राशिफल

मां संतोषी के आशीर्वाद से इन 5 राशियों के बुलंदी पर होंगे सितारे, जबरदस्त बढ़ेगी आमदनी

ग्रह-नक्षत्रों की चाल लगातार बदलती रहती है, जिसकी वजह से हर किसी मनुष्य की राशि पर अलग-अलग प्रभाव पड़ता है। ज्योतिष के जानकारों के अनुसार यदि किसी व्यक्ति की राशि में ग्रह-नक्षत्रों की चाल ठीक है तो इसकी वजह से जीवन में सकारात्मक नतीजे मिलते हैं परंतु इनकी चाल ठीक ना होने के कारण जीवन में नकारात्मक परिस्थितियां उत्पन्न होने लगती हैं। बदलाव प्रकृति का नियम है और यह निरंतर चलता रहता है। इसको रोक पाना संभव नहीं है।

ज्योतिष गणना के अनुसार आज कुछ राशि के लोग ऐसे हैं जिनकी कुंडली में ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति शुभ संकेत दे रही है। इन राशि वालों के ऊपर मां संतोषी का आशीर्वाद बना रहेगा और किस्मत के सितारे बुलंद रहेंगे। इनको कमाई के जबरदस्त जरिए मिल सकते हैं। तो चलिए जानते हैं आखिर यह भाग्यशाली राशि के लोग कौन से हैं।

आइए जानते हैं किन राशियों पर रहेगा मां संतोषी का आशीर्वाद

मिथुन राशि वाले लोगों का समय बेहद फायदेमंद रहने वाला है। मां संतोषी के आशीर्वाद से काफी लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। दोस्तों का पूरा सहयोग मिलेगा। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। नौकरी के क्षेत्र में रुतबा बढ़ेगा। कला के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों की प्रतिष्ठा बढ़ेगी, लोग आपसे प्रेरणा ले सकते हैं। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। मार्केटिंग से जुड़े हुए लोगों को फायदा मिल सकता है।

कर्क राशि वाले लोगों के किस्मत के सितारे बुलंद रहेंगे। आप जिस काम में हाथ डालेंगे उसमें आपको सफलता मिलने के योग हैं। मां संतोषी के आशीर्वाद से आपकी कड़ी मेहनत का उचित परिणाम हासिल होगा। आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। नौकरी के क्षेत्र में तरक्की मिल सकती है। व्यापार में रुका हुआ पैसा वापस मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी।

तुला राशि वाले लोगों का समय बहुत ही अच्छा नजर आ रहा है। आत्मविश्वास मजबूत रहेगा। अचानक पैसा कमाने के मौके हाथ लग सकते हैं, ऑफिस का माहौल आपके पक्ष में रहने वाला है। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। आप कोई नया वाहन, मकान खरीदने की योजना बना सकते हैं। जीवनसाथी के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। ज्यादातर मामलों में किस्मत साथ दे सकती है।

मकर राशि वाले लोगों का समय बेहद शुभ नजर आ रहा है। कामकाज का बोझ कम रहेगा। परिवार के लोगों के साथ आप अच्छा समय व्यतीत करेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। संतान की तरफ से खुशखबरी मिल सकती है, जिससे परिवार में खुशी की लहर दौड़ पड़ेगी। विवाह योग्य लोगों को विवाह का उत्तम रिश्ता आ सकता है। प्रेम जीवन में सुधार आएगा। अचानक उधार दिया गया पैसा वापस मिल सकता है।

कुंभ राशि वाले लोगों का समय बेहद अच्छा रहेगा। मां संतोषी के आशीर्वाद से तरक्की के मार्ग हासिल होंगे। नौकरी के क्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ेगा। आप अपने लक्ष्य की प्राप्ति कर सकते हैं। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। कम मेहनत में अधिक सफलता मिलने के योग हैं। किसी मित्र की सहायता से आपका महत्वपूर्ण काम पूरा होगा। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। परिवार के लोगों के बीच आपसी तालमेल बेहतर बने रहेंगे। सेहत में सुधार आने के योग हैं।

