अध्यात्म

गायत्री मंत्र का जाप सभी समस्याओं को करेगा दूर, जानिए इस के जैप करने की पूरी विधि और समय

व्यक्ति आए दिन किसी न किसी परेशानी में घिरा रहता है, किसी व्यक्ति को अपने कामकाज की टेंशन है तो किसी को अपने परिवार को लेकर टेंशन है, किसी को अधिक पैसा कमाने की टेंशन है तो किसी को किसी चीज की टेंशन है, ऐसी बहुत सी परेशानियां है जो व्यक्ति को अपने शिकंजे में घेरे रखती है, अगर आप अपनी समस्याओं से छुटकारा प्राप्त करना चाहते हैं तो शास्त्रों में बताए गए कुछ आसान उपाय कर सकते हैं इन उपायों में से एक मंत्र जाप करना सबसे उत्तम उपाय माना गया है।

अगर आप गायत्री मंत्र का जाप करते हैं तो इससे आपके जीवन की सभी समस्याएं दूर हो सकती हैं, शास्त्रों में गायत्री मंत्र को बहुत ही शक्तिशाली और चमत्कारिक बताया गया है, गायत्री मंत्र सबसे ज्यादा प्रभावी मंत्रों में से एक माना जाता है, अगर व्यक्ति इसका जाप करता है तो इससे बहुत ही जल्द शुभ फल की प्राप्ति हो सकती है, आज हम आपको इस पोस्ट के माध्यम से गायत्री मंत्र का जाप करने का समय और इसके आपको क्या-क्या फायदे मिलेंगे? इसके बारे में जानकारी देने वाले हैं।

इस समय गायत्री मंत्र का कर सकते हैं जाप

अगर आप गायत्री मंत्र का जाप करते हैं तो इसके लिए तीन समय सबसे उत्तम माने गए हैं, गायत्री मंत्र का जाप आप सुबह के समय सूर्य उदय से थोड़ी देर पहले कर सकते हैं, जब सूर्य उदय हो जाए तब तक आप गायत्री मंत्र का जाप कीजिए, गायत्री मंत्र का दूसरा समय दोपहर का बताया गया है, आप दोपहर में भी गायत्री मंत्र का जाप कर सकते हैं और तीसरा समय शाम का बताया गया है, आप सूर्यास्त से कुछ देर पहले गायत्री मंत्र का जाप आरंभ कीजिए और सूर्यास्त के कुछ देर तक आप गायत्री मंत्र का जाप करते रहे, इसके अलावा अगर आप संध्याकाल में गायत्री मंत्र का जाप करते हैं तो आप बिल्कुल मौन रहे और मन लगाकर गायत्री मंत्र का जाप करें, आप तेज आवाज में इस मंत्र का जाप मत कीजिए।

गायत्री मंत्र का जाप करने की विधि

अगर आप गायत्री मंत्र का जाप करते हैं तो इससे पहले स्नान आदि करके आप अपने आपको पवित्र कर लीजिए, आप इस मंत्र का जाप करने के लिए रुद्राक्ष की माला का इस्तेमाल कर सकते हैं, यह सबसे उत्तम माना गया है, आप इस मंत्र का जाप कम से कम 108 बार करें।

गायत्री मंत्र के जाप से मिलेंगे आपको यह लाभ

  • अगर आप गायत्री मंत्र का जाप करते हैं तो आपके शरीर में उत्साह और सकारात्मकता में वृद्धि होती है।
  • गायत्री मंत्र के जाप से आपका मन धर्म-कर्म के कार्य और सेवा में लगता है।
  • अगर आप गायत्री मंत्र का जाप करते हैं तो इससे आपके सपने पूरे हो सकते हैं।
  • गायत्री मंत्र के जाप करने से आपका गुस्सा शांत रहता है।
  • गायत्री मंत्र का जाप करने से आपकी त्वचा में चमक बढ़ती है।
  • गायत्री मंत्र का जाप करने वाला व्यक्ति हमेशा बुराई से दूर रहता है।

गायत्री मंत्र के जाप से आपको कई फायदे प्राप्त होते हैं, अगर आप अपने जीवन की समस्त परेशानियों से छुटकारा प्राप्त करना चाहते हैं और सफलता हासिल करना चाहते हैं तो आज से ही आप गायत्री मंत्र का जाप आरंभ कर दीजिए, गायत्री मंत्र के जाप से आपको निश्चित तौर पर लाभ अवश्य प्राप्त होगा, यह एक ऐसा चमत्कारिक मंत्र है जो मनुष्य के जीवन की समस्त परेशानियों को दूर करने की क्षमता रखता है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button