राशिफल

भोलेबाबा ने इन 6 राशियों की किस्मत में लिख दिया कुछ अच्छा, सुखी होगा जीवन, धन की कमी होगी दूर

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रह-नक्षत्रों की चाल लगातार बदलती रहती है, जिसकी वजह से सभी राशियों पर कुछ ना कुछ प्रभाव अवश्य पड़ता है। यदि किसी व्यक्ति की राशि में ग्रह-नक्षत्रों की चाल ठीक है तो इसकी वजह से जीवन में शुभ परिणाम मिलते हैं परंतु इनकी चाल ठीक ना होने के कारण जीवन में बहुत सी विपरीत परिस्थितियां उत्पन्न होने लगती हैं। बदलाव प्रकृति का नियम है और यह निरंतर चलता रहता है। इसको रोक पाना संभव नहीं है।

ज्योतिष गणना के अनुसार कुछ राशि के लोग ऐसे हैं, जिनकी कुंडली में ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति शुभ संकेत दे रही है। इन राशि वालों के ऊपर भोलेबाबा की कृपा दृष्टि बनी रहेगी और जीवन में कुछ अच्छा होने के योग हैं। किस्मत का पूरा सपोर्ट मिलेगा और धन से जुड़ी हुई परेशानियों से छुटकारा मिल सकता है। तो चलिए जानते हैं ये भाग्यशाली राशियों के लोग कौन से हैं।

आइए जानते हैं किन राशि वालों पर रहेगी भोलेबाबा की कृपा

मिथुन राशि वाले लोगों के ऊपर भोलेबाबा की विशेष कृपा दृष्टि बनी रहेगी। आपका समय अति उत्तम रहेगा। लाभ के कई अवसर हाथ लग सकते हैं। निवेश संबंधित कामों में अच्छा फायदा मिलेगा। सफलता के मार्ग हासिल होंगे। प्रेम सम्बन्ध में मजबूती आएगी। आप प्रिय से अपने दिल की बात शेयर कर सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। प्रभावशाली लोगों से संपर्क बनेंगे। भाई-बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे।

कर्क राशि वाले लोगों को भोलेबाबा की कृपा से नई उन्नति की किरण नजर आ रही है। रुके हुए कार्य प्रगति पर आएंगे। आप अपना जीवन सुखी पूर्वक व्यतीत करेंगे। किस्मत में कुछ अच्छा नजर आ रहा है। धन की कमी दूर होगी। बैंक से जुड़े हुए कामों में अच्छा फायदा मिल सकता है। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। प्रभावशाली लोगों के मार्गदर्शन से आप अपने करियर में आगे बढ़ेंगे। नौकरी के क्षेत्र में आपका दबदबा बना रहेगा। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहेंगे।

तुला राशि वाले लोगों का समय अति उत्तम रहेगा। परिवार के सभी सदस्यों का सहयोग मिलेगा। व्यापार में भारी मुनाफा मिलने के योग नजर आ रहे हैं। जीवन की कठिनाइयां कम होंगी। आप अपनी मेहनत से कठिन से कठिन काम पूरा कर सकते हैं। जीवनसाथी से सरप्राइस मिलने के योग हैं। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियां दूर होंगी। कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। बड़े अधिकारी आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। आपके पराक्रम और आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। अचानक आर्थिक मुनाफा मिलने के योग नजर आ रहे हैं।

धनु राशि वाले लोगों का समय शुभ रहेगा। भोले बाबा की कृपा से पदोन्नति के योग बन रहे हैं। कार्यालय में बड़े अधिकारी आपका पूरा सहयोग करेंगे। आपके अंदर नई ऊर्जा का संचार होगा। प्रेम जीवन सुखद रहेगा। दांपत्य जीवन में रिश्ता और अधिक मजबूत बनेगा। व्यापार में तरक्की हासिल होगी। कम मेहनत में अधिक सफलता मिलने के योग हैं। यदि आपने किसी को पैसा उधार दिया है तो वह पैसा वापस मिल सकता है। विद्यार्थियों को गुरुजनों का पूरा सहयोग मिलेगा। किसी प्रतियोगी परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त हो सकते हैं।

