अध्यात्म

गंगाजल शनि दोषो से दिलाएगा छुटकारा, बस करना होगा आपको यह छोटा सा काम, जानिए गंगाजल के फायदे

गंगाजल को बहुत ही पवित्र माना गया है, अगर हम धार्मिक मान्यताओं के अनुसार देखें तो गंगा के दर्शन मात्र से ही सभी कष्टों से छुटकारा मिल जाता है, अगर गंगा में स्नान किया जाए या पूजा की जाए तो इससे मनुष्य के सभी प्रकार के पापों का नाश हो जाता है, वैज्ञानिक दृष्टि से भी गंगाजल के पानी में बहुत से औषधि गुण पाए जाते हैं, अगर कोई व्यक्ति स्नान करता है तो बहुत से रोगों से छुटकारा मिल जाता है, गंगाजल के एक नहीं बल्कि कई फायदे हैं, गंगाजल से घर का वास्तु दोष भी दूर होता है, इतना ही नहीं बल्कि गंगाजल के इस्तेमाल से ग्रह दोष, शनि दोषों का भी निवारण होता है, आज हम आपको गंगाजल के फायदों के बारे में जानकारी देने वाले हैं।

आइए जानते हैं गंगाजल के फायदों के बारे में

  • गंगाजल से शनि देव भी प्रसन्न होते हैं, आप शनिवार के दिन एक लोटे में साफ जल भर कर उसमें थोड़ा सा गंगाजल मिला लीजिए और इसको आप पीपल के पेड़ पर अर्पित करें ऐसा करने से शनि के अशुभ प्रभाव दूर होते हैं, इसके अलावा अगर आप शिवजी की पूजा में शिवलिंग पर गंगाजल से अभिषेक करते हैं तो भोलेनाथ भी खुश होते हैं।
  • अगर घर में किसी प्रकार का वास्तु दोष होता है तो इसकी वजह से बहुत सी परेशानियों से गुजरना पड़ता है, अगर आप अपने घर का वास्तु दोष खत्म करना चाहते हैं तो इसके लिए आप नियमित रूप से घर के अंदर गंगाजल का छिड़काव कीजिए, इससे घर की नकारात्मक ऊर्जा दूर होगी और घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

  • आप रोजाना नियमित रूप से सुबह के समय अपने घर के सभी कमरों में गंगा जल का छिड़काव कीजिए ,इससे घर में सकारात्मकता आती है और घर परिवार का वाद विवाद समाप्त होता है।
  • नजर के दुष्प्रभाव से भी गंगाजल छुटकारा दिला सकता है, यदि किसी मनुष्य या बच्चे को नजर लग गई है तो उसके ऊपर गंगाजल की छींटें मारे।
  • गंगाजल को बहुत ही चमत्कारिक माना गया है, वैज्ञानिक दृष्टि से भी गंगाजल में बहुत से औषधीय गुण पाए जाते हैं, आप गंगाजल को कई सालों तक सुरक्षित रख सकते हैं, गंगाजल खराब नहीं होता है, अगर आप रोजाना गंगाजल का सेवन करते हैं तो इससे शारीरिक रोग दूर होते हैं, जो व्यक्ति नियमित रूप से गंगाजल का सेवन करता है उसका पाचन तंत्र भी मजबूत रहता है, गंगाजल पाचन शक्ति मजबूत रखने में बहुत ही फायदेमंद माना गया है, ग्रंथों में भी इस बात का उल्लेख मिलता है कि गंगाजल के सेवन से स्मरण शक्ति मजबूत होती है।
  • अगर वास्तु दोष की वजह से घर परिवार में परेशानियां उत्पन्न हो रही हैं तो इसके लिए गंगाजल बहुत ही फायदेमंद रहेगा, आप गंगाजल को पीतल के किसी बोतल में भरकर अपने घर की उत्तर पूर्व दिशा में रख दीजिए, अगर आप ऐसा करते हैं तो इससे आपकी समस्याओं का जल्द ही समाधान हो सकता है, आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि आप गंगाजल हमेशा पूजा स्थल या फिर किचन के उत्तर पूर्व दिशा में रखें, ऐसा करने से घर परिवार के लोगों को तरक्की मिलती है और घर में सुख समृद्धि आती है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button