राशिफल

भोलेबाबा की कृपा से कुंभ समेत इन चार राशियों को होगा धन लाभ, तरक्की के हैं प्रबल योग

आकाशमंडल में ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति लगातार बदलती रहती है, जिसकी वजह से सभी 12 राशियों पर शुभ और अशुभ प्रभाव पड़ता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यदि किसी राशि में ग्रह-नक्षत्रों की चाल ठीक है तो इसकी वजह से शुभ प्रभाव पड़ता है परंतु किसी राशि में इनकी चाल ठीक नहीं है तो अशुभ फल की प्राप्ति होती है। बदलाव प्रकृति का नियम है और यह निरंतर चलता रहता है। इसको रोक पाना संभव नहीं है। प्रकृति के इस नियम का सामना सभी को करना पड़ता है।

ज्योतिष गणना के अनुसार कुछ राशि के लोग ऐसे हैं जिनकी कुंडली में ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति शुभ संकेत दे रही है। इन राशि वालों के ऊपर भोलेबाबा की कृपा दृष्टि बनी रहेगी और इनको धन लाभ मिलने के योग हैं। तो चलिए जानते हैं आखिर यह भाग्यशाली राशियों के लोग कौन से हैं।

आइए जानते हैं किन राशियों पर रहेगी भोलेबाबा की कृपा

मेष राशि वाले लोगों के ऊपर भोलेबाबा की विशेष कृपा दृष्टि बनी रहेगी। आपका समय उत्तम फलदायक रहने वाला है। बिजनेस में भरपूर लाभ मिलने के योग हैं। काफी लंबे समय से रुका हुआ माल अचानक बिकना शुरू हो सकता है, जिससे आपको बेहतरीन लाभ प्राप्त होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। दांपत्य जीवन में खुशियां आएंगी। प्रेम जीवन में विश्वास का अनुभव करेंगे। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी।

कर्क राशि वाले लोगों का समय लाभदायक सिद्ध होगा। व्यापार में भारी लाभ मिलने के योग हैं। आपके उत्साह और जोश में वृद्धि होगी। पिताजी का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। पारिवारिक बिजनेस में आपको लाभ मिल सकता है। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। कुछ जरूरतमंद लोगों की मदद करने का मौका मिल सकता है। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलने के योग है। विदेश में कारोबार कर रहे लोगों को भारी मात्रा में फायदा मिलने की संभावना नजर आ रही है।

वृश्चिक राशि वाले लोगों के ऊपर भोलेबाबा की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। किसी पुराने निवेश का भारी मुनाफा मिल सकता है। आप अपनी मधुर वाणी से लोगों को प्रभावित करेंगे। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। दोस्तों के साथ मौज-मस्ती भरा समय व्यतीत करेंगे। विदेश से खुशखबरी मिलने की संभावना है। उधार दिया गया पैसा वापस मिलने की उम्मीद है। आपके द्वारा किए गए प्रयास सफल रहेंगे। विवाह योग्य लोगों को विवाह का अच्छा रिश्ता मिल सकता है।

मकर राशि वाले लोगों का समय बहुत ही अच्छा रहेगा। आपके विचार सकारात्मक रहेंगे। विदेश संबंधित व्यापार कर रहे लोगों को सफलता मिलने के योग हैं। भोले बाबा की कृपा से दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। जीवनसाथी के साथ आप बेहतरीन समय व्यतीत करेंगे। पारिवारिक संपत्ति से संबंधित वाद-विवाद चल रहा है तो उसका समाधान निकल सकता है। कार्यक्षेत्र में पदोन्नति मिलने के योग नजर आ रहे हैं। व्यापार से जुड़े हुए लोग किसी नई तकनीकी का इस्तेमाल कर सकते हैं, जिसका आपको बेहतरीन रिजल्ट देखने को मिलेगा।

कुंभ राशि वाले लोगों का समय अति उत्तम रहने वाला है। अचानक धन लाभ मिलने के योग हैं। तरक्की के मार्ग हासिल होंगे। कार्यालय में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। खर्चों में कमी आएगी। आमदनी में बढ़ोतरी होगी। व्यापार अच्छा चलेगा। आप किसी लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। अधूरे काम पूरे होंगे। माता-पिता के स्वास्थ्य में सुधार आएगा।