कुंभ राशि वाले लोग अपने भविष्य को लेकर नई योजनाएं बना सकते हैं जिसका उत्तम लाभ मिलेगा। भोले बाबा के आशीर्वाद से आर्थिक स्थिति में सुधार आने के योग हैं। माता-पिता के आशीर्वाद से सफलता हासिल होगी। आपके अच्छे कर्मों से आपके खानदान का नाम ऊंचा होगा। व्यापार अच्छा चलेगा। सामाजिक क्षेत्र में आपकी पकड़ मजबूत बनेगी। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। प्रेम संबंधों में सुधार आने के योग नजर आ रहे हैं। कोर्ट कचहरी के मामलों में फैसला आपके पक्ष में आएगा।

मीन राशि वाले लोगों का समय उत्तम लाभदायक रहेगा। संतान से खुशखबरी मिल सकती है। जीवनसाथी के प्रति प्रेम की भावना बढ़ सकती है। नौकरी करने वाले लोगों को प्रमोशन मिलने के योग हैं। भोले बाबा की कृपा से किस्मत का पूरा सहयोग मिलेगा। बेरोजगार लोगों को नौकरी मिल सकती है। ससुराल पक्ष से लाभ मिलने के योग हैं।

आइए जानते हैं बाकी राशियों का कैसा रहेगा समय

मेष राशि वाले लोगों को अपने जीवन में मिले-जुले परिणाम हासिल होंगे। परिवार के किसी सदस्य की सेहत खराब हो सकती है, जिसको लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे। बीमारी के इलाज में अधिक धन खर्च हो सकता है। मानसिक तनाव अधिक रहेगा। काम-धंधे में आपका मन बिल्कुल भी नहीं लगेगा। माता-पिता के साथ आप किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। भाई-बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा।

वृषभ राशि वाले लोगों को मिले जुले परिणाम हासिल होंगे। पिता के साथ वैचारिक मतभेद होने की संभावना नजर आ रही है, जिसके कारण आप काफी टेंशन में रहेंगे। आप अपने गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखें। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को कठिन मेहनत करनी पड़ेगी। आपको अपनी मेहनत का अच्छा परिणाम जरूर मिलेगा। पारिवारिक जरूरतों के पीछे अधिक धन खर्च हो सकता है, जिससे आर्थिक बोझ बढ़ेगा। पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर अनबन होने की संभावना है। आप अपने रिश्ते को मजबूत बनाने की कोशिश करें। किसी भी मामले को बैठकर शांतिपूर्वक सुलझाना बेहतर रहेगा।

सिंह राशि वाले लोगों का समय सामान्य रहेगा। विदेश से खुशखबरी मिलने की संभावना है। विवाह योग्य लोगों को विवाह के अच्छे-अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं। गरीब लोगों की सहायता करने में आप सबसे आगे रहेंगे। अचानक किसी पुरानी बात को लेकर आपका मन थोड़ा परेशान हो सकता है। आप अपने ऊपर नकारात्मक विचारों को हावी मत होने दीजिए। जीवनसाथी के साथ कहीं बाहर घूमने की योजना बना सकते हैं। ईश्वर की भक्ति में आपका अधिक मन लगेगा।

कन्या राशि वाले लोगों को फिजूलखर्ची का सामना करना पड़ेगा। किसी जरूरी काम में दोस्तों की मदद मिल सकती है। आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए आप खर्चों पर काबू रखें। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। नए-नए लोगों से दोस्ती हो सकती है परंतु आप अनजान लोगों के ऊपर जरूरत से ज्यादा भरोसा मत कीजिए। किसी भी प्रकार के वाद-विवाद से बचना होगा। विद्यार्थियों को प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ेगी।

वृश्चिक राशि वाले लोगों का समय काफी भागदौड़ भरा रहेगा। आप अपनी सेहत पर ध्यान दीजिए। बाहर के खानपान से दूर रहें अन्यथा पेट से जुड़ी परेशानियां उत्पन्न हो सकती है। व्यापार में आप कुछ नई योजना बना सकते हैं, जिसका भविष्य में अच्छा लाभ मिलेगा। विवाह योग्य लोगों को विवाह का प्रस्ताव मिलता है। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलने की संभावना है।

मकर राशि वाले लोगों की जिंदगी में अच्छी और बुरी परिस्थितियां उत्पन्न हो सकती हैं। रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। धार्मिक कामों में आपका अधिक मन लगेगा। कार्यालय में कार्यभार अधिक होने के कारण शारीरिक थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है। धन निवेश करते समय आपको सोच-विचार करने की जरूरत है क्योंकि भारी नुकसान होने की आशंका नजर आ रही है। संपत्ति से संबंधित यदि कोई मामला चल रहा है तो उसका समाधान निकल सकता है। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button