राशिफल

मां संतोषी के आशीर्वाद से इन 4 राशि वालों की मौज में कटेगी जिंदगी, हाथ लगेगी कोई बड़ी सफलता

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति लगातार बदलती रहती है, जिसकी वजह से हर किसी मनुष्य के जीवन में तरह-तरह के बदलाव देखने को मिलते हैं। ज्योतिष के जानकारों का ऐसा कहना है कि यदि किसी व्यक्ति की राशि में ग्रह-नक्षत्रों की चल ठीक है तो उसकी वजह से जीवन में शुभ परिणाम मिलते हैं परंतु इनकी चाल ठीक ना होने के कारण जीवन में बहुत सी परेशानियां उत्पन्न होने लगती हैं। बदलाव प्रकृति का नियम है और यह निरंतर चलता रहता है। उसको रोक पाना संभव नहीं है।

ज्योतिष गणना के अनुसार, ऐसी कुछ राशि के लोग हैं जिनकी कुंडली में ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति शुभ संकेत दे रही है। इन राशि वालों के ऊपर मां संतोषी का विशेष आशीर्वाद बना रहेगा और जीवन की परेशानियां दूर होंगी। इन राशि वालों को कोई बड़ी सफलता हाथ लग सकती है। तो चलिए जानते हैं आखिर यह भाग्यशाली राशियों के लोगों कौन से हैं।

आइए जानते हैं किन राशियों पर रहेगा मां संतोषी का आशीर्वाद

मेष राशि वाले लोगों की अधूरी इच्छाएं पूरी होने की संभावना नजर आ रही है। मां संतोषी के आशीर्वाद से जिस भी कार्य को करने की सोचेंगे, उसमें आपको उत्तम सफलता जरूर मिलेगी। इसी वजह से आपको अपने प्रिय कार्य सबसे पहले करनी चाहिए। परिवार में धार्मिक कार्यक्रम पर चर्चा हो सकती है। परिवार के बड़े सदस्यों की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। व्यापार अच्छा चलेगा। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियां दूर होंगी। आप आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे।

कर्क राशि वाले लोगों के ऊपर मां संतोषी की विशेष कृपा दृष्टि बनी रहेगी। व्यापार में मन मुताबिक सफलता मिलने के योग नजर आ रहे हैं। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को कुछ पद की प्राप्ति हो सकती है। यदि आपकी कोई प्रिय वस्तु हो गई है तो वह आपको प्राप्त होगी, जिससे आपका मन हर्षित होगा। अचानक व्यापार में भारी धन लाभ मिलने की संभावना है। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनी रहेगी। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा।

कन्या राशि वाले लोग मानसिक तनाव से छुटकारा प्राप्त करेंगे। काफी लंबे समय से चली आ रही पारिवारिक समस्याएं दूर हो सकती हैं। मां संतोषी के आशीर्वाद से आपका भाग्य प्रबल रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। ससुराल पक्ष से धन लाभ और मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। पति-पत्नी एक-दूसरे की भावनाओं को समझेंगे। बच्चों की तरफ से टेंशन कम होगी। दूर संचार माध्यम से कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है।

तुला राशि वाले लोगों को मां संतोषी के आशीर्वाद से नौकरी के क्षेत्र में पदोन्नति मिलने की संभावना है। बड़े अधिकारी आपसे बेहद खुश रहेंगे। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। व्यापार में मन मुताबिक लाभ मिल सकता है। परिवार के बुजुर्ग सदस्य की सलाह फायदेमंद साबित होगी। व्यापार में अगर कोई काफी लंबे समय से डील लटकी हुई है तो वह फाइनल हो सकती है, जिससे आपको भारी लाभ मिलेगा।

आइए जानते हैं बाकी राशियों का कैसा रहेगा हाल

वृषभ राशि वाले लोगों का समय मिश्रित फलदाई रहेगा। नौकरी करने वाले लोगों को थोड़ा संभल कर रहना होगा क्योंकि कार्यालय में कुछ लोग आपके कार्य पर नजर रख सकते हैं, यह आपको नुकसान पहुंचाने की भी कोशिश करेंगे। परिवार वालों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। विवाह योग्य लोगों को विवाह का अच्छा रिश्ता मिल सकता है। स्वास्थ्य थोड़ा नरम-गरम नजर आ रहा है इसलिए स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही ना करें। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। खास लोगों से जान-पहचान बढ़ सकती है।

