राशिफल

शनि देव इन राशि वालों को परेशानियों से दिलाएंगे छुटकारा, हर क्षेत्र में मिलेगी कामयाबी

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति लगातार बदलती रहती है, जिसकी वजह से सभी राशियों पर कुछ ना कुछ प्रभाव अवश्य पड़ता है। ज्योतिष के जानकारों का ऐसा कहना है कि यदि किसी व्यक्ति की राशि में ग्रह-नक्षत्रों की चाल ठीक है तो इसकी वजह से जीवन में शुभ परिणाम मिलते हैं परंतु इनकी चाल ठीक ना होने के कारण जीवन में बहुत सी परेशानियां उत्पन्न होने लगती हैं। बदलाव प्रकृति का नियम है और यह निरंतर चलता रहता है। इसको रोक पाना संभव नहीं है।

ज्योतिष गणना के अनुसार कुछ राशि के लोग ऐसे हैं जिनकी कुंडली में शनि ग्रह की स्थिति सकारात्मक संकेत दे रही है। इन राशि वालों के ऊपर शनि देव की कृपा दृष्टि बनी रहेगी और जीवन की परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। ज्यादातर सभी क्षेत्रों में कामयाबी मिलने के योग हैं। तो चलिए जानते हैं आखिर यह भाग्यशाली राशि के लोग कौन से हैं।

आइए जानते हैं शनि देव किन राशि वालों को परेशानियों से दिलाएंगे छुटकारा

मेष राशि वाले लोगों का समय बेहद खास रहने वाला है। शनि देव की कृपा से काफी लंबे समय से किए गए संघर्ष का अच्छा फायदा मिलेगा। जीवन की परेशानियों से छुटकारा मिल सकता है। आपके सोचे हुए काम समय पर पूरे होंगे। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। अचानक धन लाभ प्राप्ति के योग हैं। व्यापार अच्छा चलेगा। प्रभावशाली लोगों का मार्गदर्शन मिल सकता है। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी।

वृषभ राशि वाले लोगों का समय उत्तम फलदायक रहेगा। परिवार में शुभ मांगलिक कार्यक्रम की चर्चा हो सकती है। परिवार के सभी सदस्य आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। शनिदेव की कृपा से दांपत्य जीवन में जो भी समस्याएं चल रही थीं। उसका समाधान हो सकता है। पति-पत्नी के बीच प्रेम बढ़ेगा। आप अपने जीवनसाथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा। व्यापार को लेकर नई योजना बना सकते हैं, जिसका भविष्य में बेहतरीन लाभ मिलने वाला है। किसी पुराने नुकसान की भरपाई होगी। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। वाहन सुख की प्राप्ति हो सकती है।

मिथुन राशि वाले लोगों का समय उन्नति से भरा रहेगा। नौकरी के क्षेत्र में पदोन्नति मिलने के योग हैं। कामकाज में सफलता हासिल होगी। आपके द्वारा की गई कोशिश का उचित परिणाम हासिल होगा। शनिदेव की कृपा से आपको अपनी किस्मत का पूरा साथ मिलने वाला है। कार्यालय में सभी लोग आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। जीवनसाथी के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। अगर आप साझेदारी में कोई नया व्यापार शुरू करना चाहते हैं तो यह समय उत्तम रहेगा।

धनु राशि वाले लोगों को अपने जीवन में सफलता पाने के बहुत से मार्ग हासिल हो सकते हैं। यदि आपने किसी को पैसा उधार दिया है तो वह पैसा वापस मिलेगा। आपके द्वारा बनाए गए कुछ नए संपर्क फायदेमंद साबित हो सकते हैं। शनिदेव के आशीर्वाद से कठिन परिस्थितियों से छुटकारा मिलेगा। भाई-बहनों का पूरा सपोर्ट आपके साथ रहेगा। माता-पिता के साथ किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है। व्यापार में लगातार उन्नति प्राप्त करेंगे।

मकर राशि वाले लोगों के कामकाज मन मुताबिक पूरे होंगे। आपको अपनी मेहनत का अच्छा परिणाम हासिल होगा। अचानक बच्चों की तरक्की की खुशखबरी मिल सकती है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। पारिवारिक जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। दांपत्य जीवन में नजदीकियां बढ़ेंगी। कोई पुराना वाद-विवाद खत्म हो सकता है। कोर्ट कचहरी के मामलों में सफलता हासिल होगी। धार्मिक स्थान की यात्रा पर जाने की प्लानिंग हो सकती है।

