अध्यात्म

शरद पूर्णिमा पर लगाएं यह विशेष भोग, लक्ष्मी होंगीं प्रसन्न, सुख-समृद्धि में होगी बढ़ोतरी

मनुष्य जीवन की सुख-शांति और समृद्धि के लिए बहुत प्रयत्न करता है, ऐसा बताया जाता है कि अगर व्यक्ति को अपने जीवन में धन-समृद्धि की प्राप्ति करनी है तो इसके लिए माता लक्ष्मी जी को प्रसन्न करना बहुत ही आवश्यक है, लक्ष्मी जी की कृपा के बगैर धन की कामना करना असंभव है, अगर किसी विशेष दिन माता लक्ष्मी जी की पूजा अर्चना की जाए और इनको भोग अर्पित किया जाए तो इससे माता लक्ष्मी जी की कृपा प्राप्त होती है, आपको बता दें कि शरद पूर्णिमा का दिन माता लक्ष्मी जी को प्रसन्न करने का बहुत ही उत्तम समय माना गया है, इस वर्ष 13 अक्टूबर 2019 को शरद पूर्णिमा मनाई जाएगी, यह दिन माता लक्ष्मी जी के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है।

अगर आप शरद पूर्णिमा के दिन धन की देवी माता लक्ष्मी जी को कुछ विशेष भोग अर्पित करते हैं तो इससे आपके जीवन में धन समृद्धि की कोई कमी नहीं रहेगी, यह भोग अर्पित करने से आपके ऊपर माता लक्ष्मी जी की विशेष कृपा दृष्टि बनी रहेगी।

शरद पूर्णिमा पर लक्ष्मी जी को लगाएं यह विशेष भोग

  • अगर आप धन की देवी माता लक्ष्मी जी को शरद पूर्णिमा पर मखाने का भोग लगाते हैं तो इससे आपको अपने जीवन में शुभ फल की प्राप्ति होगी, इसके पश्चात आप श्री सूक्त का पाठ अवश्य कीजिए।
  • अगर आप मां लक्ष्मी जी को शरद पूर्णिमा पर बताशे का भोग लगाते हैं तो इससे आपके ऊपर हमेशा लक्ष्मी जी की कृपा दृष्टि बनी रहेगी, ऐसा बताया जाता है कि इस दिन रात के समय नहीं सोना चाहिए, आप रात के समय जागरण करें और माता लक्ष्मी जी का स्मरण कीजिए।

  • अगर आप किसी बीमारी से परेशान चल रहे हैं और इलाज कराने के बावजूद भी कोई सुधार नहीं आ रहा है तो ऐसे में आप शरद पूर्णिमा के दिन धन की देवी माता लक्ष्मी जी की विशेष कृपा प्राप्त करने के लिए मखाने और चावल की खीर बनाकर इनको भोग लगाएं ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक इस दिन अगर आप खीर बनाकर चंद्रमा की रोशनी में रखते हैं और इसका सेवन करते हैं तो इससे सभी प्रकार के रोग नष्ट हो जाते हैं।

  • अगर आपकी कोई मनोकामना अधूरी रह गई है, आप उसको जल्द से जल्द पूरी करना चाहते हैं तो इसके लिए आप शरद पूर्णिमा के दिन धन की देवी माता लक्ष्मी जी को गाय के दूध से बने दही का भोग अर्पित कीजिए, क्योंकि माता लक्ष्मी जी को दही बहुत अधिक पसंद है, अगर आप गाय के दूध से बने हुए दही का भोग इनको लगाते हैं तो इससे यह आपसे प्रसन्न होंगीं और आपकी मनोकामनाएं शीघ्र ही पूरी होंगी।

  • अगर आप शरद पूर्णिमा पर माता लक्ष्मी जी की पूजा करने के दौरान पान सुपारी इनको अर्पित करते हैं तो इससे यह आपसे अति शीघ्र प्रसन्न होंगी, हिंदू धर्म में पान सुपारी का प्रयोग करना बहुत ही शुभ माना गया है किसी भी शुभ कार्य या पूजा पाठ में पान सुपारी का इस्तेमाल किया जाता है।

मान्यता अनुसार अगर धन की देवी माता लक्ष्मी जी किसी व्यक्ति से प्रसन्न हो जाती है तो उसकी सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं और धन से जुड़ी हुई परेशानियां शीघ्र ही दूर हो जाती है, इसलिए आप शरद पूर्णिमा पर माता लक्ष्मी जी की पूजा के दौरान इनको इन चीजों का भोग अवश्य लगाएं, इससे आपके ऊपर हमेशा लक्ष्मी जी का आशीर्वाद बना रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button