राशिफल

आज मासिक दुर्गाष्टमी पर बना शुभयोग, जानिए किन राशियों को होगा फायदा, किसको उठानी पड़ेगी परेशानी

ग्रह-नक्षत्रों की लगातार बदलती चाल की वजह से आकाशमंडल में कई शुभ और अशुभ योग बनते हैं, जिसका सभी राशियों पर कुछ ना कुछ प्रभाव अवश्य पड़ता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यदि किसी व्यक्ति की कुंडली में इनकी स्थिति ठीक है तो इसकी वजह से जीवन में शुभ परिणाम मिलते हैं परंतु इनकी विपरीत स्थिति होने के कारण जीवन में बहुत सी परेशानियां उत्पन्न होने लगती है।

आपको बता दें कि आज मासिक दुर्गा अष्टमी का व्रत है। यह दिन माँ दुर्गा को समर्पित होता है। अगर इस दिन विधि-विधान के साथ मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की जाए तो इससे स्वास्थ्य, धन और समृद्धि की प्राप्ति होती है। ज्योतिष गणना के अनुसार आज दुर्गाष्टमी पर शुभ योग का निर्माण हो रहा है। सौभाग्य योग के बाद शोभन योग बनेगा, जिसका सभी राशियों पर कुछ ना कुछ प्रभाव अवश्य पड़ेगा। तो चलिए जानते हैं मासिक दुर्गाष्टमी पर बन रहे शुभ योग का आपकी राशियों पर कैसा असर रहने वाला है।

आइए जानते हैं मासिक दुर्गाष्टमी पर बन रहे शुभ योग का किन राशियों को मिलेगा फायदा

मिथुन राशि वाले लोगों पर मासिक दुर्गाष्टमी पर बन रहे शुभ योग का अच्छा प्रभाव रहने वाला है। बिजनेस में आपको अच्छा लाभ प्राप्त होगा। नौकरी के क्षेत्र में प्रमोशन मिल सकता है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियां दूर होंगी। किसी पुरानी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। दूर संचार माध्यम से खुशखबरी मिलने की संभावना है। यदि आपने किसी को पैसा उधार दिया है तो वह पैसा वापस मिलेगा। आप कहीं पैसा निवेश करने की योजना बना सकते हैं। शादीशुदा जिंदगी अच्छी रहेगी। दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी।

कर्क राशि वाले लोगों के ऊपर मासिक दुर्गा अष्टमी पर बन रहे शुभ योग का प्रभाव अच्छा रहेगा। आपके द्वारा लिए गए फैसले कारगर साबित होंगे। मानसिक चिंता कम होगी। कार्यालय का वातावरण आपके पक्ष में रहने वाला है। भाई-बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। आपके द्वारा की गई कोशिश सफल होगी। प्रभावशाली लोगों से संपर्क बन सकता है। बिजनेस में फायदा मिलेगा। तरक्की के नए अवसर सामने आ सकते हैं।

सिंह राशि वाले लोगों का समय बेहतरीन रहेगा। मासिक दुर्गाष्टमी पर बन रहे शुभ योग की वजह से आप अपने करियर के क्षेत्र में लगातार तरक्की हासिल कर सकते हैं। मेहनत के दम पर आप कठिन से कठिन कार्य आसानी से पूरे करेंगे। कार्यक्षेत्र में आपका रुतबा बढ़ेगा। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। वाहन सुख की प्राप्ति हो सकती है। आप अपने सोचे हुए कामों को पूरा करेंगे। घरेलू सुख-साधन बढ़ेंगे। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। जीवनसाथी के साथ खुशी भरा समय व्यतीत करेंगे।

तुला राशि वाले लोगों का समय बेहद खुशनुमा रहने वाला है। मासिक दुर्गा अष्टमी पर बन रहे शुभ योग की वजह से धन संबंधित मामलों में अच्छा फायदा मिलेगा। कैरियर के क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव आ सकते हैं। कार्यप्रणाली में सुधार आएगा। आपके अच्छे व्यवहार से लोग काफी खुश रहेंगे। कामकाज की बाधाएं दूर होंगी। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। किसी नुकसान की भरपाई कर सकते हैं। निवेश संबंधित मामलों में फायदा मिल सकता है।

मकर राशि वाले लोगों को अपनी किस्मत का पूरा साथ मिलने वाला है। मासिक दुर्गा अष्टमी पर बन रहे शुभ योग की वजह से आर्थिक तरक्की मिलेगी। घरेलू सुख-साधन बढ़ेंगे। नौकरी के क्षेत्र में पदोन्नति मिलने की संभावना है। बड़े अधिकारी आपके कार्यों की तारीफ करेंगे। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा। आप अपनी योजनाओं को पूरा कर सकते हैं। बेरोजगार लोगों को अच्छा रोजगार मिलने के योग नजर आ रहे हैं, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा। प्रभावशाली लोगों से संपर्क बनेगा।