मिथुन राशि वाले लोगों का कुछ वाद-विवाद होने की संभावना है। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों की नाराजगी का सामना करना पड़ेगा। घर के किसी व्यक्ति से कहासुनी होने की संभावना है, जिससे आपका मन काफी परेशान रहने वाला है। आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण बनाए रखना होगा अन्यथा आपके रिश्ते में दरार उत्पन्न हो सकती है। आप अपनी बुद्धिमानी से विषम परिस्थितियों का सामना करें। व्यापार में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।

सिंह राशि वाले लोगों के जीवन में कई बदलाव देखने को मिलेंगे। आप कुछ विशेष करने की कोशिश कर सकते हैं। आत्मविश्वास मजबूत रहेगा। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। किसी भी काम में लापरवाही ना करें अन्यथा काम बिगड़ सकता है। सामाजिक क्षेत्र में नए-नए लोगों से जान पहचान होगी परंतु आप अनजान लोगों के ऊपर अति विश्वास मत कीजिए अन्यथा धोखा मिल सकता है। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया व्यापार शुरू करने की योजना बन सकती है।

वृश्चिक राशि वाले लोगों का समय ठीक-ठाक रहने वाला है। व्यापार में आप कुछ नया बदलाव करने की कोशिश कर सकते हैं। भागीदारों का पूरा सहयोग मिलेगा। आप अपनी सेहत पर ध्यान दीजिए। बाहर के खानपान से परहेज करने की जरूरत है। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ेगी। सामाजिक क्षेत्र में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। माता-पिता के साथ किसी मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं, जिससे आपके मन को शांति मिलेगी।

धनु राशि वाले लोगों का समय सामान्य रूप से व्यतीत होगा। आप कोई नया काम शुरू करने की योजना बना सकते हैं। आप कोई भी बड़ा निवेश करने से बचें अन्यथा नुकसानदेह साबित हो सकता है। पति-पत्नी एक-दूसरे को समझने की कोशिश करें। माता-पिता के स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा, जिसके कारण आपका मन काफी चिंतित रहने वाला है। यदि आप किसी यात्रा पर जा रहें हैं तो यात्रा के दौरान गाड़ी चलाते समय सावधानी बरतें।

मकर राशि वाले लोगों का समय ठीक नहीं है। शरीर में आलस अधिक रहेगा। कामकाज में ध्यान केंद्रित करना काफी मुश्किल हो सकता है। भाई-बहनों के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी होने की संभावना नजर आ रही है। आप कोर्ट कचहरी के मामलों से दूर रहें। किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। नौकरी के क्षेत्र में भागदौड़ और मेहनत अधिक रहेगी परंतु इसका आपको अच्छा लाभ मिल सकता है। बड़े अधिकारी आपका पूरा सपोर्ट करेंगे।

कुंभ राशि वाले लोगों का समय कुछ निराशाजनक नजर आ रहा है। ऑफिस का माहौल थोड़ा गर्म रह सकता है, जिसमें आपको अपने स्वभाव में नरमी लानी होगी अन्यथा रिश्ते खराब हो सकते हैं। व्यापार में अचानक लाभ मिलने की उम्मीद है। विद्यार्थियों को प्रतियोगिता परीक्षा के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ेगी। आप किसी भी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचें। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। आपको अपनी वाणी मधुर बनाए रखनी होगी।

मीन राशि वाले लोगों का समय मिश्रित परिणाम लेकर आया है। समाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। कुछ लोगों की भलाई करने का मौका मिल सकता है, जिससे मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। व्यापार सामान्य चलेगा। आप अपने व्यापार में किसी भी प्रकार का बदलाव ना करें अन्यथा मुनाफे में कमी आ सकती है। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा। आप अपने प्रिय से दिल की बात शेयर करेंगे। अचानक किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button