राशिफल

आमलकी एकादशी पर बन रहा शुभ योग, इन राशियों पर विष्णु-लक्ष्मी जी की रहेगी कृपा, मिलेगा फायदा

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति लगातार बदलती रहती है, जिसकी वजह से सभी राशियों पर कुछ ना कुछ प्रभाव अवश्य पड़ता है। ज्योतिष के जानकारों के अनुसार यदि किसी व्यक्ति की राशि में ग्रह-नक्षत्रों की चाल ठीक है तो इसकी वजह से जीवन में शुभ परिणाम मिलते हैं परंतु इनकी स्थिति ठीक ना होने के कारण जीवन में विपरीत परिस्थितियां उत्पन्न होने लगती हैं। बदलाव प्रकृति का नियम है और यह निरंतर चलता रहता है, इसको रोक पाना संभव नहीं है।

ज्योतिष गणना के अनुसार आज आमलकी एकादशी का व्रत रखा जाएगा। आज ग्रह नक्षत्र मिलकर शुभ योग का निर्माण कर रहे हैं, जिसका प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा। आखिर किन राशियों को शुभ फल की प्राप्ति होगी और किन राशियों पर अशुभ प्रभाव पड़ेगा? चलिए जानते हैं इसके बारे में…..

आइए जानते हैं आमलकी एकादशी पर बन रहे शुभ योग का किन राशि वालों को मिलेगा फायदा

वृषभ राशि वाले लोगों का समय अच्छा रहेगा। शुभ योग की वजह से घर-परिवार की परेशानियों का समाधान निकल सकता है। प्रभावशाली लोगों से संपर्क बनेगा। धन प्राप्ति के योग नजर आ रहे हैं। कामकाज में उत्पन्न हो रही बाधाएं दूर हो सकती हैं। मानसिक रूप से आप खुशी अनुभव करेंगे। खास लोगों की मदद से आपको अपने किसी बड़े काम में अच्छा फायदा मिल सकता है।

कर्क राशि वाले लोगों के ऊपर शुभ योग का उत्तम प्रभाव देखने को मिलेगा। व्यापार में भारी मुनाफा मिलने की संभावना है। कामकाज की योजनाओं का आपको अच्छा लाभ मिलेगा। यदि आपने किसी को पैसा उधार दिया है तो उधार दिया गया पैसा वापस मिलने की उम्मीद है। आपकी किस्मत पूरा साथ देगी। रुके हुए कार्य प्रगति पर आएंगे। आप अपनी मेहनत से कठिन से कठिन काम आसानी से कर सकते हैं। भाई-बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा। संतान की तरफ से चिंता खत्म होगी।

कुंभ राशि वाले लोगों के जीवन की परिस्थितियों में सुधार आने की संभावना है। शुभ योग की वजह से ऑफिस में तरक्की मिलने के योग हैं। साझेदारी में अगर आप कोई व्यापार शुरू करते हैं तो यह आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगा। किसी पुराने निवेश का अच्छा मुनाफा मिल सकता है। कामकाज में आपका पूरा मन लगेगा। आपकी मेहनत रंग लाएगी। कोर्ट कचहरी के कामों में फैसला आपके पक्ष में आएगा। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा।

आइए जानते हैं बाकी राशियों का कैसा रहेगा हाल

मेष राशि वाले लोगों के ऊपर मिलाजुला प्रभाव देखने को मिलेगा। स्वास्थ्य के प्रति आपको सचेत रहने की जरूरत है। बाहर के खानपान से जितना दूर रहें। उतना ही अच्छा रहेगा अन्यथा सेहत को नुकसान पहुंच सकता है। नौकरी के क्षेत्र में विरोधियों का सामना करना पड़ेगा। आप किसी षड्यंत्र का शिकार हो सकते हैं। वाहन प्रयोग में लापरवाही ना करें। माता-पिता की सेवा करने का अवसर मिल सकता है।

मिथुन राशि वाले लोगों को काफी संभल कर रहना होगा। नौकरी के क्षेत्र में किसी के साथ वाद-विवाद उत्पन्न होने की संभावना नजर आ रही है। आप अपने गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखें। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त हो सकता है। सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं तो आपको संभलकर रहना होगा अन्यथा मान-सम्मान को हानि पहुंच सकती है। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगी परीक्षा के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ेगी।

