बॉलीवुड

अर्जुन कपूर की बहन अंशुला ने ‘ब्रा’ उतारते हुए शेयर किया वीडियो, प्रियंका चोपड़ा कर रहीं सपोर्ट

अंशुला कपूर एक बड़े बॉलीवुड परिवार से नाता रखती हैं। इनके पिता बोनी कपूर बॉलीवुड के जाने-माने निर्माता और निर्देशक हैं तथा इनके बड़े भाई अर्जुन कपूर बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता हैं। वहीं बोनी कपूर की दोनों बेटियां जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर भी अक्सर चर्चा का विषय बनी रहती हैं। लेकिन बोनी कपूर की बेटी अंशुला कपूर के बारे में बहुत कम लोगों को ही जानकारी है।

बॉलीवुड के फेमस फिल्म प्रोड्यूसर बोनी कपूर की बेटी और अभिनेता अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं और वह अक्सर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कोई ना कोई पोस्ट शेयर करती रहती हैं जिन्हें उनके फैंस बहुत पसंद करते हैं। लेकिन एक बार फिर से अंशुला कपूर सोशल मीडिया पर चर्चा में छाई हुई हैं। अगर आप इसके पीछे की वजह जानेंगे, तो आप भी हैरत में पड़ जाएंगे।

दरअसल, प्रोड्यूसर बोनी कपूर की बेटी और अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक ऐसा वीडियो साझा किया है, जिसने सोशल मीडिया पर सनसनी मचा दी है। जी हां, अंशुला कपूर कैमरे के सामने ही अपनी ब्रा उतारते नजर आ रही हैं। 31 साल की अंशुला ने लाइव वीडियो में ही अपनी ब्रा उतार दी। वही अंशुला कपूर के ब्रा उतारने की बात को कई बॉलीवुड की अभिनेत्रियां भी सपोर्ट कर रही हैं।

अंशुला कपूर ने लाइव वीडियो में उतारी ब्रा

आपको बता दें कि 13 अक्टूबर को दुनिया भर में महिलाएं “नो ब्रा डे” सेलिब्रेट करती हैं। यह वह दिन होता है, जब महिलाएं पूरे दिन बिना ब्रा पहने हुए रहती हैं। लेकिन इस दिन से पहले ही अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर ने महिलाओं को एक दिन ब्रा ना पहनने की बात कही। अंशुला कपूर ने जो वीडियो साझा किया है, इसके साथ ही उन्होंने यह लिखा है कि “संडे ब्रंच के बाद घर आने पर सबसे बेस्ट पार्ट! नो ब्रा क्लब।”

आप सभी लोग अंशुला कपूर के द्वारा अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किए गए वीडियो को देख सकते हैं। इस वीडियो में वह ब्लैक एंड व्हाइट प्रिंटेड ड्रेस में नजर आ रही हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि वह ऑन कैमरा देखते हुए पहले मुस्कुरा रही हैं। इसके बाद वह आउटफिट के नीचे से अपनी ब्रा को निकालते हुए दिख रही हैं। अंशुला कपूर के द्वारा शेयर किया गया वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। हजारों लोग इस वीडियो को पसंद कर चुके हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Anshula Kapoor (@anshulakapoor)


अंशुला कपूर का यह वीडियो खासकर लड़कियों को बहुत पसंद आ रहा है। साथ ही वह खूब कमेंट करते हुए नजर आ रही हैं। इस वीडियो को अब तक हजारों लोगों द्वारा देखा जा चुका है और सभी लोग इस वीडियो पर जमकर कमेंट कर रहे हैं।

प्रियंका चोपड़ा ने भी किया सपोर्ट

अंशुला कपूर का यह वीडियो देखने के बाद प्रियंका चोपड़ा समेत कई लोगों ने उनका समर्थन किया है। प्रियंका चोपड़ा ने स्माइली के साथ लिखा है कि “हर दिन।” अंशुला कपूर के इस वीडियो पर लड़कियां सबसे ज्यादा कमेंट करते हुए नजर आ रहीं हैं। एक यूजर ने लिखा है कि “कोविड लॉकडाउन में हर दिन मेरा संडे ही था।” वहीं एक ने लिखा कि “मुझे हर समय ऐसे ही रहना पसंद है।” लगातार इसी तरह इस वीडियो पर जमकर कमेंट आ रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button