राशिफल

आज निर्जला एकादशी पर बन रहा शुभ योग, जानिए किन राशि वालों का खुलेगा भाग्य, कौन होगा मालामाल

ग्रह-नक्षत्रों की चाल लगातार बदलती रहती है, जिसकी वजह से आकाश मंडल में कई शुभ और अशुभ योग बनते हैं, जिनका प्रभाव सभी राशियों पर पड़ता है। ज्योतिष के जानकारों के अनुसार यदि किसी व्यक्ति की राशि में ग्रह-नक्षत्रों की चाल ठीक है तो इसकी वजह से जीवन में शुभ परिणाम मिलते हैं परंतु इनकी स्थिति ठीक ना होने के कारण जीवन में बहुत सी परेशानियां उत्पन्न होने लगती हैं। बदलाव प्रकृति का नियम है और यह निरंतर चलता रहता है। इसको रोक पाना संभव नहीं है। प्रकृति के इस नियम का सामना हर किसी को करना पड़ता है।

आपको बता दें कि आज निर्जला एकादशी है। एकादशी तिथि भगवान विष्णु जी को समर्पित है। ज्योतिष गणना के अनुसार आज निर्जला एकादशी पर शिव योग के बाद सिद्ध योग का निर्माण हो रहा है, जिसका असर सभी 12 राशियों पर देखने को मिलेगा। तो चलिए जानते हैं आखिर शुभ योग की वजह से किन राशि वालों को शुभ-अशुभ फल की प्राप्ति होगी।

आइए जानते हैं निर्जला एकादशी पर बन रहे शुभ योग का किन राशि वालों को मिलेगा फायदा

मिथुन राशि वाले लोगों की किसी पुरानी समस्या का समाधान निकल सकता है। निर्जला एकादशी पर बन रहे शुभ योग की वजह से आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। निजी जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान निकल सकता है। व्यापार में भारी धन लाभ मिलने की संभावना है। दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। जीवनसाथी का हर कदम पर सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपको अच्छा लाभ मिलने की उम्मीद है।

सिंह राशि वाले लोगों का समय अति उत्तम रहेगा। आप अपने लक्ष्य की प्राप्ति कर सकते हैं। शुभ योग की वजह से धन से जुड़ी हुई परेशानियों का समाधान निकल सकता है। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। सरकारी नौकरी कर रहे लोगों को अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। आपको पदोन्नति मिलने की संभावना है, साथ ही मनचाही जगह पर ट्रांसफर मिल सकता है। छात्रों को अपने गुरु से कुछ नया सीखने को मिलेगा।

कन्या राशि वाले लोगों के जीवन में हंसी खुशी के पल आएंगे। आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत बनेगी। शुभ योग की वजह से विद्यार्थियों को बेहतरीन लाभ मिलने के योग हैं। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में उत्तम परिणाम मिल सकता है। करियर में आगे बढ़ने के नए अवसर सामने आ सकते हैं। संतान पक्ष से चिंता दूर होगी। जीवनसाथी से सुख की प्राप्ति होगी। पैसा कमाने के नए आइडिया आपके दिमाग में आ सकते हैं, जिनपर अमल करने से आपको फायदा होगा।

वृश्चिक राशि वाले लोगों को शुभयोग की वजह से किसी काम में खास फायदा होने की उम्मीद है। भाई-बहनों के साथ रिश्ते बेहतर बनेंगे। जीवनसाथी आपकी बातों से प्रभावित होगा। बिजनेस के मामले में आप भाग्यशाली साबित होंगे। थोड़े प्रयास में अधिक सफलता मिलने के योग नजर आ रहे हैं। कुछ नए कामकाज आपके सामने आएंगे जिनके माध्यम से कुछ जरूरी लोगों से मुलाकात हो सकती है। दूर संचार माध्यम से शुभ समाचार मिलने की संभावना है।

आइए जानते हैं बाकी राशियों की कैसी रहेगी स्थिति

मेष राशि वाले लोगों का समय सामान्य रूप से व्यतीत होने वाला है। सामाजिक क्षेत्र में आप अधिक सक्रिय रहेंगे। हर काम को आप सकारात्मक रूप से करें, इससे आपको परिणाम अच्छे मिलेंगे। किसी पुराने मित्र से मुलाकात होने की संभावना है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ेगी। स्वास्थ्य पर थोड़ा ध्यान दीजिए। बाहर के खानपान से दूर रहना होगा। घरेलू सुख-सुविधाओं के पीछे थोड़ा धन खर्च हो सकता है।

