राशिफल

चंद्र ग्रहण के बाद होगा बड़ा बदलाव, जानिए अगले 41 दिनों तक सभी राशियों का कैसा रहेगा हाल

26 मई 2021 दिन बुधवार को वैशाख पूर्णिमा पर पहला चंद्र ग्रहण लग रहा है। इस दिन शाम को आसमान पर पूर्ण चंद्र ग्रहण के ठीक बाद एक दुर्लभ विशाल और सुर्ख चंद्रमा “सुपर ब्लड मून” नजर आने वाला है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यह चंद्रग्रहण अनुराधा, जेष्ठा नक्षत्र तथा वृश्चिक राशि में लगेगा। इसी वजह से वृश्चिक राशि वाले लोगों को सबसे अधिक सचेत रहने की आवश्यकता है। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से सभी राशि वालों के लिए अगले 41 दिन कैसे रहने वाले हैं। इसके बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।

आइए जानते हैं किन राशि वालों का शुभ रहेगा समय

मिथुन राशि वाले लोगों के लिए चंद्र ग्रहण शुभ संकेत लेकर आया है। खर्चों में कमी आ सकती है। आप अपने शत्रु पर विजय प्राप्त करेंगे। आपको अपनी मेहनत का उचित परिणाम हासिल होगा। कामकाज में सफलता मिलने के योग हैं। बहसबाजी से बचना होगा। धन लाभ प्राप्ति के योग नजर आ रहे हैं। कार्यों में लगातार सफलता हासिल होगी। आप किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा मत दीजिए।

सिंह राशि वाले लोगों का समय बेहतरीन रहेगा। यह चंद्रग्रहण रिश्तो के लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है। व्यापार में लगातार सफलता मिलने के संकेत नजर आ रहे हैं। मामूली आर्थिक नुकसान के साथ थोड़ा धन खर्च हो सकता है। नौकरी के क्षेत्र में आपके द्वारा की गई कोशिशों से सफलता हासिल होगी। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। आर्थिक रूप से आपको सफलता मिलने के प्रबल योग नजर आ रहे हैं। व्यापार में लाभ मिलेगा। आप भगवान का अधिक से अधिक ध्यान करेंगे तो इससे आपको फायदा मिल सकता है।

कन्या राशि वाले लोगों के लिए ग्रहण अच्छा साबित होगा। नौकरी में वृद्धि होने की संभावना है। किस्मत आपका पूरा साथ देगी। आर्थिक लाभ मिलने के योग हैं। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। आप जल्दीबाजी में कोई भी फैसला मत लीजिए। आपकी मेहनत का उचित परिणाम हासिल होगा। नौकरी के क्षेत्र में आपका दबदबा बना रहेगा। कामकाज में सफलता मिलने के योग हैं।

मकर राशि वाले लोगों को आर्थिक लाभ मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ अच्छे संबंध स्थापित होंगे। संतान से सुख की प्राप्ति होगी। छात्रों को शिक्षा के क्षेत्र में अच्छे नतीजे मिल सकते हैं। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियां दूर हो सकती हैं। इस समय के दौरान आर्थिक पक्ष मजबूत बन सकता है। कार्यक्षेत्र में आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। व्यापार में लगातार तरक्की मिलने के योग हैं। आप नई योजनाएं बना सकते हैं।

आइए जानते हैं बाकी राशियों की कैसी रहेगी स्थिति

मेष राशि वाले लोगों के लिए यह चंद्रग्रहण थोड़ा परेशानियों का संकेत दे रहा है। आपको अपने गुस्से पर काबू रखने की आवश्यकता है। स्वास्थ्य के प्रति थोड़ा सतर्क रहें क्योंकि स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। आपको धन लाभ मिलने के योग हैं। चंद्र ग्रहण के दौरान अगर आप मंत्र जाप करते हैं तो इससे शुभ फल की प्राप्ति होगी। आप चंद्र ग्रहण के दौरान “ऊॅं हं हनुमंते नम:” का जाप कर सकते हैं।

