अन्य

स्वाद ही नहीं सेहत के लिए भी लाजवाब है ये सुपर सब्जी, जानिए क्यों है इतना खास?

कटहल जंगल में पाया जाने वाला एक विशेष सब्जी और फल है। कटहल को फल और सब्जी दोनों ही रूपों में प्रयोग किया जाता है। इसमें भी मतभेद है, कुछ लोग इसे सब्जी मानते हैं वहीं  कुछ लोग फल मानते हैं। कुछ लोग इसे सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद मानते हैं वहीं कुछ लोग इसके महक से इसे  देखना तक भी पसंद नहीं करते। यह एक ऐसा चीज है जो पक जाए  तो फल और कच्चा हो तो सब्जी। कटहल को अन्य तरीके से भी प्रयोग में  लाया जाता है इसका आचार बनाकर भी रखा जाता है, और बाद में इसे खाने के  रूप में  प्रयोग किया जाता है। इसके अलावा इसका पकौड़ा भी बनाया जाता  है। कटहल जब पक जाता है तो इसे खाकर इसके बीज का भी उपयोग किया जाता है। बीज को आग में भूनकर पुनः इसको खाया जाता है। कटहल में विटामिन ए, सी, पोटैशियम कैल्शियम आयरन जैस पोषक तत्वों की भरपूर मात्रा पाई जाती है। तो  आइए जानते हैं कि कटहल सेहत के  लिए कितना लाभदायक है।

 

  1. कैलोरी विहिन- कटहल देखने में भारी और लगता है और माना जाता है कि कटहल खाने में भारी भी होता है। कुछ लोगों को कटहल खाने से मोटापे का डर बना रहता  है। अगर आप भी इसी डर में हैं तो हम आपको बता दें कि कटहल मेंं कैलोरी बिल्कुल भी नहीं  होती।
  2.  दिल के रोगियों के लिए फायदेमंद- दिल के रोगियों के लिए कटहल बहुत ही लाभकारी माना जाता। इसका फल निकालकर इसे पानी में उबाला जाए और और इसे दिल के रोगियों को दिया जाए तो यह उनके लिए दवा  सिद्ध होगी। क्योंकि इसमें पोटैशियम की प्रचूर मात्रा होती है। जो दिल की बीमारी  को कंट्रोल करने में सहायक है।
  3. पाचन तंत्र की क्षमता  बढ़ाए और मजबूत बनाए- कटहल के बीज  पेट की बीमारियों के लिए काफी फायदेमंद है । यह पाचन शक्ति को बढ़ाता है। पेट की बीमारी और पाचन जैसी समस्या से जूझ रहे हैं तो आपको कटहल के बीज को आग में भूनकर खाना चाहिए।

 

  1. एनीमिया दूर करे- कटहल एक रेशेदार सब्जी है। इसमें काफी मात्रा में आयरन पाया जाता है इसलिए यह एनीमिया जैसे बीमारियों के खतरे से दूर रखता है।
  2. हड्डियों की मजबूती बढ़ाए- हड्डियों के लिए यह बहुत ही गुणकारी  फल और सब्जी है इसमें उपस्थित मैग्निशियम हड्डियों को मजबूत बनाता है। और यह भविष्य में होने वाले किसी भी हड्डी के बीमारी के खतरे को भी दूर करता है।
  3. रोग प्रतिरोधकता बढ़ाए- इसमें प्रचुर मात्रा में विटामिन ए और सी पाया जाता है। यह विटामिन रोग प्रतिरोधकता क्षमता को बढ़ाते हैं और रोगो से दूर रखते हैं।

  1. विटामिन ए- कटहल में सबसे  अधिक विटामिन ए पाया जाता है जो आँखो की रोशनी बढ़ाने में भी सहायक है। विटामिन ए आंखो की रोशनी बढ़ाता है आंख संबंधी किसी भी बिमारी से दूर रखता है। कटहल आँख के रोगियों के लिए बहुत ही गुणकारी माना जाता है।
  2. कैंसर से बचाव- कटहल में एंटीअॉक्सीडेंट पाया जाता है जो शरीर के कोशिकाओं को टूटने से बचाता है। और कैंसर से भी बचाव करता है।
  3. पोषक तत्वों से भरपूर- कटहल शरीर को जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर रखते हैं। इसलिए कटहल का सेवन स्वास्थय के नजरिए से बहुत ही लाभकारी फल और सब्जी है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button