बॉलीवुड

बाहुबली एक्ट्रेस अनुष्का शेट्टी फिल्म की शूटिंग के दौरान हुई हादसे का शिकार

किसी भी फिल्म को बनाने के लिए एक एक्टर को कितनी मेहनत करनी पड़ती है, इस बात का अंदाजा शायद ही फैंस लगा पाते हों। सिर्फ मेहनत ही नहीं बल्कि कई बार तो कई स्टार्स सीन को परफेक्ट और रियल बनाने के लिए अपनी जान तक जोखिम में डाल देते हैं। हम आपको कई ऐसे स्टार्स के बारे में बता चुके हैं जो फिल्म की शूटिंग के दौरान गंभीर रूप से घायल हुए और कई की तो जान पर भी बन आई। आज हम आपको एक ऐसी ही एक्ट्रेस के बारे में बताएंगे जिनके साथ फिल्म की शूटिंग के दौरान सेट पर हादसा हुआ और उनका पैर फैक्रचर हो गया।

हम बात कर रहे हैं साउथ की जानी-मानी एक्ट्रेस अनुष्का शेट्टी जिन्होंने फिल्म बाहूबली में अपने अभिनय से लोगों के दिलों में राज करने लगी थीं। बता दें कि खबर आ रही है कि शूटिंग के दौरान अनुष्का गंभीर रूप से घायल हो गई हैं। दरअसल, अनुष्का शेट्टी बहुत जल्द ही फिल्म ‘सैरा नरसिम्हा रेड्डी’ के जरिए बड़े पर्दे पर दमदार किरदार में दिखाई देने वाली हैं। इस फिल्म में अनुष्का के साथ एक्टर चिरंजीवी भी नजर आएंगे। इसी फिल्म की शूटिंग के दौरान एक हादसा हुआ जिसमें अनुष्का गंभीर रूप से घायल हो गई और उनके पैर की हड्डी टूट गई। डॉक्टर ने अनुष्का को आराम करने की सलाह दी है।

बता दें कि अनुष्का इस फिल्म में कैमियो रोल में नजर आएंगी। फिलहाल पैर की चोट के चलते वो आराम कर रही हैं। और चोट ठीक होने के बाद ही वापस से फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगी। बता दें, अनुष्का शेट्टी पहली बार किसी फिल्म के सेट पर इस तरह से घायल नहीं हुई है। इससे पहले ब्‍लॉकबस्‍टर फिल्म बाहुबली की शूटिंग के दौरान भी वो बुरी तरह से घायल हो गई थी। बता दें कि इस फिल्म ने सिर्फ साउथ में ही नहीं बल्कि बॉलीवुड में भी काफी फेमस हुई थी। इस फिल्म में प्रभास और अनुष्का की जोड़ी को दर्शकों ने खासा पसंद किया था। खबरों की मानें तो रियल लाइफ में भी प्रभास और अनुष्का एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।

वहीं बात करें फिल्म ‘सैरा नरसिम्हा रेड्डी’ फिल्म की तो इस फिल्म में बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्‍चन भी नजर आएंगे। ये फिल्म 2 अक्टूबर को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होगी। देखना होगा कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर क्या धमाल दिखा पाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button