बॉलीवुड

सारा अली खान नहीं हैं कार्तिक आर्यन का पहला प्यार, इन 4 अभिनेत्रियों से भी लड़ा चुके हैं इश्क

बॉलीवुड इंडस्ट्री के हैंडसम हंक और टैलेंटेड अभिनेता कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी फिल्म ‘भूल भुलैया-2’ को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं। फिल्म में कार्तिक आर्यन के साथ मशहूर अभिनेत्री कियारा आडवाणी मुख्य किरदार में नजर आ रही है और फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।

kartik aaryan

हालाँकि शुरुआत से ही कार्तिक आर्यन अपनी फिल्मों से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहे हैं। वह हमेशा अपने अफेयर्स को लेकर भी सुर्खियां बटोरते हैं। बता दे अब तक कार्तिक आर्यन का नाम कई अभिनेत्रियों के साथ जुड़ चुका है। तो आइए जानते हैं कार्तिक आर्यन अब तक किन्हें डेट कर चुके हैं?

नुशरत भरुचा

kartik aaryan

अभिनेता कार्तिक आर्यन ने नुशरत भरुचा के साथ फिल्म ‘प्यार का पंचनामा-2’ में काम किया और यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर गई। इस फिल्म में कार्तिक और नुसरत भरूचा की एक्टिंग को खूब पसंद किया गया। वहीं इनकी ऑनस्क्रीन जोड़ी को बहुत प्यार मिला। इसी बीच इनके अफेयर्स की खबरें भी सामने आई, हालांकि कार्तिक आर्यन और नुसरत ने हमेशा एक दूसरे को सबसे अच्छा दोस्त ही बताया है।

अनन्या पांडे

kartik aaryan

अनन्या पांडे और कार्तिक आर्यन एक साथ फिल्म ‘पति पत्नी और वो’ में काम किया है। इसी दौरान दोनों के अफेयर ने भी तूल पकड़ा था। इतना ही नहीं बल्कि कई बार दोनों को पार्टी और इवेंट्स में भी एक साथ स्पॉट किया गया।

वही एक इंटरव्यू के दौरान अनन्या पांडे ने सरेआम खुलासा किया था कि उन्हें कार्तिक आर्यन पसंद है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे थे कि यह दोनों सीक्रेट तरीके से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि इस मामले में कभी भी कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे ने कोई बयान नहीं दिया।

सारा अली खान

kartik aaryan

सारा अली खान और कार्तिक आर्यन का अफेयर शुरुआत से ही चर्चा में रहा है। दोनों ने फिल्म ‘लव आज कल’ में काम किया था लेकिन यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई। लेकिन इन दोनों की केमिस्ट्री को खूब पसंद किया गया। फिल्म के रिलीज के बाद ही दोनों को कई बार एक साथ देखा गया।

ऐसे में कहा जाने लगा कि कार्तिक आर्यन और सारा अली खान एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि इसी बीच फिर ब्रेकअप की खबरें भी सामने आई लेकिन एक बार फिर कार्तिक आर्यन और सारा अली खान को एक इवेंट में देखा गया। जिसे देखकर फिर यह कहा जा रहा है कि दोनों रिलेशनशिप में है। हालांकि अभी तक कार्तिक आर्यन ने अपनी लव लाइफ के बारे में खुलासा नहीं किया है।

फातिमा सना शेख

kartik aaryan

बता दें, एक समय पर कार्तिक आर्यन का नाम मशहूर अभिनेत्री फातिमा सना शेख के साथ भी जुड़ चुका है। साल 2017 में इन दोनों का अफेयर काफी चर्चा में रहा था और दोनों को एक साथ कई बार स्पॉट किया गया लेकिन फातिमा सना शेख ने अपने रिश्ते पर बात नहीं की। कार्तिक के अलावा फातिमा का नाम मशहूर अभिनेता आमिर खान के साथ भी जुड़ चुका है।

डिंपल शर्मा

kartik aaryan

बता दें, डिंपल शर्मा एक कनाडिया मॉडल है जो काफी मशहूर है। कार्तिक और डिंपल शर्मा का अफेयर भी काफी चर्चा में रहा था लेकिन अभी दोनों एक दूसरे से अलग है। कहा जा रहा है कि दोनों का ब्रेकअप हो चुका है। हालांकि इन दोनों का रिश्ता क्यों टूटा इस बात का खुलासा नहीं हो पाया।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button