राशिफल

शिव-पार्वती के आशीर्वाद से इन 5 राशियों के कष्ट होंगे दूर, हर क्षेत्र में किस्मत का मिलेगा साथ

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति लगातार बदलती रहती है, जिसकी वजह से सभी राशियों पर शुभ-अशुभ प्रभाव पड़ता है। ज्योतिष के जानकारों का ऐसा कहना है कि यदि किसी व्यक्ति की राशि में ग्रह-नक्षत्रों की चाल ठीक है तो इसकी वजह से जीवन में सकारात्मक नतीजे मिलते हैं परंतु इनकी चाल ठीक ना होने के कारण जीवन में बहुत सी परेशानियां उत्पन्न होने लगती हैं। बदलाव प्रकृति का नियम है और यह निरंतर चलता रहता है। इसको रोक पाना संभव नहीं है।

ज्योतिष गणना के अनुसार आज ग्रह-नक्षत्रों के शुभ संकेत से कुछ राशि के लोग ऐसे हैं जिनके ऊपर शिव पार्वती का आशीर्वाद बना रहेगा और जीवन के कष्ट दूर होंगे। इन राशि वाले लोगों को किस्मत का हर क्षेत्र में साथ मिलेगा। तो चलिए जानते हैं आखिर यह भाग्यशाली राशि के लोग कौन से हैं।

आइए जानते हैं किन राशि वालों पर रहेगा शिव-पार्वती का आशीर्वाद

मेष राशि वाले लोगों का समय बेहद शुभ नजर आ रहा है। घरेलू सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। फिजूलखर्ची में कमी आएगी। आप अपनी मेहनत से कठिन से कठिन कार्य पूरे कर सकते हैं। पहले किए गए निवेश का अच्छा लाभ मिलेगा। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। ऑफिस में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। बड़े अधिकारी आपके कार्यों की प्रशंसा करेंगे। प्रभावशाली लोगों का मार्गदर्शन मिल सकता है। करियर के क्षेत्र में लगातार आगे बढ़ेंगे। अगर आपने किसी को पैसा उधार दिया है तो वह वापस मिलेगा।

वृषभ राशि वाले लोगों का समय लाभप्रद रहने वाला है। परिवार के लोगों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। शिव-पार्वती के आशीर्वाद से कामकाज में लगातार सफलता मिलने के योग हैं। आपको अपने कार्यों का बेहतर परिणाम हासिल होगा। तकनीकी क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों का समय अच्छा रहेगा। कारोबार में विस्तार होगा। मुनाफा बढ़ सकता है। संपत्ति के कामों में अच्छा लाभ मिलेगा। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं।

सिंह राशि वाले लोगों के ऊपर शिव-पार्वती का विशेष आशीर्वाद बना रहेगा। आप अपनी मधुर वाणी से लोगों को प्रभावित कर सकते हैं। घरेलू जीवन खुशहाल रहेगा। माता-पिता के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। कोई पुराना वाद-विवाद खत्म हो सकता है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। बच्चों की तरफ से उन्नति की खुशखबरी मिल सकती है। विद्यार्थी वर्ग के लोगों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा नतीजा मिलेगा। प्रेम जीवन सुखद रहने वाला है। प्रिय के साथ रोमांटिक पल व्यतीत करेंगे।

वृश्चिक राशि वाले लोग मानसिक रूप से सकारात्मक रहेंगे। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। शिव-पार्वती के आशीर्वाद से पुराने रुके कामकाज पूरे होंगे। आप अपने लक्ष्य की प्राप्ति कर सकते हैं। नौकरी के क्षेत्र में सहकर्मियों की पूरी मदद मिलेगी। यदि साझेदारी में कोई नया बिजनेस शुरू करते हैं तो इसका आपको अच्छा लाभ मिलेगा। कोर्ट कचहरी के मामलों में सफलता मिलने के योग हैं।

कुंभ राशि वाले लोगों की आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। आप अपनी मेहनत से सभी कार्य पूरे करेंगे। किसी पुराने निवेश का भारी मुनाफा मिल सकता है। नौकरी का माहौल आपके पक्ष में रहने वाला है। कारोबार से जुड़े हुए लोगों का कोई बड़ा सौदा हो सकता है। युवाओं को करियर में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे, इसलिए इसका फायदा उठाना चाहिए। मानसिक रूप से आप हल्का महसूस करेंगे। अगर कोर्ट कचहरी से संबंधित कोई मामला चल रहा है तो उसमें जीत मिलेगी।

