राशिफल

आज इंदिरा एकादशी पर बना शुभयोग, श्री हरि इन 7 राशियों की मुरादें करेंगे पूरी, होंगें मालामाल

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार लगातार ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति में परिवर्तन होने की वजह से ब्रह्मांड में शुभयोग का निर्माण होता है, जिसका सभी 12 राशियों पर कुछ ना कुछ प्रभाव अवश्य पड़ता है। व्यक्ति की राशि में जैसी ग्रहों की स्थिति होती है उसी के अनुसार शुभ-अशुभ फल की प्राप्ति होती है। ज्योतिष गणना के अनुसार आज आश्विन कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि है। आज इंदिरा एकादशी के दिन आकाश मंडल में शुभ योग का निर्माण हो रहा है, जिसकी वजह से कुछ राशियों के लोग ऐसे हैं जिनके ऊपर श्री हरि की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। इन राशियों की अधूरी मनोकामनाएं बहुत ही शीघ्र पूरी होने वाली है और जीवन से धन से जुड़ी हुई समस्याओं का अंत होगा।

आइए जानते हैं इंदिरा एकादशी पर बने शुभ योग से किन राशियों पर रहेगी श्रीहरि की कृपा

मेष राशि वाले लोगों को अपनी मेहनत से कामकाज में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। श्री हरि की कृपा से आपकी किस्मत में अच्छा खासा सुधार देखने को मिलेगा। करियर में आगे बढ़ने के बहुत से मार्ग हासिल हो सकते हैं। मन में चल रही घबराहट दूर होगी। आप मानसिक रूप से हल्का महसूस करेंगे। आप अपने पारिवारिक जिम्मेदारियों को अच्छी तरह निभाने में सफल रहेंगे। घर-परिवार में सुख शांति बनी रहेगी। विद्यार्थी वर्ग के लोगों को किसी नए प्रोजेक्ट पर काम करने का मौका मिल सकता है। आप शिक्षा के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। कार्यप्रणाली में सुधार आने की संभावना है।

कन्या राशि वाले लोगों का समय शानदार रहने वाला है। परिवार से जुड़ी हुई कई जिम्मेदारियों को आप ठीक प्रकार से पूरा करेंगे। घर-परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। दोस्तों के साथ चल रहे मतभेद दूर होंगे। आपकी कोई महत्वपूर्ण योजना सफल हो सकती है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। ऑफिस के रुके हुए काम निपटा सकते हैं। बड़े अधिकारी आपका पूरा सहयोग देंगे। आपके द्वारा की गई मेहनत रंग लाएगी।

तुला राशि वाले लोगों का मन शांत रहेगा। आप अपने कामकाज में ठीक प्रकार से ध्यान केंद्रित कर सकते हैं। पैसों से जुड़ा हुआ कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं, जिसका आपको अच्छा फायदा मिलेगा। मन में चल रही पुरानी चिंता दूर होगी। घरवालों का पूरा सहयोग मिलेगा। आप अपने परिवार के लोगों के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। कोर्ट कचहरी के कामों में आपको सफलता हासिल होगी। भगवान श्री हरि की कृपा से आपकी आर्थिक स्थिति में जबरदस्त सुधार आने के योग बन रहे हैं।

वृश्चिक राशि वाले लोगों का समय उत्तम रहने वाला है। विशेष रूप से छात्रों को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता हासिल होगी। किसी दूर रिश्तेदार से शुभ समाचार मिलने की संभावना है, जिससे घर-परिवार की खुशियों में बढ़ोतरी होगी। आप अपनी योजनाओं को सही रूप दे सकते हैं। कार्यप्रणाली में सुधार आएगा। कारोबार से जुड़े हुए लोगों को भारी मुनाफा मिल सकता है। सामाजिक क्षेत्र में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। खास लोगों का सहयोग मिल सकता है। आमदनी के कई नए रास्ते हासिल होंगे।

धनु राशि वाले लोगों का समय बेहतरीन रहने वाला है। आपको अपनी मेहनत का उम्मीद से अधिक फायदा मिल सकता है। घर के किसी काम को पूरा करने में बड़े बुजुर्गों की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। प्रेम संबंधों में सुधार आने के योग बन रहे हैं। आप अपनी मेहनत से धन लाभ प्राप्त कर सकते हैं। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छी नौकरी मिलने की संभावना बन रही है। श्री हरि की कृपा से आपके निराश जीवन में कई खुशियां एक साथ आने वाली हैं।