आइए जानते हैं बाकी राशियों की कैसी रहेगी स्थिति

मेष राशि वाले लोगों का समय मिलाजुला रहने वाला है। ऑफिस में अधूरे कामों को देखकर बड़े अधिकारी आपसे नाराज हो सकते हैं। माता-पिता का पूरा सहयोग मिलेगा। अचानक बच्चों की तरफ से तरक्की की खुशखबरी मिल सकती है। आप अपनी कीमती चीजों को संभाल कर रखें क्योंकि आपकी कोई प्रिय चीज गुम हो सकती है। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को सफलता हासिल होगी। सामाजिक क्षेत्र में लोकप्रियता बढ़ेगी। लव लाइफ सामान्य रहने वाली है।

वृषभ राशि वाले लोगों का समय थोड़ा कठिन नजर आ रहा है। ऑफिस में किसी के साथ कहासुनी हो सकती है, जिसके कारण आपका मन काफी परेशान रहेगा। घरवालों के साथ आप ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करने की कोशिश करेंगे। घरेलू जरूरतों के पीछे अधिक धन खर्च हो सकता है। कारोबार अच्छा चलेगा। व्यापार में नई योजना बना सकते हैं, जिसका भविष्य में फायदा देखने को मिलेगा। आप अपने किसी भी कार्य में जल्दीबाजी मत कीजिए।

सिंह राशि वाले लोगों का समय ठीक-ठाक रहेगा। जरूरी कामों पर फोकस करने की जरूरत है। कुछ लोग आपके अच्छे स्वभाव का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे, इसलिए ऐसे लोगों से दूरी बनाकर रखें। अचानक उधार दिया गया पैसा वापस मिल सकता है, जिससे आप कुछ अच्छा काम करेंगे। दोस्तों का पूरा सहयोग मिलेगा। माता-पिता की सेहत में गिरावट आ सकती है, इसलिए उनकी सेहत पर ध्यान दीजिए।

कन्या राशि वाले लोग किसी पुरानी बात को लेकर काफी चिंतित रहेंगे। आप अपने ऊपर नकारात्मक विचारों को हावी मत होने दीजिए। सकारात्मक सोच के साथ आपको आगे बढ़ना होगा। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगी परीक्षा के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ सकती है। तरक्की के मार्ग में बाधा उत्पन्न हो सकती है। गुप्त शत्रु आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे, इसलिए सावधान रहें।

वृश्चिक राशि वाले लोगों का समय काफी चुनौतीपूर्ण रहने वाला है। कामकाज में आपको कठिन मेहनत करने के बाद सफलता हासिल होगी। अचानक किसी रिश्तेदार से दु:खद समाचार मिल सकता है, जिसको लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे। आपको अपने गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। किसी से भी बातचीत करने के दौरान शब्दों पर ध्यान दीजिए। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। बाहर के खानपान से परहेज करना होगा। महामारी को ध्यान में रखते हुए आप सुरक्षा नियमों का पालन जरूर कीजिए।

धनु राशि वाले लोगों के जीवन में सुख और दुख मिलाजुला रहने वाला है। ऑफिस में बड़े अधिकारियों को प्रसन्न करने के लिए आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। जीवनसाथी आपकी किसी बात से नाराज हो सकता है। आप जीवनसाथी को मनाने के लिए कोई बढ़िया गिफ्ट दे सकते हैं। वाहन चलाते समय लापरवाही मत कीजिए अन्यथा दुर्घटना हो सकती है। छात्रों का मन पढ़ाई में लगेगा। किसी प्रतियोगी परीक्षा में अच्छे नतीजे मिल सकते हैं।

मीन राशि वाले लोगों का समय उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। सोचे हुए कामों को पूरा करने के लिए अधिक भागदौड़ और मेहनत करनी पड़ सकती है। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। इसलिए आमदनी के अनुसार खर्च पर कंट्रोल रखना होगा। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे थे, उनको अभी अपना प्रयास जारी रखना होगा। बहुत ही जल्द आपको अच्छी नौकरी मिल सकती है। पारिवारिक सपोर्ट आपके साथ रहेगा। जीवनसाथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button