राशिफल

भोलेबाबा इन 4 राशियों के कष्टों का करेंगे निवारण, नौकरी-व्यापार में मिलेगी तरक्की

मनुष्य के जीवन में जो भी शुभ-अशुभ घटनाएं घटित होती हैं। यह सभी ग्रहों की चाल पर आधारित होती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यदि किसी व्यक्ति की राशि में ग्रहों की चाल ठीक है तो इसकी वजह से शुभ परिणाम मिलते हैं, परंतु ग्रहों की चाल ठीक ना होने के कारण व्यक्ति को बहुत सी समस्याओं से गुजरना पड़ता है। रोजाना ग्रहों की स्थिति में छोटे बड़े बदलाव होते रहते हैं। जिसकी वजह से हर व्यक्ति का जीवन प्रभावित होता है।

ज्योतिष गणना के अनुसार आज से कुछ राशियों के लोग ऐसे हैं जिनके ऊपर ग्रह-नक्षत्रों का शुभ प्रभाव रहेगा। इन राशियों के लोगों के ऊपर भोले बाबा की कृपा दृष्टि बनी रहेगी और जीवन के कष्टों से छुटकारा मिल सकता है। नौकरी और व्यापार में किस्मत के सहारे इनको तरक्की मिलने के योग बन रहें हैं।

आइए जानते हैं भोलेबाबा किन राशियों के कष्टों का करेंगे निवारण

वृषभ राशि वाले लोगों के ऊपर भोले बाबा की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। आपकी इनकम में बढ़ोतरी होने की संभावना बन रही है। धन प्राप्ति के बहुत से मार्ग हासिल हो सकते हैं। आप मानसिक रूप से मजबूत रहेंगे। घर-परिवार के लोगों के साथ आप हंसी-खुशी समय व्यतीत करने वाले हैं। काम के सिलसिले में आपके द्वारा किए गए प्रयास रंग लाएंगे। बड़े अधिकारी आपके कामकाज से काफी प्रभावित होने वाले हैं। आपकी सोच सकारात्मक रहेगी। प्रेम जीवन का पूरा आनंद लेंगे।

सिंह राशि वाले लोगों का समय काफी बेहतर रहने वाला है। भोले बाबा के आशीर्वाद से आप आर्थिक रूप से मजबूत रहेंगे। आप आत्मविश्वास के साथ अपने कार्यों को अंजाम दे सकते हैं, जिसका आपको उचित परिणाम मिलेगा। पारिवारिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों का समय अच्छा रहने वाला है। आपका अपने प्रिय के साथ निकटता बढ़ सकती है। बच्चों की तरफ से अचानक तरक्की की खुशखबरी मिलने की संभावना बन रही है, जिससे आपका मन आनंदित होगा।

तुला राशि वाले लोगों को आमदनी के अच्छे स्रोत मिल सकते हैं। भोले बाबा की कृपा से आपके पारिवारिक रिश्तो में मजबूती आएगी। आप आत्मविश्वास और पराक्रम से भरपूर रहेंगे। आपका रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। धन के मामले में आपका समय बहुत ही खास रहने वाला है। आपको भारी धन लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। आप अपने मित्रों के साथ कहीं मौज-मस्ती के लिए यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। धर्म-कर्म के कामों में आपकी रूचि बढ़ेगी।

कुंभ राशि वाले लोगों का समय अति उत्तम गुजरने वाला है। भोले बाबा के आशीर्वाद से दांपत्य और प्रेम जीवन की परेशानियां दूर होंगी। भाई-बहनों के साथ अच्छे संबंध रहेंगे। आमदनी के स्रोत बढ़ सकते हैं। आप अपनी अधूरी इच्छाओं को पूरा करेंगे। सामाजिक क्षेत्र में आपकी पकड़ मजबूत रहेगी। काम के सिलसिले में की गई यात्रा फायदेमंद रहने वाली है। सरकारी नौकरी करने वाले लोगों को लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। आपके धन में लगातार बढ़ोतरी होगी।

आइए जानते हैं बाकी राशियों का कैसा रहेगा समय

मेष राशि वाले लोगों का समय अच्छा रहने वाला है। आप अपने अनुभव के सहारे अपने कामकाज में तेजी ला सकते हैं। कार्यस्थल में आपको अधिक मेहनत करनी पड़ेगी, जिसका आने वाले समय में अच्छा नतीजा मिलने के योग बन रहे हैं। ऑफिस के क्षेत्र में आपको अपने सहकर्मियों से थोड़ा संभल कर रहना होगा, क्योंकि यह आपके कामकाज में कुछ बाधाएं उत्पन्न कर सकते हैं। वाहन के प्रयोग में आप लापरवाही ना करें। प्रेम जीवन में आपको नई बातें जानने को मिल सकती हैं। आपकी सेहत ठीक-ठाक रहेगी।

