राशिफल

मां संतोषी के आशीर्वाद से इन 5 राशियों की होगी मौज, बन रहे तरक्की के योग, होगा भारी धन लाभ

ग्रह-नक्षत्रों की चाल लगातार बदलती रहती है, जिसकी वजह से सभी राशियों पर कुछ ना कुछ प्रभाव अवश्य पड़ता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यदि किसी व्यक्ति की राशि में ग्रह-नक्षत्रों की चाल ठीक है तो इसकी वजह से जीवन में शुभ परिणाम मिलते हैं परंतु इनकी स्थिति ठीक ना होने के कारण जीवन में बहुत सी परेशानियां उत्पन्न होने लगती हैं। बदलाव प्रकृति का नियम है और यह निरंतर चलता रहता है। इसको रोक पाना संभव नहीं है।

ज्योतिष गणना के अनुसार आज कुछ राशि के लोग ऐसे हैं जिनकी कुंडली में ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति शुभ संकेत दे रही है। इन राशि वालों के ऊपर मां संतोषी का आशीर्वाद बना रहेगा और यह अपना जीवन हंसी-खुशी व्यतीत करेंगे। तरक्की के साथ धन लाभ के योग बन रहे हैं। तो चलिए जानते हैं आखिर यह भाग्यशाली राशियों के लोग कौन से हैं।

आइए जानते हैं किन राशि वालों पर रहेगा मां संतोषी का आशीर्वाद

मेष राशि वाले लोगों के दांपत्य जीवन में मां संतोषी के आशीर्वाद से मधुरता बनी रहेगी। जीवनसाथी के अच्छे व्यवहार से आप काफी खुश रहेंगे। नौकरी कर रहे लोगों को पदोन्नति के साथ-साथ वेतन में वृद्धि की खुशखबरी मिल सकती है। बड़े अधिकारी आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। किसी पुराने नुकसान की भरपाई हो सकती है। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा। रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। पुराना रुका हुआ कार्य प्रगति पर आ सकता है। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलने के योग हैं।

मिथुन राशि वाले लोगों का समय उत्तम रहेगा। मां संतोषी के आशीर्वाद से नौकरी के क्षेत्र में मेहनत का उचित परिणाम प्राप्त होगा। प्रमोशन मिलने के योग बन रहे हैं। बड़े अधिकारी आपके कार्यों से बेहद प्रसन्न रहेंगे। किसी महत्वपूर्ण काम में पिताजी की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। ससुराल पक्ष से मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। जीवनसाथी से कोई सरप्राइज मिल सकता है। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। मानसिक परेशानियां दूर होंगी। व्यापार में लाभदायक समझौते हो सकते हैं।

कन्या राशि वाले लोगों के ऊपर मां संतोषी का आशीर्वाद बना रहेगा। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। नए-नए लोगों से दोस्ती हो सकती है। पारिवारिक जरूरतों की पूर्ति होगी। किस्मत आपका पूरा साथ देगी। धन प्राप्ति के योग नजर आ रहे हैं। तरक्की के मार्ग हासिल होंगे। किसी संपत्ति में निवेश कर सकते हैं, जिसका भविष्य में अच्छा फायदा मिलेगा। व्यापार में चल रही बाधाएं दूर हो सकती हैं। आपके व्यापार में विस्तार होने की उम्मीद है। अनुभवी लोगों का मार्गदर्शन मिलेगा। कार्यों में आपके द्वारा की गई कोशिश सफल रहेगी।

वृश्चिक राशि वाले लोगों के ऊपर मां संतोषी की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। ससुराल पक्ष से सहयोग मिलने की संभावना है। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। खास लोगों से संपर्क बनेगा। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। नौकरी के क्षेत्र में आपका दबदबा बना रहेगा। पदोन्नति मिलने की संभावना है। सरकारी योजना का लाभ प्राप्त हो सकता है।

कुंभ राशि वाले लोगों को कई क्षेत्रों से लाभ मिलने के योग हैं। किस्मत आप पर मेहरबान रहेगी। मां संतोषी के आशीर्वाद से प्रेम जीवन में मधुरता बनी रहेगी और आप अपने जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने फिरने जा सकते हैं। विद्यार्थियों को कुछ नया सीखने का अवसर मिल सकता है। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे थे उनको अच्छी नौकरी मिल सकती है। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। अगर कोर्ट कचहरी का कोई मामला चल रहा है तो उसमें फैसला आपके पक्ष में आ सकता है।

