बॉलीवुड

ये हैं बॉलीवुड के 5 मशहूर स्टार्स, किसी के पिता है बड़े बिजनेसमैन तो कोई है करोड़पति

बॉलीवुड में अपने कई स्टारो को अपने देखा होगा और उन स्टारों में से किसी एक के आप फैन भी हो सकते हैं। दरअसल सभी स्टार एक ही फैमिली बैकग्राउंड से नहीं आते हैं बल्कि वो अलग-अलग बैकग्राउंड से आते है। यहाँ तक की अपने कई स्टारों के बारे में यह भी सुना या पढ़ा होगा की पहले वो स्टार ये काम करता था फिर उसके बाद फिल्म इंडस्ट्री में आया और बहुत बड़ा सुपरस्टार बन गया। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे स्टारों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका ताल्लुक अमीर परिवार से रहा है।

1. रणवीर सिंह

आज रणवीर सिंह का नाम हर कोई जानता हैं क्योंकि उन्होने बहुत कम समय में ही अपनी एक अलग पहचान बॉलीवुड में बना ली हैं, उन्होने लगातार कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। बता दें कि हाल ही में रिलीज हुयी फिल्म पद्मावत में उन्होने निगेटिव रोल निभाया था। बताते चलें कि रणवीर सिंह के पिता का नाम जगजीत सिंह भवनानी हैं और वो एक बड़े रियल एस्टेट बिजनेसमैन है।

2. भाग्यश्री

आपको सुमन तो याद ही होंगी, जी हाँ मैंने प्यार किया कि सुमन, बता दें कि भाग्यश्री की यह पहली फिल्म थी और यह फिल्म सुपरहिट हुयी थी और ये रातो-रात सुपरस्टार बन गयी थी। इस फिल्म में इनके साथ बॉलीवुड के दबंग खान सलमान खान नजर आए थे। दरअसल भाग्यश्री के पिता विजय सिंहराव माधवराव पटवर्धन महाराष्ट के सांगली के राजा है, भाग्यश्री ने इस फिल्म के बाद ही शादी कर ली थी। हालांकि लोगों का कहना हैं कि उन्होने शादी का फैसला लेकर उस समय गलत किया था क्योंकि जब उनका उस समय वो बहुत बड़ा स्टार बन सकती थी। लेकिन शादी करके उन्होने घर बसा लिया था। हालांकि शादी के बाद उन्होने कई फिल्मों मे काम किया हैं, इसके अलावा उन्होने भोजपुरी फिल्मों में भी काम किया हैं।

3. आयुष शर्मा

आयुष शर्मा, सलमान खान के बहनोई और अर्पिता खान के पति हैं, हाल ही में आयुष शर्मा ने बॉलीवुड में डेव्यू किया हैं। असल में आपकी जानकारी के लिए बताते चलें की आयुष शर्मा के पिता अनिल शर्मा हिमाचल प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री है और दादा केन्द सरकार में केबिनेट मंत्री रह चुके है। अर्थात इनका ताल्लुक राजनीति घराने से हैं। बता दें कि आयुष शर्मा एक बच्चे के पिता हैं, उनके बेटे का नाम आहिल शर्मा हैं और सलमान खान आहिल से बहुत प्यार करते है, इसके अलावा सलमान खान आहिल के साथ मस्ती करते हुये कई तस्वीरे सोशल मीडिया पर भी शेयर करते हैं।

4. पुलकित सम्राट

पुलकित सम्राट फिल्मों में आने से पहले टीवी सीरियल्स में काम करते थे, इसके बाद इन्होने फिल्म बिट्टू बॉस से बॉलीवुड में एंट्री ले। इसके बाद इनकी पहचान फिल्म फुकरे से बनी। आपको यह भी बता दें कि इनके पिता सुनील सम्राट दिल्ली के बड़े रियल एस्टेट बिजनेसमैन है।

5. अरुणोदय सिंह

अरुणोदय सिंह ने फिल्म सिकंदर से बॉलीवुड में एंट्री ली थी, इसके बाद इन्होने कई सारी फिल्मों में काम किया। बता दें कि अरुणोदय सिंह के पिता अजय सिंह मध्य प्रदेश में कॉंग्रेस पार्टी के नेता है और वह खुद मध्य प्रदेश के विधानसभा के विपक्ष नेता भी है। इसके अलावा अरुणोदय सिंह के दादा अर्जुन सिंह मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्य मंत्री और केन्द्र सरकार में केबिनेट मंत्री भी थे।

यह भी पढ़ें :

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button