राशिफल

शिव-पार्वती के आशीर्वाद से इन 5 राशियों को मिलेगा कोई शुभ समाचार, भाग्य के सहारे बनेंगे काम

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति लगातार बदलती रहती है, जिसकी वजह से सभी राशियों पर कुछ ना कुछ प्रभाव अवश्य पड़ता है। ज्योतिष के जानकारों का ऐसा कहना है कि यदि किसी व्यक्ति की राशि में ग्रह-नक्षत्रों की चाल ठीक है तो इसकी वजह से जीवन में सकारात्मक परिणाम मिलते हैं परंतु उनकी चाल ठीक ना होने के कारण जीवन में बहुत सी परेशानियां उत्पन्न होने लगती हैं। बदलाव प्रकृति का नियम है और यह निरंतर चलता रहता है। इसको रोक पाना संभव नहीं है।

ज्योतिष गणना के अनुसार कुछ राशि के लोग ऐसे हैं जिनकी कुंडली में ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति शुभ संकेत दे रही है। इन राशि वालों के ऊपर भगवान शिव और माता पार्वती की कृपा दृष्टि बनी रहेगी और कोई शुभ समाचार मिल सकता है। हर क्षेत्र में इनको अपने भाग्य का साथ मिलेगा। तो चलिए जानते हैं आखिर यह किस्मत वाली राशियां कौन सी हैं।

आइए जानते हैं किन राशि वालों पर रहेगा शिव-पार्वती का आशीर्वाद

मिथुन राशि वाले लोगों के ऊपर भगवान शिव और माता पार्वती की विशेष कृपा दृष्टि बनी रहेगी। आपको अपने जीवन में कुछ अच्छे परिणाम हासिल हो सकते हैं। पूर्व में किए गए कामों का अच्छा फायदा मिलेगा। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। नौकरी के क्षेत्र में पदोन्नति मिलने की संभावना नजर आ रही है। आप अपने भविष्य को आर्थिक रूप से सुरक्षित बनाने में सफल रहेंगे। प्रेम जीवन में शुभ फल की प्राप्ति होगी। दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। जीवनसाथी के साथ बेहतरीन समय व्यतीत करेंगे।

कर्क राशि वाले लोगों का समय बेहद अच्छा रहेगा। आपको कोई शुभ सूचना मिल सकती है। भगवान शिव और माता पार्वती के आशीर्वाद से व्यापार में धन लाभ मिलने की उम्मीद है। कुछ ऐसे आर्डर मिल सकते हैं या कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है, जिनसे आपको भरपूर लाभ मिलने वाला है। आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को सफलता मिलने के योग हैं। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है।

सिंह राशि वाले लोगों का समय अच्छा रहेगा। विद्यार्थियों को परीक्षा में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। आप जिस कार्य में मेहनत करेंगे, उसमें आपको सफलता हासिल होगी। शिव-पार्वती के आशीर्वाद से व्यापार की स्थिति में सुधार नजर आ रहा है। आप किसी लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं। मानसिक चिंता दूर होगी। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। ससुराल पक्ष से शुभ समाचार मिलने की संभावना है। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा।

कन्या राशि वाले लोगों का समय आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा नजर आ रहा है। ऑफिस में आपके कार्य की सराहना होगी। बड़े अधिकारियों का पूरा सपोर्ट मिलेगा। भगवान शिव और माता पार्वती के आशीर्वाद से मानसिक चिंता से छुटकारा मिलेगा। किसी रिश्तेदार से शुभ समाचार मिल सकता है। ससुराल पक्ष से चल रहे मतभेद दूर होंगे। कोर्ट कचहरी के मामलों में आपको सफलता मिलने के योग हैं। बच्चों की तरफ से टेंशन कम होगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा।

कुंभ राशि वाले लोगों का समय उत्तम रहेगा। भगवान शिव और माता पार्वती के आशीर्वाद से राजनीति के क्षेत्र में सफलता मिलने के योग हैं। नौकरी के क्षेत्र में उच्च पद की प्राप्ति होगी। व्यापार अच्छा चलेगा। आप अपने व्यापार में लगातार तरक्की हासिल करेंगे। आत्मविश्वास मजबूत रहेगा। निवेश संबंधित कामों में आपको शुभ फल की प्राप्ति होगी। अगर आप कहीं पूंजी निवेश करना चाहते हैं तो भविष्य में अच्छा लाभ मिलने की उम्मीद है। धर्म-कर्म के कामों में आपकी रूचि बढ़ेगी।