वृषभ राशि वाले लोगों को स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। परंतु कुछ रुके हुए काम पूरे होंगे, जिससे आपका मन हर्षित होगा। कुछ अधूरी मनोकामनाएं पूरी होने की संभावना है। शादीशुदा जिंदगी में किसी बात को लेकर वाद-विवाद उत्पन्न हो सकता है। वित्तीय लाभ मिलने के योग हैं। आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। बच्चों की सेहत को लेकर आप काफी परेशान रहेंगे। फिजूलखर्ची अधिक रहेगी इसलिए खर्चों पर लगाम रखें।

कर्क राशि वाले लोगों का समय ठीक रहेगा। आपका मन धर्म-कर्म के कामों में अधिक लगेगा। ईश्वर की भक्ति की तरफ आपका ध्यान अधिक रहने वाला है। आप बेवजह का तनाव मत लीजिए। नौकरी-व्यापार में अच्छे परिणाम मिलने के संकेत नजर आ रहे हैं। चिकित्सा मुद्दों के लिए सचेत होने की जरूरत है। धन लाभ मिल सकता है। सामाजिक क्षेत्र में मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी। अगर आप ॐ शब्द का उच्चारण करते हैं तो इससे आपके मन को शांति मिलेगी।

तुला राशि वाले लोगों को धन प्राप्ति के संकेत नजर आ रहे परंतु आपको फिजूलखर्ची पर कंट्रोल रखना होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। बाहर के खानपान से परहेज करें। अगर आप साझेदारी में कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं तो यह समय ठीक नजर आ रहा है। आपको इसका अच्छा लाभ मिल सकता है। जीवनसाथी की सेहत को लेकर आप थोड़े परेशान नजर आ रहे हैं।

वृश्चिक राशि वाले लोगों को स्वास्थ्य और मानसिक तनाव का ध्यान रखना होगा। जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर वाद-विवाद की स्थिति उत्पन्न हो रही है। आर्थिक नुकसान हो सकता है। फिजूलखर्ची पर कंट्रोल रखें। ईश्वर की भक्ति में आपको मन लगाने की जरूरत है। इस समय के दौरान कार्यों में बाधाएं उत्पन्न हो सकती हैं। कैरियर के क्षेत्र में बहुत सी मुश्किल का सामना करना पड़ सकता है। आप किसी वाद विवाद में फंस सकते हैं। माता-पिता की सेहत खराब होने की संभावना नजर आ रही है।

धनु राशि वाले लोगों को किसी भी प्रकार के वाद-विवाद से बचना होगा। आप अपनी वाणी पर कंट्रोल रखें। खर्चों में नियंत्रण रखना होगा। आर्थिक नुकसान होने की संभावना है। आप अपने शत्रुओं पर विजय हासिल करेंगे। स्वास्थ्य लाभ मिल सकता है। कुल मिलाकर विषम परिस्थितियों में आपको समझदारी से काम लेना होगा।

कुंभ राशि वाले लोगों के लिए यह चंद्रग्रहण थोड़ा कष्टप्रद साबित हो सकता है। बिजनेस में हानि होने की संभावना नजर आ रही है। इसलिए आपको कोई भी कार्य समझदारी पूर्वक करने की आवश्यकता है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। सिर दर्द में परेशानी हो सकती है। माता-पिता को कष्ट मिलने के संकेत नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही आपको थोड़े शुभ संकेत भी मिल रहे हैं, जैसे भूमि, वाहन से लाभ मिलने की संभावना है। व्यापार में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। कार्यस्थल में सभी लोगों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखें। परिवार का ध्यान रखना होगा।

मीन राशि वाले लोग अपने बच्चों की सेहत का अधिक ख्याल रखें। किसी भी प्रकार के वाद-विवाद से बचना होगा। आप किसी भी गलतफहमी में ना आएं। कोर्ट कचहरी के मामले अगर फंसे हुए हैं तो उसमें आपको विजय प्राप्त होने की संभावना है। किस्मत आपका साथ देगी। धन लाभ मिल सकता है। इस समय के दौरान आपको परिवार के सदस्यों की सेहत पर विशेष ध्यान देना होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button