आइए जानते हैं बाकी राशियों का कैसा रहेगा हाल

मिथुन राशि वाले लोगों को अपने व्यवहार पर काबू रखना होगा। किसी बात को लेकर आपका मन काफी चिंतित रहने वाला है। पैसों का उधार लेन-देन मत कीजिए। कार्यालय में सफलता पाने के लिए आपको कठिन मेहनत करनी पड़ेगी। अनजान लोगों के ऊपर जरूरत से ज्यादा भरोसा मत कीजिए। व्यापार से जुड़े हुए लोगों को यही सलाह दी जाती है कि आप अपने व्यापार में किसी भी प्रकार का बदलाव ना करें अन्यथा घाटा हो सकता है। शारीरिक थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है।

कर्क राशि वाले लोगों का समय मिलाजुला रहेगा। काफी हद तक आर्थिक स्थिति में सुधार होता हुआ नजर आ रहा है। कारोबार से जुड़े हुए लोग बिक्री बढ़ाने के लिए कुछ नई योजनाएं बना सकते हैं। नौकरी करने वाले लोगों को कठिन मेहनत करनी पड़ेगी। बड़े अधिकारियों को प्रसन्न करना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। दांपत्य जीवन सामान्य रहेगा। आप अपने जीवनसाथी की भावनाओं को समझें। आपको अपनी मेहनत का तत्काल लाभ नहीं मिल पाएगा। जरूरी कार्यों पर फोकस करना होगा।

कन्या राशि वाले लोगों को अपनी किसी महत्वपूर्ण योजना में असफलता का सामना करना पड़ सकता है, जिसके कारण आपका मन काफी परेशान रहेगा। आप अपना कोई भी काम जल्दीबाजी में मत कीजिए। निवेश से बच कर रहना होगा अन्यथा नुकसान हो सकता है। गुप्त शत्रु आपको हानि पहुंचाने की कोशिश करेंगे, इसलिए सतर्क रहें। गाड़ी चलाते समय लापरवाही मत कीजिए।

तुला राशि वाले लोगों के ऊपर कामकाज का दबाव अधिक रहेगा, जिसकी वजह से मानसिक चिंता बढ़ सकती है। आपके व्यवहार में बदलाव आने की संभावना है, जिसका प्रभाव संबंधों पर पड़ेगा। आप नकारात्मक गतिविधियों से दूर रहें। स्वास्थ्य खराब हो सकता है। व्यापार में जल्दीबाजी में कोई भी बड़ा निवेश ना करें अन्यथा घाटा होने की आशंका बन रही है। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे थे उनको अच्छी नौकरी मिल सकती है। सामाजिक क्षेत्र में नए नए लोगों से दोस्ती होगी लेकिन आप किसी के ऊपर जल्दी से भरोसा मत कीजिए। माता-पिता के स्वास्थ्य में सुधार आएगा।

धनु राशि वाले लोगों का समय काफी कठिन नजर आ रहा है। आपके स्वभाव में गुस्सा अधिक देखने को मिलेगा। किसी प्रिय व्यक्ति से कहासुनी हो सकती है, जिससे आपका मन काफी हताश रहने वाला है। नौकरी के क्षेत्र में कठिन प्रयास के बावजूद भी सफलता नहीं मिल पाएगी। छोटे-मोटे व्यापारियों का समय सामान्य रहेगा। दोस्तों का पूरा सहयोग मिलेगा। आप अपनी सेहत पर विशेष ध्यान दीजिए। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर फोकस करने की आवश्यकता है। कठिन विषयों पर अधिक मेहनत करें।

मकर राशि वाले लोगों का समय ठीक रहने वाला है। कामकाज पूरी एकाग्रता के साथ पूरा करें। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारी आपके कार्यों की प्रशंसा करेंगे। धन से जुड़े हुए मामलों में आप सतर्क रहें। घर परिवार की परेशानियां दूर होंगी। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। घर के बड़े बुजुर्गों की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। व्यापार अच्छा चलेगा। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा।

मीन राशि वाले लोगों का समय थोड़ा निराशाजनक नजर आ रहा है। पारिवारिक परिस्थितियों को लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे। व्यापार से जुड़े हुए लोगों को यही सलाह दी जाती है कि अगर आप किसी महत्वपूर्ण दस्तावेज पर हस्ताक्षर कर रहे हैं तो ठीक प्रकार से पढ़ लीजिए। निजी संबंधों में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। विषम परिस्थितियों में आपको समझदारी से काम लेना होगा। बाहर के खानपान से परहेज कीजिए अन्यथा सेहत खराब हो सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button