बॉलीवुड

पढ़ाई के मामले में अंगूठा छाप हैं ये बॉलीवुड एक्ट्रेस, लेकिन कमाई जानकर उड़ जायेगी रातों की नींद

मुम्बई – बॉलीवुड में ऐसे कई स्टार्स हैं जो काफी पढ़े लिखे हैं। इनमें से कई के पास तो डॉक्टरेट तक की डिग्रियां हैं। लेकिन, वहीं कुछ स्टार्स ऐसे भी हैं जिन्होंने अपना ग्रेजुएशन तक पूरा नहीं किया है। यानि कुछ स्टार्स ऐसे हैं जो सिर्फ 12वीं तक ही पढ़े लिखे हैं। इसके बावजूद ये स्टार्स अपनी एक्टिंग से लाखों दिलों पर राज करते हैं। आज हम आपकी मुलाकात बॉलीवुड की कम पढ़ी लिखी एक्ट्रेस से करवाने जा रहे हैं। जो पढ़ाई में भले ही पीछे हो लेकिन कमाई के मामले में सबसे आगे हैं। इस लिस्ट में कुछ ऐसे नाम हैं जो आपको वाकई में हैरान कर देंगे।

ये हैं बॉलीवुड की कम पढ़ी लिखी एक्ट्रेस

सोनम कपूर

बॉलीवुड की कम पढ़ी लिखी एक्ट्रेस की लिस्ट में सबसे पहला नाम सोनम कपूर का है। आईएएनएस की एक रिपोर्ट के मुताबिक, सोनम ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि, “मुझे अफसोस है कि मैंने अपनी पढ़ाई पूरी नहीं की है। लेकिन मैं इस साल अपना ग्रेजुएशन पूरा करने जा रही हूं। मैं फॉर्म भरने जा रही हूं।” सोनम ने आगे बताया कि उन्होंने 12 वीं कक्षा के बाद अपनी पढ़ाई छोड़ दी थी और बॉलीवुड में अपना करियर बनाने पर फोकस करने लगी थीं। हालांकि, सोनम एकमात्र बॉलीवुड अभिनेत्री नहीं है जिन्होंने अपनी पढ़ाई पूरी नहीं की है। ऐसी कई लोकप्रिय अभिनेत्रियां हैं जिन्होंने केवल 12वीं तक पढ़ाई की है।

करीना कपूर

बहुत ही कम उम्र से ही करीना ने अपने ग्लैमर से सबसे ज्यादा लोगों को प्रभावित किया है। दशक की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस में से एक करीना ने 20 साल की उम्र में अपनी फिल्म की शुरुआत की। मिथिबाई कॉलेज में दो साल तक कॉमर्स की पढाई करने के बाद करीना ने लॉ की पढ़ाई शुरु किया। उन्होंने सरकारी लॉ कॉलेज में एडमिशन लिया, लेकिन बॉलीवुड में करियर बनाने के लिए पहले वर्ष के बाद अपनी पढ़ाई छोड़ दिया।

ऐश्वर्या राय बच्चन

ऐश्वर्या राय बच्चन दुनिया की सबसे महिलाओं में से एक हैं। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी की ऐश्वर्या राय बच्चन कॉलेज ड्राप ऑउट हैं। ऐश्वर्या हमेशा से एक औसत स्टूडेंट रही हैं। उन्होंने एक साल के लिए जय हिंद कॉलेज में एडमिशन लिया ता लेकिन बाद में ऑर्किटेक्चर में करियर बनाने के लिए किसी अन्य कॉलेज में एडमिशन ले लिया। इसके बाद उन्हें कई मॉडलिंग और फिल्म ऑफ़र हुआ और उन्होंने अपनी पढ़ाई छोड़ दी।

दीपिका पादुकोण

बहुत कम जानते हैं कि दीपिका ने स्नातक की पढ़ाई पूरी नहीं की है। दीपिका के लिए बॉलीवुड हमेशा उसका पहला प्यार रहा है। दीपिका ने बैंगलोर में माउंट कारमेल में एडमिशन लिया था, लेकिन वहां अपनी पढ़ाई पूरी नहीं की। दीपिका बॉलीवुड की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली अभिनेत्री हैं।

प्रियंका चोपड़ा

दशक की सबसे फेसम एक्ट्रेस में से एक प्रियंका ने स्नातक स्तर की पढ़ाई पूरी नहीं की है। प्रियंका ने यूएसए और इंडिया के कई स्थानों से अपनी स्कूली शिक्षा पूरी की है। लेकिन, मॉडलिंग और व्यूटी कॉटेस्ट हमेशा उनकी पहली पसंद रहे हैं।

करिश्मा कपूर

करीना कपूर के जैसे करिश्मा ने भी अपना ग्रेजुएशन पूरा नहीं किया है। 90 के दशक की सबसे बड़ी एक्ट्रेस माने जाने वाली करिश्मा ने केवल 12वीं तक की पढ़ाई कि है। उनकी पहली फिल्म प्रेम कैदी थी। उस वक्त वो सिर्फ सोलह साल की थीं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button