेगा। अधूरे कामों को पूरा करने में सफल रहेंगे। घर-परिवार में चल रही परेशानियां दूर हो सकती हैं। वैवाहिक जीवन में जोश और उत्साह बनाए रखना चाहते हैं, तो आपको अपने जीवनसाथी के साथ अपना बर्ताव ठीक रखना होगा। एक-दूसरे की पसंद और नापसंद का भी आप ध्यान रखें। जरूरतमंदों की मदद करने के लिए आप हमेशा तैयार रहेंगे। व्यापार में भागीदारों के सहयोग से आपको अच्छा फायदा मिलता हुआ नजर आ रहा है। प्रेम जीवन में चल रही परेशानियां खत्म होंगी। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन खुशियां लेकर आया है। दांपत्य जीवन में चल रही परेशानियां दूर होंगी। घर में मांगलिक कार्यक्रम के आयोजन पर चर्चा हो सकती है। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। नौकरी करने वाले लोगों का दिन बहुत खास रहेगा। बड़े अधिकारियों की मदद से अधूरे काम पूरे होंगे। अचानक बड़ी मात्रा में धन लाभ हाथ लग सकता है। भूमि व भवन से संबंधित कामों में फायदा मिलेगा। रुका हुआ धन वापस मिलने के योग बन रहे हैं। शाम को कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। जीवनसाथी के साथ शॉपिंग के लिए जा सकते हैं।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपको अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखने की आवश्यकता है। आत्मविश्वास बढ़ेगा। आप अपने सभी कामों को जोश के साथ पूरा करेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। व्यापार में आप तेजी से प्रगति हासिल करेंगे। कारोबार में बरकत होगी। पैसों का उधार लेन-देन करने से बचना होगा। गुप्त शत्रु आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे परंतु यह सफल नहीं हो पाएंगे। आप अपने परिवार के लिए कुछ भी करने को तैयार रहेंगे। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन ठीक रहेगा लेकिन बाहर के खानपान से परहेज करने की जरूरत है।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपकी सोच सकारात्मक रहेगी। कामकाज की योजनाओं में सफलता मिलने के योग हैं। नौकरी से जुड़े हुए किसी भी काम में कोई बड़ा फैसला लेना चाहते हैं, तो समय अनुकूल है। पारिवारिक जीवन में खुशियां आएंगी। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा। अविवाहित लोगों को विवाह का अच्छा प्रस्ताव मिल सकता है। बच्चों की शिक्षा से जुड़ी हुई चिंता खत्म होगी। आप अपनी मधुर वाणी से सबका दिल जीतने में सफल रहेंगे। कोई पुराना वाद-विवाद खत्म हो सकता है। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका स्वास्थ्य पहले से अच्छा रहेगा। लाभदायक यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह पैसा वापस मिल सकता है। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। आप अपने ऊपर नकारात्मक विचारों को हावी मत होने दीजिए। आपको अपने लक्ष्य पर ध्यान देना होगा। अगर आप मेहनत करेंगे, तो आपको अपनी मंजिल जरूर प्राप्त होगी। विरोधी पक्ष शांत रहेंगे। छोटे-मोटे व्यापारियों के ग्राहकों में वृद्धि होगी, जिससे आप अधिक मुनाफा कमाने में सफल रहेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button