मिथुन राशि वाले लोगों को अपने आप पर भरोसा रख कर कार्य करने होंगे। तभी आपको सफलता मिल सकती है। आप किसी दूसरे से ज्यादा उम्मीद ना रखे। नौकरी के क्षेत्र में आप कुछ नया करने की कोशिश कर सकते हैं। व्यापार से जुड़े हुए लोगों को सफलता हासिल होगी। गृहस्थ जीवन आपका मिलाजुला व्यतीत होने वाला है। प्रेम संबंधित मामलों में आपको परेशानियों से गुजरना पड़ सकता है। आप अपनी सेहत पर ध्यान दीजिए।

कर्क राशि वाले लोग किसी पुरानी बीमारी की वजह से काफी चिंतित रहेंगे। मौसम परिवर्तन की वजह से सर्दी, खांसी जैसी समस्याएं उत्पन्न हो सकती है। आपकी इनकम सामान्य रहेगी। आमदनी के अनुसार आपको अपने खर्चो के ऊपर भी ध्यान देने की जरूरत है। अचानक आपको काम के सिलसिले में किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। शादीशुदा जीवन थोड़ा तनावपूर्ण रहेगा। आपको अपने जीवनसाथी की भावनाओं को समझने की आवश्यकता है।

कन्या राशि वाले लोगों को अपनी योजनाओं पर पूरा ध्यान देने की जरूरत है अन्यथा आपकी कोई योजना विलंब हो सकती है। आप अपने खान-पान पर नियंत्रण रखें अन्यथा स्वास्थ्य से जुड़ी हुई परेशानियां हो सकती हैं। कुछ महत्वपूर्ण कार्यों में प्रभावशाली लोगों की मदद मिलेगी, जिससे आपके कार्य सफल होंगे। गृहस्थ जीवन थोड़ा तनावपूर्ण रहेगा। व्यापार से जुड़े हुए लोगों को किसी भी प्रकार का बदलाव करने से बचना होगा। भागीदार आपका पूरा सहयोग देंगे।

वृश्चिक राशि वाले लोगों के जीवन में बहुत से उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियां उत्पन्न हो सकती है, इसलिए आपको परिस्थितियों के अनुसार समझदारी से काम लेना होगा। परिवार के किसी सदस्य से कहासुनी हो सकती है। आपका भाग्य कमजोर रहेगा। कामकाज में आपको अधिक मेहनत करनी पड़ेगी, परंतु मेहनत के अनुसार फल की प्राप्ति नहीं हो पाएगी। शादीशुदा जीवन ठीक-ठाक रहेगा। प्रेम जीवन में बहुत सी परेशानियां उत्पन्न हो सकती है। बच्चों की सेहत में कमजोरी आने की संभावना बन रही है।

धनु राशि वाले लोग मानसिक रूप से तनाव महसूस करेंगे। आपकी सेहत में भी गिरावट आ सकती है। आप अपने कामकाज को लेकर अधिक व्यस्त रहने वाले हैं। आपके मन में कुछ पुरानी बातें काफी परेशान करेंगीं। जीवनसाथी के व्यवहार से आपके मन को सुकून मिलेगा। घरेलू खर्चों में बढ़ोतरी होने की संभावना बन रही है। वाहन के प्रयोग में आपको विशेष सावधानी बरतनी होगी अन्यथा दुर्घटना होने के संकेत मिल रहे हैं।

मकर राशि वाले लोगों का समय सामान्य रूप से व्यतीत होगा। आपके ऊपर विरोधी भारी रहेंगे, इसलिए संभल कर रहें। आप अपने जीवन साथी के साथ कहीं बाहर घूमने फिरने की योजना बना सकते हैं। लव लाइफ अच्छी रहेगी। कार्यस्थल में उच्च अधिकारियों को खुश करना थोड़ा कठिन रहेगा। कामकाज का दबाव अधिक होने की वजह से आप शारीरिक थकान महसूस कर सकते हैं। आप कोई भी बड़ा निवेश करने से बचें। धन का लेनदेन करते समय आपको समझदारी से काम लेना होगा।

मीन राशि वाले लोगों को पारिवारिक जिम्मेदारियां निभाते समय आपको सभी चीजों का ध्यान रखना होगा। घर-परिवार की जरूरतों में अधिक पैसा व्यय हो सकता है। आपको अपने गुस्से पर काबू रखने की जरूरत है अन्यथा किसी के साथ वाद-विवाद हो सकता है। आप अपने दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया कार्य आरंभ करने की योजना बनाएंगे, जो आने वाले समय में लाभदायक रहने वाला है। आपकी सेहत अच्छी रहेगी। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है, लेकिन आपको अपनी मेहनत का अच्छा रिजल्ट मिलेगा। ससुराल पक्ष से संबंध बेहतर होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button