राशिफल

विघ्नहर्ता गणेश के आशीर्वाद से इन 7 राशियों की धन-संपत्ति में वृद्धि के हैं संकेत, होगा फायदा

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति लगातार बदलती रहती है, जिसकी वजह से हर किसी मनुष्य के जीवन में तरह-तरह के बदलाव देखने को मिलते हैं। ज्योतिष के जानकारों का ऐसा कहना है कि यदि किसी व्यक्ति की राशि में ग्रह-नक्षत्रों की चाल ठीक है तो इसकी वजह से जीवन में शुभ परिणाम मिलते हैं परंतु इनकी चाल ठीक ना होने के कारण जीवन में बहुत सी परेशानियां उत्पन्न होने लगती हैं। बदलाव प्रकृति का नियम है और यह निरंतर चलता रहता है। इसको रोक पाना संभव नहीं है।

ज्योतिष गणना के अनुसार कुछ राशि के लोग ऐसे हैं जिनकी कुंडली में ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति शुभ संकेत दे रही है। इन राशि वालों के ऊपर विघ्नहर्ता गणेश जी की कृपा दृष्टि बनी रहेगी और धन संपत्ति में बढ़ोतरी के संकेत मिल रहे हैं। तो चलिए जानते हैं आखिरी है भाग्यशाली राशियों के लोग कौन से हैं।

आइए जानते हैं विघ्नहर्ता गणेश का किन राशियों पर रहेगा आशीर्वाद

वृषभ राशि वाले लोगों का समय बहुत ही अच्छा नजर आ रहा है। विघ्नहर्ता गणेश की कृपा से आपके जीवन में खुशियां ही खुशियां आ सकती हैं। अगर आप साझेदारी में कोई व्यापार शुरू करते हैं तो इसका आपको उत्तम लाभ प्राप्त होगा। पारिवारिक माहौल खुशहाल रहेगा। माता-पिता के स्वास्थ्य में सुधार आने के योग नजर आ रहे हैं। प्रेम जीवन में मधुरता आएगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। शिक्षा के क्षेत्र में जो भी अड़चन चल रही थीं। वह दूर हो सकती है। मानसिक रूप से आप अच्छा महसूस करेंगे।

कर्क राशि वाले लोगों का समय बेहद लाभदायक सिद्ध होगा। विघ्नहर्ता गणेश जी के आशीर्वाद से लाभ के नए-नए अवसर हासिल हो सकते हैं। यदि आपने कोई नया व्यापार शुरु किया है तो वह लाभदायक सिद्ध होगा। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। पारिवारिक जरूरतों की पूर्ति हो सकती है। आर्थिक रूप से आप मजबूत रहेंगे। भविष्य की चिंता कम होगी। बच्चों की तरफ से खुशखबरी मिलने की संभावना है। जीवनसाथी की सेहत में सुधार आएगा। आपके द्वारा बनाए गए पुराने संपर्क लाभदायक सिद्ध हो सकते हैं।

सिंह राशि वाले लोगों को उत्तम फल की प्राप्ति होगी। आप दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। ऑफिस में पदोन्नति मिलने के योग हैं। जरूरी कामों में बड़े अधिकारी आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। जरूरतमंद लोगों की सहायता करने का मौका मिल सकता है। अचानक आप किसी लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं। किसी पुराने मित्र से फोन पर बातचीत हो सकती है, जिससे पुरानी यादें ताजा होंगी। विवाह योग्य लोगों को विवाह का अच्छा रिश्ता मिल सकता है। मानसिक रूप से आप काफी खुशी महसूस करेंगे। अचानक बड़ी मात्रा में धन लाभ मिल सकता है।

कन्या राशि वाले लोगों के ऊपर विघ्नहर्ता गणेश जी की विशेष कृपा दृष्टि बनी रहेगी। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आपको कुछ नया सीखने का मौका मिल सकता है। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। धन कोष में वृद्धि होगी। आप अपने अच्छे स्वभाव से लोगों का दिल जीत सकते हैं। आर्थिक रूप से मजबूत रहेंगे। ससुराल पक्ष से लाभ होने के योग हैं। आप किसी पुरानी नुकसान की भरपाई कर सकते हैं। दोस्तों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगी परीक्षा में अच्छा रिजल्ट मिल सकता है।

तुला राशि वाले लोगों का समय उन्नति से भरा रहेगा। ऑफिस में सभी लोग आपके कार्यों की तारीफ करेंगे। बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। यदि आपने कोई पुराना निवेश किया है तो उसका बेहतरीन लाभ मिल सकता है। कारोबार में विस्तार होगा। लाभदायक समझौते हो सकते हैं। दूर संचार माध्यम से खुशखबरी मिलने की संभावना है। गणेश जी के आशीर्वाद से जीवन के संकट दूर होंगे। आप अपने परिवार के लोगों के साथ हंसी-खुशी समय व्यतीत करने वाले हैं।