कुंभ राशि वाले लोग अपनी योजनाओं में सफलता हासिल करेंगे। श्री हरि की कृपा से आपके भाग्य में वृद्धि होगी। ऑफिस में बड़े अधिकारी आपके कामकाज की तारीफ करेंगे। प्रेम संबंधित मामलों में आप भाग्यशाली साबित रहने वाले हैं। आपका शीघ्र ही प्रेम विवाह हो सकता है। समय और किस्मत आपका साथ देगी। माता-पिता से कोई उपहार मिलने की संभावना बन रही है, जिससे आपके चेहरे पर खुशी साफ-साफ नजर आएगी। तकनीकी क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को शुभ फल की प्राप्ति होने वाली है।

मीन राशि वाले लोगों का समय आनंददायक रहने वाला है। जीवन साथी के व्यवहार से आप काफी खुश रहेंगे। अचानक शुभ समाचार मिलने से घर में खुशियों का माहौल बन सकता है। समाज में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। पारिवारिक रिश्तो में मजबूती आएगी। कार्यस्थल का वातावरण आपके पक्ष में रहने वाला है। व्यापारी वर्ग के लोगों को अचानक धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। आर्थिक रूप से आप सुरक्षित रहेंगे। कुछ लोग आपके पास अपनी परेशानियां लेकर आ सकते हैं, जिनका आप बेहतर तरीके से समाधान करेंगे।

आइए जानते हैं बाकी राशियों का कैसा रहेगा समय

वृषभ राशि वाले लोगों के जीवन में बहुत से फेरबदल देखने को मिल सकते हैं। पारिवारिक जीवन खुशहाल बना रहेगा। स्वास्थ्य के लिहाज से आप खुद को थोड़ा कमजोर महसूस करेंगे। कामकाज का दबाव अधिक होने के कारण शारीरिक थकान महसूस हो सकती है। रचनात्मक कार्यों में आपका अधिक मन लगेगा। समाज में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। आप अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने की हर संभव कोशिश कर सकते हैं। भविष्य को लेकर आप थोड़े चिंतित रहेंगे। आप अपना नजरिया सकारात्मक रखें।

मिथुन राशि वाले लोगों का समय पहले की अपेक्षा बेहतर रहने वाला है परंतु आपको अपने खर्चों पर कंट्रोल रखने की जरूरत है अन्यथा भविष्य में आर्थिक तंगी से गुजरना पड़ सकता है। विद्यार्थी वर्ग के लोगों का मन पढ़ाई से भटक सकता है। आपका मन मौज-मस्ती और खेल-कूद में रहेगा। नौकरी के क्षेत्र में आप अपने विचारों से बड़े अधिकारियों को प्रभावित करेंगे। आपके अच्छे कामकाज की प्रशंसा हो सकती है। इस राशि के लोगों को किसी भी अनजान व्यक्ति के बहकावे में आने से बचना होगा। कुछ लोग आपके अच्छे स्वभाव का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे। माता-पिता की सेहत में सुधार आएगा।

कर्क राशि वाले लोगों का समय ठीक-ठाक रहने वाला है। आप अपने परिवार के लोगों के साथ अधिक से अधिक समय व्यतीत करने की कोशिश करेंगे। पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर मतभेद हो सकते हैं। आपका रुका हुआ पैसा वापस मिलेगा। ऑफिस में काम अधिक हो सकता है, जिसकी वजह से आप काफी व्यस्त रहेंगे। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों का समय काफी हद तक अच्छा कहा जा सकता है। लव पार्टनर एक-दूसरे की भावनाओं को ठीक प्रकार से समझेंगे। किसी महत्वपूर्ण काम में आपको अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है, जिसका भविष्य में अच्छा रिजल्ट मिलेगा।

सिंह राशि वाले लोगों को मिलाजुला फल मिलेगा। अचानक आप किसी पुराने मित्र से मुलाकात कर सकते हैं, जिससे आपका मन खुश रहेगा। कार्य क्षेत्र में बदलाव आने की संभावना बन रही है। आप अधीनस्थ कर्मचारियों से अच्छे तालमेल बनाकर रखें, यह आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। तकनीकी क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को मिलाजुला फल मिलेगा। बच्चों की नकारात्मक गतिविधियों को लेकर आप थोड़े निराश रहेंगे। आप बेवजह का तनाव लेने से बचें। कुछ जरूरतमंद लोगों की सहायता करने का मौका मिल सकता है।

मकर राशि वाले लोगों का समय काफी हद तक ठीक ठाक साबित होगा परंतु आपको अपने व्यवहार पर काबू रखने की आवश्यकता है। आपके व्यवहार में चिड़चिड़ापन आ सकता है। किसी कार्य को पूरा करने में अधिक समय लगेगा, जिसकी वजह से आपकी परेशानी बढ़ सकती है। पैसों से जुड़ी हुई चिंता बढ़ेगी। आप अपनी फिजूलखर्ची पर लगाम रखें। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। कामकाज में सफलता पाने के लिए आपको अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button