कुंभ राशि वाले लोगों को शनिदेव के आशीर्वाद से लाभ के कई मौके हाथ लग सकते हैं। आयात और निर्यात से जुड़े हुए व्यापारियों का समय अति उत्तम रहेगा, आपका लाभ बढ़ेगा। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल हो सकते हैं। कठिन से कठिन परिस्थितियों पर आप अपनी बुद्धिमानी से काबू पा सकते हैं। सरकारी कामकाज से अच्छा लाभ मिलेगा। नौकरी के क्षेत्र में पदोन्नति मिल सकती है। इसके साथ ही वेतन में वृद्धि होने की प्रबल संभावना है। कोर्ट कचहरी के मामलों में जीत पक्की है।

आइए जानते हैं बाकी राशियों का कैसा रहेगा समय

कर्क राशि वाले लोगों का समय मिलाजुला रहने वाला है। आप अनजान लोगों के ऊपर जरूरत से ज्यादा भरोसा मत कीजिए। शादीशुदा जिंदगी में किसी बात को लेकर परेशानी खड़ी हो सकती है। आप अपने जीवनसाथी की भावनाओं को समझने की कोशिश कीजिए। पारिवारिक जीवन में तालमेल बनाए रखें। आपको अपने जरूरी काम पहले खत्म करने होंगे। कोई भी कार्य अधूरा ना छोड़े। संतान के विवाह को लेकर आप काफी चिंतित रहने वाले हैं। विवाह संबंधित वार्ता विलंब हो सकती है। व्यवसाय सामान्य रहेगा।

सिंह राशि वाले लोगों को मध्यम फल की प्राप्ति होगी। कारोबार को लेकर आपकी चिंता बढ़ सकती है। विषम परिस्थितियों में आपको धैर्य बनाए रखना होगा। परिवार के किसी सदस्य से शुभ समाचार मिल सकता है। पारिवारिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी। आप अपने किसी भी काम में जल्दीबाजी मत कीजिए। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। नए-नए लोगों से जान पहचान हो सकती है। अनजान लोगों पर जल्दी से भरोसा करने से बचना होगा। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ेगी।

कन्या राशि वाले लोगों का समय काफी भागदौड़ भरा रहेगा। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। आप किसी को भी पैसा उधार मत दीजिए अन्यथा उधार दिया गया पैसा वापस लेने में कठिनाई होगी। घरेलू जरूरतों के पीछे अधिक पैसा खर्च हो सकता है। गाड़ी चलाते समय लापरवाही ना करें। विद्यार्थियों को परीक्षा की तैयारी के लिए कठिन मेहनत करने की जरूरत है, तभी आपको सफलता मिल सकती है। अचानक कहीं से धन मिलने की उम्मीद है जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में कुछ सुधार देखने को मिलेगा।

तुला राशि वाले लोगों को विषम परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। मन में किसी ना किसी बात को लेकर चिंता बनी रहेगी। आप अपने व्यापार में किसी भी प्रकार की लापरवाही ना करें अन्यथा भारी नुकसान झेलना पड़ेगा। पारिवारिक माहौल सामान्य रहेगा। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। अगर आप किसी भी लंबी दूरी की यात्रा पर जा रहे हैं तो उस दौरान गाड़ी प्रयोग में सावधानी बरतें अन्यथा दुर्घटना होने की आशंका है। संतान के भविष्य को लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे। मानसिक तनाव अधिक होने के कारण काम धंधे में बिल्कुल भी मन नहीं लगेगा।

वृश्चिक राशि वाले लोगों को अपने जीवन में मिश्रित परिणाम हासिल होंगे। व्यापार के सिलसिले में नई योजना बना सकते हैं। भागीदारों का पूरा सहयोग मिलेगा। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों की मदद से कुछ अधूरे काम पूरे होंगे। आप अपनी किस्मत के भरोसे ना बैठें। आपको मेहनत लगातार करते रहना होगा। तभी आप अपने जीवन में कामयाब हो सकते हैं। बच्चों की तरफ से टेंशन कम होगी। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर फोकस करना होगा। आपका ध्यान इधर-उधर भटक सकता है।

मीन राशि वाले लोगों का समय सामान्य रूप से व्यतीत होगा। विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। माता-पिता के साथ ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करने की कोशिश करेंगे। घर में धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। ईश्वर की भक्ति से आपका मन शांत रहेगा। आप दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया काम शुरू करने की योजना बना सकते हैं, जो आपके लिए फायदेमंद रहने वाला है। पैसों का उधार लेन-देन करने से बचें।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button