राशिफल

मां संतोषी के शुभ संकेतों से इन 5 राशियों को धन प्राप्ति के बन रहे योग, सुधरेगी बिगड़ी किस्मत

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार व्यक्ति के जीवन में बहुत सी उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियां उत्पन्न होती हैं। कभी जीवन में सुख मिलता है तो कभी दुख का सामना करना पड़ता है। दरअसल, जो भी परिस्थितियां व्यक्ति के जीवन में आती हैं, इसके पीछे ग्रहों की चाल मुख्य जिम्मेदार मानी गई है। यदि ग्रहों की चाल ठीक है तो इसकी वजह से जीवन सुखमय व्यतीत होता है, परंतु ग्रहों की विपरीत स्थिति होने के कारण जीवन में कठिनाइयां आने लगती हैं।

ज्योतिष गणना के अनुसार ग्रह-नक्षत्रों के शुभ प्रभाव की वजह से कुछ राशियों के लोगों के ऊपर मां संतोषी का आशीर्वाद रहने वाला है। माता रानी के शुभ संकेतों से इन राशियों के लोगों को धन प्राप्ति के प्रबल योग बन रहे हैं। इनका दुर्भाग्य से पीछा छूटेगा।

आइए जानते हैं मां संतोषी के शुभ संकेतों से किन राशियों को मिलेगा लाभ

मेष राशि वाले लोगों के जीवन में खुशियों भरे पल दस्तक देने वाले हैं। आपको अपनी किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। कामकाज में लगातार सफलता हासिल होगी। काम के सिलसिले में आपके द्वारा की गई मेहनत का उचित परिणाम मिलने के योग बन रहे हैं। मां संतोषी के आशीर्वाद से आपको वित्तीय संबंधित लाभ मिलेगा। शादीशुदा लोगों का जीवन बेहतर व्यतीत होगा। प्रेम जीवन में आपको बेहतर नतीजे हासिल होंगे। आप अपनी बुद्धिमानी और कड़ी मेहनत से हर क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे।

सिंह राशि वाले लोगों का समय शुभ रहेगा। मां संतोषी के आशीर्वाद से संतान से सुख मिलने के योग बन रहे हैं। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। विवाह योग्य लोगों को विवाह का अच्छा प्रस्ताव मिल सकता है। घरेलू सुख-साधन बढ़ेंगे। काम के सिलसिले में आपको किसी यात्रा पर जाना पड़ेगा। यात्रा के दौरान प्रभावशाली लोगों से जान-पहचान बढ़ेगी, जो भविष्य में आपके बेहद काम आएंगे। करियर में आगे बढ़ने के नए मार्ग हासिल हो सकते हैं। आपके अच्छे स्वभाव से आसपास के लोग काफी प्रभावित होंगे। आप अपनी मधुर वाणी से सबको अपने फेवर में कर सकते हैं।

वृश्चिक राशि वाले लोगों को मां संतोषी के आशीर्वाद से पारिवारिक खुशियां मिलेंगी। परिवार के सभी सदस्य एक-दूसरे का पूरा सहयोग करेंगे। स्वास्थ्य के लिहाज से समय मजबूत रहेगा। खानपान में रुचि बढ़ सकती है। पिछली की गई मेहनत का आपको अच्छा लाभ मिलेगा। प्रभावशाली लोगों से जान पहचान बढ़ सकती है। नौकरी के क्षेत्र में आप अपनी पकड़ बनाने में कामयाब रहेंगे। दांपत्य और प्रेम जीवन सुखद व्यतीत होगा। इस राशि के लोगों की मानसिक चिंताएं दूर होंगी। आपको आर्थिक मुनाफा मिलने का योग बन रहा है।

कुंभ राशि वाले लोगों के जीवन में अच्छा खासा सुधार देखने को मिलेगा। मां संतोषी के आशीर्वाद से आपकी इनकम बढ़ेगी, जिससे आपका मन हर्षित होगा। प्रेम जीवन में आपको सुखद नतीजे मिलेंगे। आप अपने प्रेम जीवन को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। विद्यार्थी वर्ग के लोगों का मन पढ़ाई में लगेगा। शिक्षकों के सहयोग से आपके करियर को सही दिशा मिल सकती है। कारोबार में भारी मुनाफा मिलने के योग बन रहे हैं। नए लोगों से दोस्ती हो सकती है। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी।