आइए जानते हैं बाकी राशियों की कैसी रहेगी स्थिति

वृषभ राशि वाले लोगों को मिश्रित परिणाम हासिल होंगे। विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आप गुरुजनों का आशीर्वाद जरूर लें। जो लोग काफी लंबे समय से रोजगार की तलाश कर रहे थे उनको अच्छी कंपनी से बुलावा आ सकता है। भविष्य को लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखें। पैसों का उधार लेन-देन कर करने से बचना होगा। ससुराल पक्ष से लाभ मिलने की उम्मीद है।

मिथुन राशि वाले लोगों को मिलाजुला फल मिलेगा। धन की आमदनी निश्चित रहेगी। आप अपने भविष्य को लेकर नई योजना बना सकते हैं। आर्थिक स्थिति में थोड़ा सुधार आता हुआ नजर आ रहा है। व्यापार के सिलसिले में आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं। आपके द्वारा की गई यात्रा सफल रहेगी। प्रभावशाली लोगों से संपर्क बनेंगे। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। बच्चों की सेहत में गिरावट आ सकती है, जिसको लेकर आप काफी परेशान रहने वाले हैं। घरेलू जरूरतों के पीछे अधिक पैसा खर्च हो सकता है।

सिंह राशि वाले लोगों का समय ठीक रहेगा। कारोबार में कोई निर्णय ले सकते हैं परंतु उससे पहले सोच-विचार जरूर करें। परिवार में कोई विवाद चल रहा है तो उसका समाधान धैर्य के साथ ढूंढने की कोशिश कीजिए, इससे आपको सफलता जरूर मिलेगी। पति-पत्नी के बीच बेहतर तालमेल बने रहेंगे। आर्थिक लेन-देन में सावधानी बरतने की आवश्यकता है वरना नुकसान झेलना पड़ सकता है। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर फोकस करना होगा।

कन्या राशि वाले लोगों का समय काफी उलझन भरा रहेगा। घर के किसी सदस्य से कहासुनी हो सकती है। सामाजिक सम्मान में कमी आने की आशंका नजर आ रही है, जिसकी वजह से आप काफी निराश रहेंगे। आमदनी से अधिक खर्चों में बढ़ोतरी होगी। आपको यही सलाह दी जाती है कि जहां जरूरत हो वहीं पर पैसा खर्च कीजिए अन्यथा भविष्य में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है।

तुला राशि वाले लोगों के जीवन में भागदौड़ अधिक बनी रहेगी। आप कोई भी रिस्क उठाने की कोशिश मत कीजिए। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है परंतु इसका लाभ जरूर मिलेगा। कुछ जरूरी योजनाओं में निराशा का सामना करना पड़ सकता है, जिसको लेकर आप काफी परेशान रहेंगे। पति-पत्नी के बीच बेहतर तालमेल बने रहेंगे। व्यापार अच्छा चलेगा।

धनु राशि वाले लोगों को मिश्रित परिणाम हासिल होंगे। घरेलू जरूरतों के पीछे अधिक पैसा खर्च हो सकता है। घर के किसी बड़े बुजुर्गों की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। रुका हुआ धन वापस मिलेगा स्वास्थ्य थोड़ा नरम-गरम रह सकता है इसलिए स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही ना करें अन्यथा परेशानी बढ़ सकती है। माता-पिता के साथ किसी मांगलिक उत्सव में सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है।

मीन राशि वाले लोगों का समय थोड़ा कठिन नजर आ रहा है। घरेलू जरूरतों की पूर्ति के पीछे अधिक धन व्यय हो सकता है। आपको अपने गुस्से पर काबू रखने की जरूरत है। किसी से भी बातचीत करते समय अपने शब्दों पर ध्यान दीजिए। दोस्तों के साथ मिलकर आप कोई नया व्यापार शुरू करने की योजना बना सकते हैं। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा में कठिनाई महसूस होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button