अन्य

अगर आप ने अपने अपनी डाइट में अंडाको शामिल किया है, तो सब से पहले जान लीजिये ये बातें

अंडा सेहत के लिए बहुत ही महत्तवपूर्ण और जरूरी खाद्य पदार्थ है। अंडे महत्तवपूर्ण पोषक तत्वों से भरे होते हैं, जरूरी विटामिन और मिनरल्स भी मौजूद होते हैं। जो शरीर के लिए जरूरी हैं। अंडा हमारे शरीर के  लिए  जरूरी पोषक तत्व प्रदान करता है। अंडा एक यूनिक खाद्य पदार्थ है जो आपको विटामिन, मिनरल्स, उच्च प्रोटीन, खनिज जैसे पोषक तत्व देता है जो आपके शरीर को स्वस्थ रखने के लिए जरूरी और सहायक पोषक तत्व हैं। अंडे के अनेकों फायदे हैं, जिनके बारे  में आज आपको बताने जा रहे हैं।

  1. एक उबले अंडे में कैलोरी की मात्रा 70 प्रतिशत- एक उबले अंडे में 70 से 80 प्रतिशत तक कैलोरी होती है। जिससे आप दिनभर के लिए उर्जावान रहेंगे। उबले अंडे को आप सलाद और ब्रेकफास्ट के रूप में भी ले सकते हैं।
  2. आंखों की रोशनी के लिए फायदेमंद-  अंडे में एंटीअॉक्सीडेंट ल्यूटिन और जीएक्ससैंथिन नामक पोषक तत्व मिलते हैं जो आंखो की रोशनी को बढ़ाने में सहायक होते हैं।

  1. एक उबले अंडे में भरपूर पोषक तत्व- एक उबले अंडे में विटामिन ए, बी, फोलेट, फास्फोरस सेलेनियम, कैल्शियम, जस्ता आदि भी अच्छी मात्रा में पाई जाती है।
  2. अंडा बढ़ाए कोलेस्ट्राल- अंडे में एक विशेष प्रकार का एचडीएल नामक कोलेस्ट्राल होता है जो आपके शरीर को लिए आवश्यक पोषक तत्वों  में से एक है। कोलेस्ट्राल उन्हीं लोगों में बढ़ता है जो प्रतिदिन तीन से चार अंडों का सेवन करते हैं।
  3. हर्ट संबंधी बीमारी के खतरे को कम करे- ह्रदय संबंधी रोगियों को अंडे का सेवन बहुत ही फायदेमंद होता है हाल ही में हुए एक रिसर्च के दौरान ये बात पता लगी है कि अंडे में मौजूद पोषक तत्व ह्रदय संबंधी बीमारी के खतरे को कम करता है।

अंडे के सेवन से आपके शरीर को जरूरी विटामिन और मिनरल्स मिलते हैं ऐसे में अंडे का सेवन आपके सेहत के लिए फायदेमंद हो सकता है लेकिन अंडे का अधिक सेवन शरीर को नुकसान भी पहुँचाता है। आइए जानते हैं अंडे खाने के फायदे और नुकसान।

अंडे खाने के फायदे-

  1.  अंडे को प्रोटीन और कैल्शियम का अच्छा स्रोत माना जाता है।  अंडे में मौजूद कैल्शियम से हड्डियां मजबूत होती हैं वहीं प्रोटीन आपके शरीर को पूरे दिन उर्जा से भरपूर रखता है। ऐसे में अगर आप अंडे को नाश्ते में लेते हैं तो यह आपके लिए बहुत ही ज्यादा फायदेमंद हो सकता है। प्रोटीन से आपकी मांसपेशियाँ भी मजबूत रहती हैं।
  2. अंडे के रोजाना सेवन से  आपके शरीर का स्टैमिना बढ़ता है और आप में अधिक कार्य  करने की क्षमता का विकास होता  है। अंडे में अमीनो एसिड भी पाया जाता है जो आपके शरीर के स्टैमिना और शक्ति बढ़ाने का सबसे जरूरी तत्व है।
  3. कई बार आप वजन बढ़ने के डर से अंडों का सेवन नहीं करते होंगे यदि आप ऐसा करते हैं तो आज ही ये भ्रम छोड़ दें। क्योंकि अंडे के बाहरी हिस्से यानि सफेद परत में कोई भी फैट नहीं होता तो जो वजन बढ़ने के डर से अंडे नहीं खाते वे इसका बाहरी हिस्से का सेवन कर सकते हैं।
  4. अंडे तो हर किसी के  आहार का अहम तत्व है। चाहे वो बूढ़े हों या बच्चे।  इनके अलावा गर्भवती महिलाओं के लिए भी अंडे बहुत लाभदायक है। यह भ्रूण के विकास के  लिए आवश्यक माना जाता है।
  5. अंडे में बहुत तरह के विटामिन पाए जाते हैं उन्हीं में से एक है विटामिन डी जो आपके रोग प्रतिरोधक की शक्ति को बढ़ाता है और आपको रोगों से दूर रखता है।

अंडे  खाने के नुकसान-

अधिक अंडों के सेवन से पैरों में दिक्कत, मोटापा जैसी समस्या आ सकती है। जिन लोगों को डायबिटीज और ह्रदय संबंधी रोग है उन्हें अंडे खाने से परहेज करना चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button