मीन राशि वाले लोगों का समय फलदायक रहने वाला है। आप अपने कामकाज पर पूरा फोकस कर पाएंगे। मां संतोषी के आशीर्वाद से आपकी इनकम अच्छी रहेगी। स्वास्थ्य में सुधार आ सकता है। शादीशुदा जिंदगी में चल रहे तनाव दूर होंगे। प्रेम जीवन में आपको सफलता हासिल होगी। आप अपने किसी खास रिश्तेदार से मुलाकात कर सकते हैं। व्यापार से जुड़े हुए लोगों को लगातार तरक्की मिलने के योग बन रहे हैं। नौकरी के क्षेत्र में आपका रुतबा बना रहेगा। बड़े अधिकारी आपके कार्यों से काफी खुश रहेंगे।

आइए जानते हैं बाकी राशियों का कैसा रहेगा समय

वृषभ राशि वाले लोगों के काम के सिलसिले में उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियां उत्पन्न हो सकती हैं। आप अपने किसी भी काम में जल्दीबाजी दिखाने की कोशिश मत कीजिए अन्यथा यह आपके लिए नुकसानदेह साबित हो सकता है। आपको खुद पर विश्वास रखना होगा। धार्मिक कामों में मन लगेगा। पारिवारिक वातावरण अच्छा रहने वाला है। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में तनाव उत्पन्न होने की संभावना बन रही है। वाहन के प्रयोग में आपको विशेष सावधानी बरतनी होगी।

मिथुन राशि वाले लोगों का समय मध्यम फलदाई रहने वाला है। अगर आप कामकाज में अच्छे नतीजे हासिल करना चाहते हैं तो पूरा फोकस कार्यों पर करें। नौकरी करने वाले लोगों को पदोन्नति के साथ-साथ सैलरी में बढ़ोतरी की खुशखबरी मिल सकती है। शादीशुदा लोगों का जीवन ठीक-ठाक व्यतीत होगा परंतु आपको अपने जीवनसाथी की भावनाओं को समझने की आवश्यकता है। अचानक आप अपने किसी खास मित्र से मिल सकते हैं, जिससे पुरानी यादें ताजा होंगी। किसी रिश्तेदार से बढ़िया गिफ्ट मिलने के योग बन रहे हैं।

कर्क राशि वाले लोगों को अपनी शादीशुदा जिंदगी में तनाव से गुजरना पड़ेगा। पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर गलतफहमी उत्पन्न हो सकती है। नौकरी के क्षेत्र में आपको काफी संभलकर रहने की जरूरत है। आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य अधूरा रह सकता है। आप किसी भी प्रकार के वाद-विवाद से दूर रहें। महत्वपूर्ण योजनाओं में आपको अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। सामाजिक स्तर में आपकी पकड़ मजबूत बनेगी।

कन्या राशि वाले लोगों को अपने स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देना होगा। किसी पुरानी बीमारी के चलते आप काफी चिंतित रहेंगे। घर के किसी सदस्य से कहासुनी हो सकती है। काम के सिलसिले में काम से काम रखना बहुत ही आवश्यक है अन्यथा आपकी परेशानी बढ़ सकती है। शादीशुदा जिंदगी अच्छी रहेगी। आपको अपनी गुप्त योजनाओं को किसी के सामने उजागर करने से बचना होगा, अन्यथा कोई इसका फायदा उठा सकता है।

तुला राशि वाले लोगों को मध्यम फल की प्राप्ति होगी। आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं। दोस्तों के साथ मौज-मस्ती भरा समय व्यतीत करेंगे। शादीशुदा जिंदगी अच्छी व्यतीत होने वाली है। जीवनसाथी की सलाह आपके काम आ सकती है। अचानक दूर संचार माध्यम से दुखद समाचार मिलने की संभावना है, जिससे आपका मन चिंतित होगा।

धनु राशि वाले लोगों को थोड़ा संभल कर रहना होगा। आप अपने किसी भी काम में समझदारी से फैसला लीजिए अन्यथा फायदे की जगह आपको नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। जीवनसाथी के साथ प्यार भरा पल व्यतीत करेंगे। हर कदम पर जीवनसाथी सहयोग देगा। अचानक आपको व्यापार के सिलसिले में किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आपके द्वारा की गई यात्रा सफल रहेगी। मनचाहा काम होने की वजह से आपका मन काफी खुश रहेगा। आप अपने बच्चों की गतिविधियों पर थोड़ा ध्यान दीजिए।

मकर राशि वाले लोगों को मानसिक तनाव से गुजरना पड़ सकता है। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों के कारण आप चिंतित रहेंगे। अज्ञात भय आपके मन में बना रहेगा। खर्चों में बढ़ोतरी होने की संभावना बन रही है। माता-पिता का सहयोग आपके साथ रहेगा। नौकरी करने वाले लोगों को मिलीजुली परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है। आप कार्य क्षेत्र में किसी के साथ भी बहसबाजी करने से बचे। आप अपनी वाणी और गुस्से पर कंट्रोल रखें।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button