वृश्चिक राशि वाले लोगों को कई क्षेत्रों से लाभ मिल सकता है। नौकरी की तलाश में जो लोग काफी लंबे समय से भटक रहे थे उनको अच्छी नौकरी मिलने के योग हैं। सरकारी नौकरी कर रहे लोगों को पदोन्नति मिलने की संभावना नजर आ रही है। कानूनी मामलों में सफलता हासिल होगी। सामाजिक क्षेत्र में लोकप्रियता बढ़ेगी। पारिवारिक परेशानियों का समाधान निकल सकता है। संतान की उन्नति से मन हर्षित होगा। उधार दिया गया पैसा वापस मिल सकता है। घरेलू सुख-साधनों में बढ़ोतरी होगी।

कुंभ राशि वाले लोगों को अपने जीवन में बेहतरीन फायदे देखने को मिल सकते हैं। भगवान गणेश जी की कृपा से व्यापार में भारी धन लाभ होगा। आमदनी में बढ़ोतरी होगी। दूर संचार माध्यम से खुशखबरी मिल सकती है। पति-पत्नी के बीच चल रहे मतभेद खत्म हो सकते हैं। प्रेम जीवन में सुधार आएगा। आपकी कोई पुरानी चिंता दूर हो सकती है। अगर कोर्ट कचहरी का कोई मामला चल रहा है तो उसमें फैसला आपके पक्ष में आएगा।

आइए जानते हैं बाकी राशियों का कैसा रहेगा हाल

मेष राशि वाले लोगों का समय मिलाजुला रहने वाला है। अगर आप कहीं पूंजी निवेश करना चाहते हैं तो घर के अनुभवी लोगों की सलाह जरूर लीजिए। भाई-बहनों के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। बच्चों की नकारात्मक गतिविधियों पर नजर रखें अन्यथा आगे चलकर आपको इनकी तरफ से परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। विदेश में काम कर रहे लोगों को सामान्य फल की प्राप्ति होगी। माता के स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।

मिथुन राशि वाले लोगों को अपने जीवन में मिश्रित परिणाम हासिल होंगे। आप माता-पिता के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। ईश्वर की भक्ति से आपका मन शांत रहेगा। व्यापार से जुड़े हुए लोगों का लाभदायक समझौता हो सकता है। आपको यही सलाह दी जाती है कि आप किसी को भी पैसा उधार मत दीजिए अन्यथा उधार दिया गया पैसा वापस लेने में कठिनाई होगी। पति-पत्नी के बीच कुछ अनबन होने की संभावना है। ससुराल पक्ष से रिश्ते खराब हो सकते हैं।

धनु राशि वाले लोगों का समय काफी हद तक ठीक-ठाक रहने वाला है। आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा अन्यथा किसी के साथ वाद-विवाद होने की संभावना नजर आ रही है। परिवार के लोगों के साथ आप किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। धर्म-कर्म के प्रति आपकी रूचि बढ़ेगी। जरूरतमंद लोगों की मदद करने का अवसर मिल सकता है।

मकर राशि वाले लोगों का समय मिलाजुला रहने वाला है। घर के किसी सदस्य से कहासुनी हो सकती है, जिसको लेकर आप काफी परेशान रहेंगे। नौकरी के क्षेत्र में सभी लोगों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखें। आपको अपने गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। किसी से भी बातचीत करते समय शब्दों पर ध्यान दीजिए। व्यापार के सिलसिले में आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं। आपके द्वारा की गई यात्रा सफल रहेगी। समाज में नए लोगों से जान पहचान होगी परंतु आप अनजान लोगों के ऊपर जरूरत से ज्यादा भरोसा मत कीजिए।

मीन राशि वाले लोगों का समय थोड़ा कठिन रहेगा। अचानक दूर संचार माध्यम से दु:खद समाचार मिल सकता है, जिसके कारण आपका मन काफी हताश रहेगा। व्यापार में आप कोई भी जोखिम उठाने का साहस मत कीजिए। भागीदारों की गतिविधियों पर नजर रखना होगा अन्यथा उनकी तरफ से आपको नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। पारिवारिक जरूरतों के पीछे अधिक धन खर्च होगा। आमदनी के अनुसार आपको खर्चों पर कंट्रोल रखने की जरूरत है अन्यथा भविष्य में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button