दिलचस्प

भारत के 5 खूबसूरत राज्यों के टूरिस्ट स्पॉट्स, जहां घूमने के लिए भारतीयों को भी चाहिए परमिशन

भारत में घूमने फिरने की जगहों की कोई कमी नहीं है। प्रत्येक राज्य में आपको बहुत सारे पर्यटन स्थल मिलेंगे। अगर आप भारत में घूमने निकलेंगे तो कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक विभिन्न प्रकार की संस्कृति, वेशभूषा, रहन-सहन और टूरिस्ट प्लेस आपको देखने को मिल जाएंगे। विदेशों से हर साल हमारे देश में लाखों की संख्या में सैलानी खूबसूरत पर्यटन स्थलों का मजा लेने आते हैं। अगर आप विदेशों में घूमने फिरने का शौक रखते हैं तो आप जानते होंगे कि किसी भी देश में जाने से पहले वीजा तथा पासपोर्ट की जरूरत होती है हालांकि नेपाल जैसे कुछ चुनिंदा देश ऐसे भी हैं जहां भारतीयों को वीजा नहीं चाहिए होता। लेकिन अगर अपने खुद के देश में ही घूमने की बात करें तो आप सोचते होंगे कि यहां किसी की अनुमति नहीं लेनी होती परंतु हम आपको बता दें कि भारत में भी कुछ जगह ऐसी है जहां जाने से पहले अनुमति लेना अनिवार्य है। आईए आपको बताते हैं वे जगह कौन सी है

लद्दाख: भारत के उत्तरी राज्य जम्मू-कश्मीर में हिमालय के बीचों-बीच फैला एक विशाल मैदान लद्दाख भारत के सबसे खूबसूरत पर्यटन स्थलों में से एक हैं। लद्दाख में कई बॉलीवुड फिल्मों की शूटिंग भी हो चुकी हैं। लद्दाख की खूबसूरती अंतत हैं। लगभग हर युवा के मन में यह ख्वाब होता है कि वह अपनी जिंदगी में एक बार लद्दाख की खूबसूरती को जरुर देखे। लद्दाख के कुछ प्रमुख पर्यटन-स्थलों की बात करें तो नुब्रा घाटी, हेमिस लमयोरू, जांस्कर घाटी, कारगिल, अहम पैंगांग त्सो जैसे कई सुंदर टूरिस्ट स्पॉट्स हैं। लेकिन जहां जाना इतना आसान नहीं है। चूंकि यह भारत पाकिस्तान की सीमा के बिल्कुल समीप है इसलिए सुरक्षा की दृष्टि से यहां आने से पहले परमिशन लेनी पड़ती हैं और यह एक कानूनी प्रक्रिया है।

सिक्किम: दूसरे नंबर पर आता है हिमालय के निचले भाग में स्थित भारत का एक छोटा और खूबसूरत राज्य सिक्किम जो कि मिनी स्विट्ज़रलैंड के नाम से भी जाना जाता है। इस राज्य की खूबसूरती बिल्कुल जन्नत की तरह है। नदियों, झरनों और धुंध से ढंकी पहाड़ियों की अद्भुत प्राकृतिक सुंदरता इस राज्य में बसती हैं जो हर सैलानी का दिल छू जाती हैं। लेकिन तीन देशों नेपाल, भूटान और चीन की सीमा से जुड़े होने के कारण यहां बिना अनुमति के घूमना संभव नहीं है।

नागालैंड: भारत के उत्तर पूर्व में स्थित एक और छोटा-सा राज्य नागालैंड भी खूबसूरत पर्यटन स्थलों के मामले में आगे हैं। यहां का प्राकृतिक सौन्दर्य और अदभूत संस्कृति सैलानियों का दिल जीतने के लिए काफी है। लेकिन नागालैंड जितना खूबसूरत है उतना ही संजीदा भी है। इसलिए यहां कुछ जगहों पर बिना अनुमति घूमने नहीं दिया जाता।

 

अरूणाचल प्रदेश: भारत के इस पूर्वी राज्य में भी पर्यटन स्थलों का आंनद लेने के लिए कड़ी सुरक्षा और कुछ परेशानियों से गुजरना पड़ता है। बाहर से आने वाले हर सैलानी को सुरक्षा कारणों के चलते पहले अनुमति लेनी पड़ती हैं। दरअसल अरूणाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में भारत और चीन के बीच मतभेद चल रहा है जिसके चलते यहां आने से पहले परमिशन लेनी अनिवार्य है।

मिजोरम: पहाड़ों और रोलिंग हिल्स में बसा भारत का राज्य मिजोरम भी प्राकृतिक सौन्दर्य का अद्भुत केन्द्र हैं। हरी घाटियाँ, नदियाँ और जंगलों से सना यह राज्य सैलानियों को अपनी तरफ आकर्षित करता है। फावांगपुई हिल्स, वनतावांग फॉल, चिंग पुई हेरिटेज साइट, पालक लेक जहां के प्रमुख पर्यटन-स्थल हैं। लेकिन यहां घूमने के लिए पर्यटन विभाग से परमिशन लेनी आवश्यक है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button