वृषभ राशि वाले लोगों को अपनी सोच सकारात्मक रखनी होगी। नौकरी के क्षेत्र में कार्य भार अधिक रहेगा। बड़े अधिकारियों की मदद से आपके कुछ जरूरी काम पूरे हो सकते हैं। करियर में नया बदलाव देखने को मिल सकता है। भविष्य को लेकर नई योजना बना सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में नए-नए लोगों से जान पहचान होगी परंतु आप अनजान लोगों के ऊपर जरूरत से ज्यादा भरोसा मत कीजिए। दांपत्य जीवन सामान्य रूप से व्यतीत होने वाला है। पति-पत्नी एक-दूसरे की भावनाओं को समझने की कोशिश करें।

कर्क राशि वाले लोगों का समय मिलाजुला रहेगा। अनुभवी लोगों से जान पहचान हो सकती है। परिवार वालों के साथ आप ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करने की कोशिश करेंगे। पैसों का लेनदेन करने से बचना होगा। छात्रों को कठिन विषयों में शिक्षकों का सहयोग मिल सकता है। किसी पुरानी बात को लेकर आप थोड़े परेशान नजर आएंगे। आप अपने ऊपर नकारात्मक विचारों को हावी मत होने दीजिए।

तुला राशि वाले लोगों का समय काफी भागदौड़ भरा रहेगा। किसी काम को लेकर अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। ऑफिस में काम धीमी गति से पूरे होने की संभावना है। बच्चों की नकारात्मक गतिविधियों पर नजर रखें। अगर आप कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं तो सोच-विचार जरूर कीजिए। वाहन प्रयोग में लापरवाही ना करें। पति-पत्नी के किसी बात को लेकर बहसबाजी हो सकती है। आपको अपने गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखना होगा।

धनु राशि वाले लोगों का समय उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। आप अपनी आमदनी के अनुसार खर्चों पर कंट्रोल रखें अन्यथा भविष्य में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। जीवनसाथी के बदलते व्यवहार को लेकर आप काफी परेशान रहेंगे। लव लाइफ में बहुत से फेरबदल देखने को मिल सकते हैं। आप अपने प्रिय की भावनाओं को समझने की कोशिश कीजिए।

मकर राशि वाले लोगों का समय सामान्य रूप से व्यतीत होगा। किसी काम में आपको थोड़ी अधिक मेहनत करनी पड़ेगी परंतु आप अपने उद्देश्य को आसानी से प्राप्त कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। घरेलू जरूरतों के पीछे अधिक पैसा खर्च हो सकता है। आप काम को धैर्य और समझदारी पूर्वक करने की कोशिश कीजिए, इससे आपको अच्छा फायदा मिलेगा। शादीशुदा जिंदगी अच्छी रहेगी। आप अपने जीवनसाथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं।

कुंभ राशि वाले लोगों को कामकाज में अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। कार्यों से जुड़ी हुई कोई बड़ी चुनौती आपके सामने आ सकती है परंतु आप अपने हाथ में स्वास्थ्य उस चुनौती को तुरंत ही पार कर लेंगे। अचानक धन प्राप्ति के अवसर मिलेंगे। ऑफिस में बड़े अधिकारी आपके काम से काफी प्रभावित होंगे और आपको प्रमोशन मिलने के योग हैं। कोर्ट कचहरी का मामला अगर चल रहा है तो उसमें फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। प्रेम जीवन ठीक नहीं है। आपके प्रेम जीवन में किसी बात को लेकर परेशानी खड़ी हो सकती है।

मीन राशि वाले लोग अपने कामकाज में काफी व्यस्त रहेंगे। सामाजिक मुद्दों को लेकर आपको अपनी बात दूसरों के सामने रखने का अवसर प्राप्त हो सकता है, जिसका प्रभाव कुछ लोगों पर साफ-साफ नजर आएगा। आर्थिक स्थिति थोड़ी कमजोर रहेगी। इसलिए खर्चों पर कंट्रोल रखना होगा। आप अपने पारिवारिक मामलों को अनदेखा मत कीजिए।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button