मनोरंजन

भरी महफ़िल में दूल्हे पर प्यार लुटाने लगी दुल्हन, डांस करते हुए बोली- सजना तेरे लिए सजना..

भारतीय शादियों की बात हमेशा निराली होती है। यहां की रौनक और चकाचौंध हर किसी का ध्यान आकर्षित करती है। इस शादी में होने वाली सजावट, दोस्त रिश्तेदारों की मस्ती, स्वादिष्ट पकवान और डांस ये सभी चीजें लोगों की फेवरेट होती है। डांस की बात करे तो इसके बिना कोई भी भारतीय शादी अधूरी मानी जाती है। फिर आजकल दुल्हन भी अपनी शादी में खूब नाचती है।

दुल्हन ने शादी में की शानदार एंट्री

आजकल की शादियों में दुल्हन की डांस वाली एंट्री का ट्रेंड चल रहा है। दुल्हन अपनी शादी के लिए एक बढ़िया सा डांस परफॉरमेंस रेडी करती है। फिर शादी वाले दिन अपने डांस मूव्स से दूल्हे और बारातियों का दिल जीत लेती है। सोशल मीडिया पर आपको दुल्हन के कई डांस वीडियो देखने को मिल जाएंगे। आज हम भी आपको एक शानदार दुल्हन का डांस दिखाने जा रहे हैं।

दरअसल सोशल मीडिया पर एक दुल्हन इन दिनों अपने डांस को लेकर ट्रेंड हो रही है। यह दुल्हन अपनी शादी में बादशाह के गाने ‘सजना तेरे लिए सजना’ पर नाचती है। इस दौरान दुल्हन लाल रंग का लहंगा पहनकर अपनी शादी में नाचते हुए शानदार एंट्री करती है। उसे देख शादी में आए सभी मेहमान बड़े खुश होते हैं। खुद दूल्हा भी अपनी दुल्हनिया के इस डांस को इन्जॉय करता दिखता है।

दुल्हन का अंदाज देख खुश हुआ दूल्हा

दुल्हन के डांस मूव्स, चेहरे के हावभाव और अंदाज बड़ा ही निराला होता है। खासकर वह जिस आत्मविश्वास के साथ नाचती है वह देखने लायक होता है। कुछ देर बादशाह के गाने पर नाचने के बाद दुल्हन ‘मखना वे’ गाने पर नाचती है। ये गाना सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म ‘ड्राइव’ का है। इस गाने पर भी दुल्हन अपनी अदाओं से सबका मन मोह लेती है।

दुल्हन के डांस पर दूल्हे का रिएक्शन भी बड़ा शानदार होता है। वह भी दुल्हन को नाचता देख जोश में आ जाता है। उसके भी पैर थिरकने लगते हैं। वह एक ही जगह खड़े-खड़े दुल्हन के डांस को इन्जॉय करता है। इस दौरान उसके चेहरे पर एक खुशी का एहसास साफ देखा जा सकता है। दुल्हन का यह शानदार डांस वीडियो WedMeGood नाम के यूट्यूब चैनल नए शेयर किया है।

इस वीडियो पर लोगों के दिलचस्प कमेंट्स भी आ रहे हैं। एक यूजर ने कहा “दुल्हन ने बहुत ही सुंदर डांस किया।” दूसरा बोला “मुझे दुल्हन के डांस मूव्स बड़े पसंद आए।” एक शख्स बोला “दुल्हन बहुत ही आत्मविश्वास के साथ नाची।” फिर एक कमेंट आता है “दुल्हन को छोड़ो, मुझे तो दूल्हा पसंद आया। कितना हैंडसम है।” बस ऐसे ही और भी कमेंट आने लगे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button