कुंभ राशि वाले लोगों का आत्मविश्वास गजब का रहेगा। आप अपनी बुद्धिमानी से सभी रुके हुए कार्य पूरे कर सकते हैं। आपकी सोच सकारात्मक रहेगी। किसी बड़ी परेशानी से बाहर निकल सकते हैं। घर की आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने में आपकी भूमिका अहम रहने वाली है। व्यापार के सिलसिले में आप किसी लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं। किसी महत्वपूर्ण मामले में आपको निर्णय लेना पड़ेगा। आपके द्वारा लिया गया फैसला कारगर साबित होगा।

मीन राशि वाले लोगों के ऊपर मासिक दुर्गा अष्टमी पर बन रहे शुभ योग का अच्छा प्रभाव देखने को मिलेगा। किसी पुराने निवेश का भारी मुनाफा मिल सकता है। आप अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी तरीके से निभाने वाले हैं। नौकरी के क्षेत्र में आपके कामकाज की तारीफ होगी। खर्चों में कमी आएगी। कमाई के जरिए बढ़ सकते हैं। आप अपनी कोशिशों से कठिन से कठिन कार्य पूरे करेंगे। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। आप अपने शत्रुओं को परास्त करेंगे। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा।

आइए जानते हैं बाकी राशियों की कैसी रहेगी स्थिति

मेष राशि वाले लोगों का समय ज्यादातर अपने परिवार वालों के साथ व्यतीत होने वाला है। घर के किसी छोटे सदस्य से खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आप अपने भविष्य को ध्यान में रखते हुए कोई बड़ा निवेश करेंगे परंतु कोई भी बड़ा निवेश करने से पहले घर के अनुभवी लोगों की सलाह जरूर लीजिए। व्यापार ठीक-ठाक चलेगा। व्यापार में किसी भी प्रकार का बदलाव करने से बचना होगा। कोर्ट कचहरी के मामलों से दूर रहें।

वृषभ राशि वाले लोगों का मन धर्म-कर्म के कामों में अधिक रहेगा। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगी परीक्षा के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ सकती है। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे हैं। उनको अच्छी नौकरी मिलने की संभावना है। अचानक व्यापार के सिलसिले में आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं। आपके द्वारा की गई यात्रा सफल रहेगी। अनजान लोगों के ऊपर जरूरत से ज्यादा भरोसा मत कीजिए। पैसों का उधार लेन-देन करने से बचना होगा। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा। प्रिय से कोई बढ़िया गिफ्ट मिल सकता है, जिससे आपके रिश्ते में मजबूती आएगी।

कन्या राशि वाले लोगों के मन में नए-नए विचार उत्पन्न हो सकते हैं, जिसको लेकर आप काफी बेचैनी महसूस करेंगे। घर के किसी सदस्य से कहासुनी हो सकती है। दोस्तों के साथ मौज-मस्ती के लिए किसी यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। बिजनेस से जुड़े हुए लोग अपने कामकाज के तरीकों में कुछ बदलाव करेंगे, जिसका काफी हद तक अच्छा परिणाम देखने को मिल सकता है। आप किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। आपको अपनी सोच सकारात्मक रखनी होगी।

वृश्चिक राशि वाले लोगों का समय सामान्य रहेगा। बच्चों की तरफ से शुभ समाचार मिलने के योग नजर आ रहे हैं। पारिवारिक रिश्तो के बीच बेहतर तालमेल बिठाने में आप सफल रहेंगे। परिवार के लोगों के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। किसी महत्वपूर्ण काम में आपको अधिक मेहनत और भागदौड़ करनी पड़ेगी परंतु आपको सफलता अवश्य प्राप्त होगी। प्रेम जीवन सामान्य रहेगा। आपको अपने प्रिय की भावनाओं को समझने की आवश्यकता है।

धनु राशि वाले लोगों का समय सामान्य रूप से व्यतीत होगा। पैसों के मामले में आप लापरवाही ना करें अन्यथा धन हानि होने की आशंका नजर आ रही है। नौकरी का वातावरण थोड़ा नकारात्मक रहेगा। बड़े अधिकारियों के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। आपको अपनी वाणी और गुस्से पर कंट्रोल रखने की जरूरत है। गाड़ी चलाते समय सावधान रहें। कोर्ट कचहरी के मामलों से दूर रहने की जरूरत है। कोई पुरानी चिंता आपके मन को काफी परेशान कर सकती है। भाइयों के साथ छोटी मोटी बहस होने की संभावना नजर आ रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button