आइए जानते हैं बाकी राशियों का कैसा रहेगा हाल

मेष राशि वाले लोगों को अपने जीवन में मिश्रित परिणाम हासिल होंगे। नौकरी के क्षेत्र में कुछ नए अधिकार आपको मिल सकते हैं, जिनपर आपको ध्यान देना होगा। संतान पक्ष से शुभ समाचार सुनने को मिलेगा, जिससे आपका मन हर्षित होगा। व्यापार में मेहनत अधिक रहेगी परंतु उसके अनुसार फल की प्राप्ति नहीं हो पाएगी। करियर के क्षेत्र में कामयाबी पाने के लिए आपको कठिन मेहनत करनी पड़ सकती है। विद्यार्थियों को कठिन विषयों पर फोकस करना होगा।

वृषभ राशि वाले लोगों का समय काफी निराशाजनक नजर आ रहा है। कामकाज में कठिन मेहनत के बावजूद भी आपके कार्य विलंब हो सकते हैं, जो चिंता का विषय बनेंगे। व्यापार में मुनाफा कम होगा। व्यापार की गति धीमी हो सकती है। घरेलू खर्चों में बढ़ोतरी होगी, जिसके कारण आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ेगा। संपत्ति को लेकर कोई विवाद हो सकता है। कठिन परिस्थितियों में आपको धैर्य रखना होगा। किसी भी मामले को आप समझदारी पूर्वक शांति से सुलझाने की कोशिश करें।

तुला राशि वाले लोगों का समय सामान्य रूप से व्यतीत होने वाला है। बिजनेस के क्षेत्र में आप कोई नई योजना बना सकते हैं। आपको कोई भी बड़ा निवेश करने से बचना होगा अन्यथा नुकसान हो सकता है। परिवार के किसी सदस्य से कहासुनी होने की संभावना है. आप अपने गुस्से पर कंट्रोल रखें। किसी से भी बातचीत करते समय शब्दों पर ध्यान देना होगा। यदि आप किसी यात्रा पर जा रहे हैं तो वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें अन्यथा चोट लगने की आशंका नजर आ रही है। आप किसी को भी पैसा उधार मत दीजिए अन्यथा उधार दिया गया पैसा वापस लेने में कठिनाई होगी।

वृश्चिक राशि वाले लोगों का समय काफी हद तक ठीक-ठाक होगा। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। जीवनसाथी के साथ आप प्यार भरी बातें कर सकते हैं, जिससे आपका रिश्ता और अधिक मजबूत बनेगा। परिवार के किसी बड़े सदस्य के साथ भविष्य में व्यापार संबंधित कुछ योजना पर बातचीत कर सकते हैं। किसी खास मित्र से कहासुनी होने की संभावना है, जिससे आपका मन काफी निराश रहेगा। आप अपने गुस्से पर काबू रखें।

धनु राशि वाले लोगों को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में कामकाज का दबाव अधिक रहेगा। सहकर्मियों से मतभेद होने की संभावना नजर आ रही है। आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। घरेलू जरूरतों के पीछे अधिक पैसा खर्च होगा। किसी भी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचना होगा। व्यापार में कमी आ सकती है। व्यापार के कुछ नए कामों में रुकावट उत्पन्न होने की संभावना नजर आ रही है।

मकर राशि वाले लोगों का समय मध्यम फलदाई रहेगा। विवाह योग्य लोगों को विवाह का अच्छा रिश्ता मिल सकता है। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। इसलिए आमदनी के अनुसार खर्च पर कंट्रोल रखने की आवश्यकता है। खास लोगों से जान पहचान हो सकती है, जिसका भविष्य में आपको अच्छा लाभ मिलेगा। आप अपने परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। माता-पिता का आशीर्वाद और सहयोग आपके साथ रहेगा।

मीन राशि वाले लोगों की सेहत में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। व्यापार को लेकर आपको परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। ऑफिस में किसी के साथ मतभेद हो सकते हैं, जिससे आपका मन काफी चिंतित रहेगा। जरूरी कार्य विलंब हो सकते हैं। आपकी कोई कीमती चीज गुम होने की संभावना है। विषम परिस्थितियों में आपको अपने ऊपर काबू रखने की जरूरत है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button