अध्यात्म

दक्षिण दिशा में रखी इन चीजों को फौरन हटा दें, वरना लक्ष्मी मां हमेशा के लिए हो जाएंगी नाराज

घर हर किसी का सपना होता है, ऐसे में जब कोई अपने इस सपने को पूरा करने वाला होता है, तो उसके बारे में बहुत कुछ सोचता है। जैसे घर का डिजाइन कैसा होगा? या उसे किस तरह से बनवाना है, तमाम तरह के सवाल आपके दिमाग में जरूर घूमते हैं, लेकिन आप सब तैयारियां जरूर कर लेते हैं, लेकिन एक जरूरी चीज पर बिल्कुल ध्यान नहीं देते हैं, जिसका असर आपकी लाइफ पर पड़ता है। इतना ही नहीं, आपकी लाइफ में तमाम समस्या भी इसी एक चीज को भूलने की वजह से आती है। तो चलिए जानते हैं कि वो क्या चीज है, जिसे आपको जरूर करना चाहिए?

शास्त्रों के मुताबिक, जब भी कोई इंसान घर बनवाता है, तो उसे कुछ वास्तु दोष का पूरा ध्यान रखना चाहिए। इस समय आपको वास्तु समय का भी ध्यान रखना चाहिए। इसके मुताबिक, आपको अपने घर में कौन सी चीज किस दिशा में रखनी चाहिए, इसका सही जिक्र होता है। ऐसे में आपको यह पता चल जाता है कि आपको कौन चीज किस दिशा में लगानी चाहिए या कौन सी चीज किस दिशा में नहीं लगाना चाहिए। आज हम आपको उन चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे आपको गलती से भी दक्षिण दिशा में नहीं लगाना चाहिए। साथ ही आपको यह भी बता दें कि अगर ये चीजें दक्षिण दिशा में है तो आपको फौरन हटा देना चाहिए।

घड़ी

घड़ी सभी घर में होती है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आखिर घड़ी को किस दिशा में नहीं लगाना चाहिए? जी हां, अगर आपके घर में भी घड़ी दक्षिण दिशा में लगी है, तो आपको हटा देना चाहिए। दक्षिण दिशा काल का है, ऐसे में आपको इस दिशा में घड़ी को नहीं लगाना चाहिए, वरना आपके घर का मुखिया हमेशा बिमार रहता है। ऐसे में आपको घड़ी किसी और दिशा में लगानी चाहिए। घड़ी और काल का बहुत बड़ा संयोग होता है, ऐसे में अगर आप काल और समय को एक पास रखेंगे तो आपके घर में हमेशा बुरा ही होगा।

फ्रीज

फ्रीज तो हर घर में होता है, ऐसे में फ्रीज के दीवाने तो आप भी होंगे। लेकिन क्या आप जानते हैं कि फ्रीज आपकी बर्बादी का कारण भी बन सकता है, बशर्त आपने इसे सही दिशा में न रखा हो। वास्तु टिप्स के मुताबिक, आपको फ्रीज दक्षिण दिशा में नहीं रखना चाहिए, क्योंकि दक्षिण दिशा अग्नि तत्व का प्रतिनिधित्व करती है, ऐसे में यह आपके घर परिवार के लिए सही नहीं होता है। फ्रीज को हमेशा पश्चिम दिशा में रखे, इससे आपकी काफी तरक्की होगी। फ्रीज में कभी भी आपको बासी खाना भी नहीं रखना चाहिए, वरना आपके घर में आर्थिक तंगी हो सकती है, ऐसे में आपकी परेशानी बढ़ जाती है।

तिजोरी या अलमारी

दक्षिण दिशा किसी भी तरह से शुभ नहीं माना जाता है, ऐसे में यहां आपको किसी भी तरह की कोई भी चीज नहीं रखनी चाहिए। ऐसे में अगर आपके घर में दक्षिण दिशा में तिजोरी या अलमारी रखी है, तो आपको फौरन हटा देना चाहिए, वरना आपके लिए बहुत सारी समस्या पैदा हो सकती है। बता दें कि जो लोग तिजोरी या जिस जगह पैसा रखते है, वो दक्षिण दिशा में होता है, तो आपके लिए परेशानी हो सकती है। आप से लक्ष्मी माता हमेशा के लिए नाराज हो जाती है। इतना ही नहीं, आपके घर में कभी भी धन रूकता नहीं है और आपको आर्थिक समस्या से भी जूझना पड़ता है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button