बॉलीवुड

गर्व के क्षण : ऑस्कर 2023 में बजा राजामौली की फिल्म RRR का डंका, नाटू-नाटू ने जीता ऑस्कर

साउथ इंडस्ट्री के जाने-माने डायरेक्टर एसएस राजामौली की फिल्म ‘आरआरआर’ ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। इसके अलावा भी आरआरआर ने कई अवार्ड अपने नाम हासिल किए। अब इसी बीच फिल्म ने इतिहास रच दिया है और आरआरआर के गाने नाटू नाटू ने ऑस्कर अवार्ड 2023 जीता है।

oscar 2023 natu natu

बता दे इस गाने के म्यूजिक कंपोजर एमएम किरवानी और गीतकार चंद्र बोस ने अवार्ड हासिल किया जिसके बाद सोशल मीडिया से लेकर हर तरफ बधाइयों का तांता लग गया।  वहीं आरआरआर की टीम ने भी अपनी खुशी बयां की है।

आरआरआर टीम ने जाहिर की ख़ुशी

बता दें, भारतीय सिनेमा की फ़िल्म ‘आरआरआर’ ने हमारे देश का गौरव बढ़ाया है। ऑस्कर अवार्ड 2023 जीतकर नाटू नाटू ने एक बार फिर बड़ी प्रसिद्धि हासिल की।

oscar 2023

इसी खास मौके पर आरआरआर की टीम ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर खुशी जाहिर करते हुए लिखा कि, “हम धन्य हैं कि #RRRMovie भारत की पहली ऐसी फिल्म है, जिसका गाना #NaatuNaatu को बेस्ट ऑरिजिनल सॉन्ग का ऑस्कर मिला है। बेस्ट ऑरिजिनल सॉन्ग पाने वाली ये भारत की पहली फीचर फिल्म है! कोई भी शब्द इस अलौकिक क्षण का बयां नहीं कर सकता है। दुनिया भर में हमारे सभी अद्भुत प्रशंसकों को हम इस अवॉर्ड को समर्पित करते हैं। जय हिंद!”

खास बात यह है कि इस गाने को अवार्ड मिलने के पहले ही वहां पर लाइव परफॉर्मेंस भी दी गई थी। इस गाने को ऑस्कर अवॉर्ड 2023 के बेस्ट सॉन्ग कैटेगरी में शॉर्टलिस्ट किया गया था जिसमे 15 गानों को हराकर ‘नाटू-नाटू’ ने ट्रॉफी अपने नाम की।

जूनियर एनटीआर ने जताई ख़ुशी

बता दें फिल्म के मुख्य अभिनेता जूनियर एनटीआर ने भी ख़ुशी जताई है। उन्होंने पोस्ट साझा करते हुए लिखा कि, “मुझे अभी अपनी खुशी को व्यक्त करने के लिए शब्द नहीं मिल रहे हैं। यह सिर्फ आरआरआर की जीत नहीं है बल्कि एक देश के तौर पर भारत की जीत है। मेरा मानना है कि यह अभी शुरुआत है, हमें दिखा रहा है कि भारतीय सिनेमा कितनी दूर जा सकता है।

oscar 2023

कीरावनी गुरु और चंद्रबोस गुरु को बधाई, निश्चित रूप से यह राजामौली नामक एक मास्टर कहानीकार और दर्शकों के बिना संभव नहीं होता, जिन्होंने हमें पूरे प्यार से नहलाया होता। मैं ‘द एलिफेंट व्हिस्परर्स’ की टीम को आज उनकी जीत पर बधाई देना चाहता हूं, जो भारत में एक और ऑस्कर लेकर आई है।’

ये अवॉर्ड भी जीत चुका है नाटू नाटू

oscar 2023

बता दे नाटू नाटू सॉन्ग को चंद्र बोस ने लिखा है जबकि एमएम किरवानी ने कंपोज किया है। वहीं फिल्म के मुख्य किरदार जूनियर एनटीआर और रामचरण पर यह गाना फिल्माया गया था जिसने दुनियाभर में धूम मचा दी। जहां तमिल में इसके बोल ‘नटू कुथु’ है तो हिंदी में ‘नाटू नाटू ‘तो वही कन्नड़ में”हल्ली नातु” है।

इससे पहले गाने को 80वे में गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स में भी बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग कैटेगरी का अवार्ड मिल चुका है। इसके अलावा नाटू नाटू ने बेस्ट सॉन्ग के लिए क्रिटिक्स चॉइस अवार्ड भी अपने नाम किया।

oscar 2023

बता दें, एसएस राजामौली द्वारा निर्देशित आरआरआर 2 क्रांतिकारियों की काल्पनिक कहानी है जिसने बॉक्स ऑफिस पर भी कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। फिल्म में जूनियर एनटीआर, राम चरण, अजय देवगन, आलिया भट्ट, ओलिविया मॉरिस श्रेया शरण जैसे बड़े सितारों ने काम किया था।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button