बॉलीवुड

सलमान के अलावा भी इन 4 सेलेब्स को डेट कर चुकी हैं ऐश्वर्या, अंत में अभिषेक से मिला सच्चा प्यार 

अपनी खूबसूरती से लाखों लोगों के दिलों पर राज करने वाले मशहूर अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन ने फिल्म इंडस्ट्री में एक बड़ा नाम कमाया है। वहीं बच्चन परिवार की बहू बनने के बाद ऐश्वर्या राय का नाम पहले से ज्यादा सुर्खियों में रहने लगा। गौरतलब है कि साल 2007 में ऐश्वर्या ने अभिषेक से शादी रचाई थी।

aishwarya rai

हालांकि इससे पहले उनका नाम कई अभिनेताओं के साथ जुड़ा। जहां इंडस्ट्री में ऐश्वर्या और सलमान खान का अफेयर जग जाहिर है तो इसके अलावा भी उनका नाम कई सेलेब्स के साथ जुड़ चुका है। आइए जानते हैं ऐश्वर्या का नाम किन सेलेब्स के साथ जुड़ा ?

राजीव मूलचंदानी

aishwarya rai

मीडिया रिपोर्ट की मानें तो बॉलीवुड इंडस्ट्री में कदम रखने से पहले ऐश्वर्या राय का नाम मशहूर मॉडल राजीव मूलचंदानी के साथ जुड़ा। गौरतलब है कि फिल्मी दुनिया में काम करने से पहले ऐश्वर्या मॉडलिंग किया करती थी। इसके बाद ही वह मिस वर्ल्ड का ताज जीतने में कामयाब रही। इस दौरान उनका नाम राजीव के साथ जुड़ा। हालाँकि इनके अफेयर के बारे में कम ही लोग जानते हैं।

हेमंत त्रिवेदी

aishwarya rai

राजीव से अलग होने के बाद ऐश्वर्या का नाम मशहूर फैशन डिजाइनर हेमंत त्रिवेदी के साथ काफी चर्चा में रहा। इतना ही नहीं बल्कि ऐश्वर्या ने मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में जो गाउन पहना हुआ था वह हेमंत के द्वारा ही तैयार किया गया था। कहा जाता है कि इन दोनों ने एक दूसरे को लंबे समय तक डेट किया था। हालांकि इस मामले में कभी ऐश्वर्या ने कोई बयान नहीं दिया।

अक्षय खन्ना

aishwarya rai

ऐश्वर्या राय और अक्षय खन्ना ने फिल्म ‘ताल’ और ‘आ अब लौट चले’ जैसी फिल्मों में काम किया और इस जोड़ी को खूब पसंद किया गया। कहा जाता है कि इन फिल्मों में काम करने के दौरान अक्षय खन्ना ऐश्वर्या को दिल दे बैठे थे। लेकिन इसी बीच ऐश्वर्या को फिल्म ‘हम दिल दे चुके सनम’ में काम करने का मौका मिला जिसके बाद सलमान खान संग उनके अफेयर की खबरें शुरू हो गई और अक्षय खन्ना संग उनका रिश्ता टूट गया।

सलमान खान

aishwarya rai

सलमान और ऐश्वर्या का रिश्ता जगजाहिर है। इन दोनों के अफेयर की चर्चा आज भी होती है। रिपोर्ट के माने से साल 1999 में रिलीज हुई फिल्म ‘हम दिल दे चुके सनम’ के सेट पर यह दोनों एक दूसरे के करीब आए थे। इसके बाद 2000 तक इनका अफेयर चर्चा में रहा लेकिन फिर दोनों के बीच अनबन होने लगी और रिश्ता हमेशा के लिए खत्म हो गया।

विवेक ओबरॉय

aishwarya rai

सलमान खान से अलग होने के बाद ऐश्वर्या का नाम मशहूर अभिनेता विवेक ओबेरॉय के साथ जुड़ा। इतना ही नहीं बल्कि विवेक ने कई बार इस बात का खुलासा किया कि वह ऐश्वर्या से प्यार करते हैं। हालांकि इस मामले में ऐश्वर्या ने कम ही बोला। लेकिन इन दोनों का भी रिश्ता कुछ खास नहीं चला और उसके बाद ऐश्वर्या राय ने अभिषेक बच्चन के साथ शादी रचा ली।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button