सिंह राशि वाले लोग अपने कामकाज में काफी व्यस्त रहेंगे। शारीरिक स्वास्थ्य खराब रहेगा इसलिए आपको सतर्क रहने की जरूरत है। आप जितनी मेहनत करेंगे उसके अनुसार फल की प्राप्ति होगी। व्यापार से जुड़े हुए लोगों को यही सलाह दी जाती है कि आप किसी भी प्रकार का बदलाव ना करें अन्यथा घाटा हो सकता है। विद्यार्थियों को कठिन विषयों पर फोकस करना होगा। माता-पिता के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। मार्केटिंग से जुड़े हुए लोगों को अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है।

कन्या राशि वाले लोगों को जमीन और जायदाद के मामलों में काफी सावधानी बरतने की आवश्यकता है अन्यथा आपको नुकसान हो सकता है। अनजान लोगों के ऊपर आंखें मूंद का भरोसा मत कीजिए। विद्यार्थियों को पढ़ाई-लिखाई में पूरा ध्यान देना होगा। आपकी मेहनत रंग लाएगी। आमदनी के अनुसार खर्चों पर कंट्रोल रखें। आप अपने भविष्य को लेकर कुछ नई योजना बना सकते हैं। संतान की तरफ से तरक्की की खुशखबरी मिलने की संभावना है।

तुला राशि वाले लोगों का समय काफी भागदौड़ भरा रहेगा। जीवनसाथी की सेहत खराब हो सकती है, जिसके कारण आप काफी चिंतित रहेंगे। व्यापार में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। आप कोई भी बड़ा निवेश करने से बचें। आमदनी में कमी आ सकती है। विद्यार्थियों को सफलता पाने के लिए कुछ रणनीति बनाने की जरूरत है। खास लोगों से मुलाकात होगी, जो आगे चलकर फायदेमंद साबित हो सकता है।

वृश्चिक राशि वाले लोगों का समय काफी कठिन नजर आ रहा है। नौकरी करने वाले लोगों का अचानक ट्रांसफर होने की संभावना है, जिसको लेकर आप काफी परेशान रहेंगे। घर के किसी सदस्य से कहासुनी हो सकती है। आपके कुछ जरूरी काम बनते बनते अधूरे रह सकते हैं, जिससे मानसिक तनाव अधिक बढ़ेगा। व्यापार के लिए आप नई योजना बना सकते हैं, जो लाभप्रद साबित हो सकती है। ससुराल पक्ष से पूरा सहयोग मिलने की उम्मीद नजर आ रही है।

धनु राशि वाले लोगों को बेकार की गतिविधियों से दूर रहना होगा। दोस्तों के साथ चल रहे मतभेद खत्म हो सकते हैं। आप कुछ नया करने की कोशिश करेंगे। किस्मत से ज्यादा आप अपनी मेहनत पर भरोसा करें। निवेश संबंधित कामों से दूर रहना होगा। कोर्ट कचहरी के मामलों में सफलता मिल सकती है। माता-पिता का आशीर्वाद और सहयोग मिलेगा, जिससे आत्मबल मजबूत बनेगा। दांपत्य जीवन में सुधार आने की संभावना है। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे लोगों का समय सामान्य रूप से व्यतीत होगा। आप अपने प्रिय से दिल की बात शेयर कर सकते हैं, जिससे आपका मन हल्का होगा।

मकर राशि वाले लोगों को किसी भी प्रकार के लड़ाई-झगड़े से दूर रहना होगा। आप विषम परिस्थितियों में अपनी सूझबूझ का इस्तेमाल करें। पारिवारिक जिम्मेदारियों पर ध्यान देने की जरूरत है। घर के किसी बड़े बुजुर्ग की तबीयत खराब हो सकती है, जिसको लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे। नौकरी के क्षेत्र का माहौल अच्छा रहेगा। बड़े अधिकारियों की पूरी मदद मिलेगी। सहकर्मियों के साथ चल रहे मतभेद खत्म हो सकते हैं।

मीन राशि वाले लोगों का समय मौज-मस्ती में अधिक व्यतीत होगा। मनोरंजन के साधनों में अधिक पैसा खर्च हो सकता है। गुप्त शत्रु आपको हानि पहुंचाने की कोशिश करेंगे, इसलिए आप सतर्क रहें। नौकरी के क्षेत्र में आप कोई भी काम किसी से जबरदस्ती कराने की कोशिश ना करें अन्यथा वाद-विवाद खड़ा हो सकता है। अचानक घर में मेहमानों के आगमन से आप व्यस्त हो जाएंगे। घर के किसी सदस्य के विवाह संबंधित चर्चा हो सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button