आइए जानते हैं बाकी राशियों का कैसा रहेगा हाल

वृषभ राशि वाले लोगों को अपने जीवन में सामान्य फल की प्राप्ति होगी। सरकारी नौकरी में कार्यरत लोगों को अपने सभी कार्य ईमानदारी के साथ पूरे करने होंगे अन्यथा बड़े अधिकारियों की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। घरेलू सुख-सुविधाओं के पीछे अधिक धन खर्च होने की संभावना नजर आ रही है। भाई-बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। परिवार में कोई मांगलिक कार्यक्रम की योजना बन सकती है। किसी महत्वपूर्ण काम में अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। व्यापार के सिलसिले में आपकी यात्रा पर जा सकते हैं। आपके द्वारा की गई यात्रा कष्टकारी साबित होगी।

कर्क राशि वाले लोग अपने कामकाज में काफी व्यस्त रहेंगे। पारिवारिक माहौल खुशहाल रहेगा। व्यापार में आप कोई नई योजना बना सकते हैं, जिसमें आपको अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है। गुप्त शत्रुओं से संभल कर रहने की जरूरत है क्योंकि यह आपके कामकाज बिगाड़ने की कोशिश करेंगे। आप अपनी सेहत पर ध्यान दीजिए। निवेश संबंधित कामों में जल्दीबाजी ना करें अन्यथा भारी नुकसान झेलना पड़ सकता है।

सिंह राशि वाले लोगों का समय काफी तनाव भरा रहेगा। जो लोग शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं, वह कुछ तनाव में रहेंगे। पढ़ाई में आपका मन बिल्कुल भी नहीं लगेगा। परीक्षा की तैयारियों में कुछ बाधाएं उत्पन्न होने की संभावना है। भाई-बहनों की कुछ समस्या का समाधान होने की संभावना नजर आ रही है। पारिवारिक खर्चे बढ़ सकते हैं। आमदनी में कमी आएगी। किसी से पैसा उधार लेना पड़ सकता है। मुश्किल परिस्थितियों में आपको काफी समझदारी से काम लेना होगा। वाहन चलाते समय लापरवाही ना करें।

तुला राशि वाले लोगों के लिए समय मिलाजुला रहने वाला है। संतान के विवाह से संबंधित कोई तनाव उत्पन्न हो सकता है। माता पिता के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। कोई पुराना रोग परेशान कर सकता है। छात्रों को किसी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता पाने के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। प्रेम जीवन में किसी बात को लेकर नोकझोंक हो सकती है। आपको अपने प्रिय की भावनाओं को समझने की जरूरत है। कोई भी जोखिम अपने हाथ में लेने से बचना होगा।

धनु राशि वाले लोगों को अपने व्यापार में संभलकर रहना होगा क्योंकि आपको घाटा होने की संभावना नजर आ रही है। आप अपने व्यापार में किसी भी प्रकार का बदलाव ना करें। कुछ बनते-बनते कार्य बिगड़ सकते हैं, जिसको लेकर आप अधिक तनाव में रहेंगे। पारिवारिक जिम्मेदारियों पर ध्यान देने की आवश्यकता है। जीवनसाथी के साथ आप कहीं घूमने फिरने की योजना बना सकते हैं। विद्यार्थियों को गुरुजनों का आशीर्वाद मिलेगा।

मकर राशि वाले लोगों को विपरीत परिस्थितियों में कोई भी फैसला लेने से पहले सोच-विचार करना होगा। आप अपने भविष्य को लेकर नई योजना बना सकते हैं। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। भाई-बहनों के साथ मिल रहे मतभेद खत्म हो सकते हैं। नौकरी के क्षेत्र में थोड़ा संभल कर रहें क्योंकि कुछ लोग आपके कामकाज पर नजर रख सकते हैं। आप अपनी अधूरी इच्छाओं को पूरा करने की हर संभव कोशिश करेंगे। अचानक धन लाभ प्राप्ति के योग नजर आ रहे हैं, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी।

मीन राशि वाले लोगों का समय मिश्रित फलदायक रहेगा। कामकाज में आपको सामान्य फल की प्राप्ति होगी। विद्यार्थियों को कठिन मेहनत करने की जरूरत है। पारिवारिक माहौल खुशहाल रहेगा। प्रभावशाली लोगों से संपर्क बन सकता है, जिसका आपको भविष्य में फायदा मिलेगा। किसी महिला मित्र की मदद से आपको धन लाभ मिलने की संभावना है। नौकरी के क्षेत्र में आप अपने अधूरे कामों को पूरा करने की कोशिश करें। बोलचाल पर संयम रखने की जरूरत है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button