बॉलीवुड

जब एकता कपूर के कहने पर साक्षी तंवर ने पार की हदें, राम कपूर संग 17 मिनट तक हुई थी इंटिमेट

छोटे पर्दे की बड़ी अदाकारा साक्षी तंवर आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है। साक्षी तंवर ने जहां टीवी की दुनिया में एक बड़ा मुकाम हासिल किया तो वहीं बॉलीवुड फिल्मों में भी उन्होंने अपनी एक्टिंग का हुनर दिखाया। साक्षी तंवर सबसे ज्यादा पॉपुलर टीवी सीरियल ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ के लिए जानी जाती है जिसमें वह मशहूर एक्टर राम कपूर के साथ मुख्य किरदार में नजर आई थी।

sakshi tanwar

बता दे इस टीवी सीरियल में दोनों के बीच एक इंटीमेट सीन फिल्माया गया था जो काफी सुर्खियों में रहा था। आज यानी कि 12 जनवरी को साक्षी तंवर अपना 50वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही है। इस खास मौके पर हम आपको बताने जा रहे उनके निजी जीवन से जुड़ी कुछ अनसुनी बातें….

‘कहानी घर घर की’ से हुई पॉपुलर

बता दें, साक्षी तंवर ने एकता कपूर के टीवी शो ‘कहानी घर घर की’ से अपने करियर की शुरुआत की। इस शो में वह पार्वती के किरदार में नजर आई थी जिसके जरिए उन्हें एक पहचान हासिल हुई। इतना ही नहीं बल्कि कई लोग आज भी साक्षी तंवर को ‘पार्वती बहू’ के नाम से जानते हैं। साक्षी तंवर का यह सीरियल करीब 8 साल तक चला था जिसके जरिए उन्हें जबरदस्त सफलता हासिल हुई।

sakshi tanwar

इसके बाद साल 2011 में साक्षी ने टीवी शो ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ में काम किया और इस शो के माध्यम से वह टीवी इंडस्ट्री की क्वीन बन गई। मशहूर एक्टर राम कपूर के साथ उनकी जोड़ी भी खूब पसंद की गई। लेकिन साक्षी और राम कपूर उस दौरान विवाद में आ गए जब उन्होंने करीब 17 मिनट का इंटिमेट सीन दिया था।

sakshi tanwar

इंटिमेंट सीन से दंग रह गए थे लोग

दरअसल, उन दिनों टीवी की दुनिया में इंटिमेट सीन नहीं दिखाया जाते थे क्योंकि लोगों का मानना है कि टीवी पूरे परिवार के साथ बैठकर देखी जाती है। ऐसे में टीवी सीरियल्स में भी इस तरह के सीन नहीं दिखाया जाते थे।

sakshi tanwar

लेकिन एकता कपूर ने सारी हदें तोड़ राम कपूर और साक्षी तंवर के बीच करीब 17 मिनट का इंटिमेट सीन फिल्माया गया जिसकी वजह से साक्षी को काफी आलोचना का सामना करना पड़ा और एकता कपूर भी विवाद से घिर गई थी। इस मामले पर चुप्पी तोड़ते हुए साक्षी तंवर ने कहा था कि, बेवजह ही इस सीन को लेकर इतना बवाल मचाया गया था।

sakshi tanwar

50 की उम्र में हैं कुंवारी

बता दे साक्षी तंवर ने साल 2016 में रिलीज हुई फिल्म ‘दंगल’ में आमिर खान की पत्नी का किरदार निभाया था जो सुपरहिट हुई थी। इसके बाद उन्होंने सनी देओल की फिल्म ‘मोहल्ला अस्सी’ में भी काम किया। वह ‘सम्राट पृथ्वीराज’ में भी राजकुमारी संयोगिता की मां के रूप में नजर आ चुकी है। इसके अलावा वह कई वेब सीरीज में भी काम कर चुकी है।

sakshi tanwar

आखरी बार साक्षी को वेब सीरीज ‘माई’ में देखा गया था। बात की जाए साक्षी की निजी जिंदगी के बारे में तो वह 50 की उम्र में भी कुंवारी है। हालांकि उन्होंने साल 2018 में एक बेटी को गोद लिया था जिसका नाम ‘दित्या’ रखा गया। साक्षी अक्सर अपनी बेटी के साथ खूबसूरत तस्वीरें शेयर करती रहती है।

sakshi tanwar

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button