बॉलीवुड

इन बॉलीवुड स्टार्स पर लग चुके हैं बड़े-बड़ें “कलंक”, एक पर तो लगा है हत्या का आरोप

बॉलीवुड सलेब्स के बच्चे जो फिल्मों में आने से पहले ही लोगों के दिल में अपनी जगह बना लेते हैं। इन दिनों बॉलीवुड इंडस्ट्री में स्टार किड्स का बोलबाला है। बीते दिनों में कई स्टार किड्स ने बॉलीवुड में एंट्री की है। जिनमें से कुछ तो अपनी फिल्मों के हिट होने की वजह से चर्चा में बनें तो कुछ एंट्री करते ही विवादों में घिर गए। आज हम आपको एक ऐसे ही स्टार किड के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी फिल्मों में एंट्री होने से पहले ही वो विवादों में घिर गया।

हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर आदित्य पंचोली के बेटे सूरज पंचोली की। बता दें कि सूरज पंचोली ने फिल्म हीरो से बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया था। इस फिल्म में उनके साथ सुनील शेट्टी की बेटी आथिया शेट्टी नजर आई थीं। हालांकि उनकी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खासा कोई कमाल नहीं दिखा पाई थी। लेकिन इसके बावजूद भी सूरज पंचोली अपनी फिल्म से ज्यादा जोया खान के साथ अपनी अफेयर को लेकर के खबरों में थे। जिया खान के सुसाइड के बाद सूरज पंचोली पर कई तरह के आरोप लगे थे, यहां तक कि जिया खान के सुसाइड करने का जिम्मेदार भी सूरज पंचोली को बताया गया था। आज हम आपको अपनी इस रिपोर्ट में बताएंगे बॉलीवुड सितारों के बारे में जिनके साथ कोई ना कोई विवाद जुड़ा हुआ है।

संजय दत्त

बॉलीवुड में संजू बाबा के नाम से जाने जाने वाले संजय दत्त जितना अपनी फिल्मों को लेकर के खबरों में रहते थे, उतना ही ज्यादा वो अपने विवादों की वजह से ही जाने गए। संजय दत्त पर सबसे बड़ा कलंक लगा था जब साल 1993 में मुंबई में बम धमाका हुआ था और उनका नाम इसमें जुड़ा था। मुंबई में हुए इस धमाके में ना जाने कितने लोगों की जान चली गई थी।  बता दें कि इसी हमले के बाद संजय दत्त के पास से अवैध हथियार बरामद हुए थे, जिसके चलते संजय दत्त को जेल की सजा काटनी पड़ी थी।

सलमान खान

सलमान खान जो बॉलीवुड में सबके भाईजान के नाम से जाने जाते हैं। बता दें कि सलमान खान की लोकप्रियता कितनी है इस बात से सब वाकिफ हैं लेकिन सोचने वाली बात ये बनती है कि सलमान जितना अपनी फिल्मों की वजह से खबरों में रहते हैं। उतना ही ज्यादा वो अपने विवादों के लिए भी जाने जाते हैं। साल 1998 में सलमान खान पर वाइल्ड लाइफ प्रोटेक्शन एक्ट की धारा 51 के तहत सलमान पर काला हिरण शिकार मामला दर्ज किया गया था। इस मामले में सलमान खान को 5 साल की सजा भी सुनाई गई है। इसके अलावा सलमान का नाम कई हिट एंड रन केस के मामलों में भी आया है।

शाहरूख खान

शायद ही आपको पता हों कि शाहरूख खान का भी विवादों से नाता रहा है। साल 2012 में शाहरूख खान पर मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में सुरक्षाकर्मियों से बद्तमीजी करने का आरोप लग चुका है। शाहरूख खान के इस विवाद की वजह से उन पर इस स्टेडियम में जाने के लिए कुछ समय का प्रतिबंध लग गया था। इसके बाद शाहरूख खान पर आरोप लगा था जब वो अपनी फिल्म रईस की प्रमोशन के लिए बिना किसी सूचना के कोटा रेलवे स्टेशन पर पहुंच गए थे और स्टेशन पर भगदड़ मच गई थी जिसमें काफी लोग घायल हो गए थे। इस मामले में भी उनके खिलाफ शिकायत दर्ज हुई थी।

नवाजुद्दीन सिद्दीकी

नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने अपने अभिनय का लोहा बॉलीवुड इंडस्ट्री में मनवा चुके हैं। लेकिन एक बार नवाजुद्दीन सिद्धीकी की पत्नी ने उन पर आरोप लगाया था कि वो उन पर जासूसी करवा रहे हैं, साथ ही उनकी कॉल डिटेल्स भी निकलवा रहे हैं। जिसके चलते उनकी पत्नी ने उनके खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी।

गोविंदा

बॉलीवुड के हीरो नंबर वन कहे जाने वाले गोविंदा भी एक बार अपनी फिल्म की शूटिंग के चलते विवादों में फंस गए थे। दरअसल वो अपनी फिल्म “मनी है तो हनी है’ की शूटिंग के दौरान एक विजिटर को थप्पड़ जड़ दिया था। जिसके बाद उनके खिलाफ उस विजिटर ने शिकायत दर्ज करवा दी थी। यह विवाद साल 2008 में शुरू हुआ था और साल 2017 में जाकर के सुप्रीम कोर्ट में बंद हुआ था।

जितेंद्र

जितेंद्र पर भी उनकी एक कजिन ने यौन शोषण की शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके चलते जितेंद्र को कुछ समय के लिए हिरासत में भी लिया गया था।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button