बॉलीवुड

धर्मेंद्र की पीठ पर सवार ये बच्चा है इंडस्ट्री का बड़ा एक्टर, OTT पर भी है इनका राज, पहचान पाए?

बॉलीवुड इंडस्ट्री से जुड़े सितारों की तस्वीरें अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती है। वही फैंस भी अपने पसंदीदा सितारों की नई-नई तस्वीरें देखने के लिए इंतजार करते हैं। कई बार सितारे अपने फैंस के साथ अपने बचपन की तस्वीरें भी साझा कर देते हैं। जिसके बाद फैंस के बीच इन्हें पहचानने की होड़ मची रहती है। इसी बीच बॉलीवुड दुनिया के जाने माने अभिनेता धर्मेंद्र की एक तस्वीर वायरल हो रही जिसमें वह एक बच्चे के साथ नज़र आ रहे हैं। बता दे यह बच्चा बॉलीवुड इंडस्ट्री का बड़ा अभिनेता है जो इन दिनों ओटीटी की दुनिया में धमाल मचा रहा है। तो आइए जानते हैं तस्वीर में नजर आ रहा यह बच्चा कौन है?

सबसे पहले तो आप वायरल तस्वीर में देख सकते हैं कि धर्मेंद्र गार्डन में घुटनों के बल बैठे हुए नजर आ रहे हैं। वहीं उनकी पीठ पर एक हंसता मुस्कुराता बच्चा दिखाई दे रहा है। बता दे इस बच्चे ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया है और वर्तमान में ओटीटी पर भी छाए हुए हैं। बॉलीवुड फिल्मों के फैन इस बच्चे को पहचान गए होंगे, लेकिन जो नहीं पहचान पाएंगे उनकी मदद करने के लिए हम हैं ही। तो चलिए जानते हैं इस बार तस्वीर में नजर आ रहा यह बच्चा कौन है?

दरअसल यह बच्चा कोई और नहीं बल्कि धर्मेंद्र के ही छोटे बेटे यानी कि पॉपुलर अभिनेता बॉबी देओल है। जी हां 90 के लोकप्रिय एक्टर रह चुके बॉबी देओल अपने पिता के साथ गार्डन में मस्ती करते हुए दिखाई दे रहे हैं। यह उनके बचपन की तस्वीरें है। बता दे ना केवल बॉबी देओल बल्कि धर्मेंद्र के बड़े बेटे सनी देओल भी एक जाने-माने एक्टर है।

bobby deol

bobby deol

बता दें, बॉबी देओल ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म ‘बरसात’ से की थी। पहली फिल्म से बॉबी देओल चर्चा में आ गए थे। इसके बाद उन्होंने ‘प्लेयर्स’, ‘यमला पगला दीवाना’, ‘थैंक्यू’, ‘हमराज़’, ‘बादल’, ‘सोल्जर’, ‘गुप्त’, ‘और प्यार हो गया’, ‘अजनबी’ जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम किया। इसके बाद उन्होंने ओटीटी प्लेटफॉर्म की तरफ रुख किया, जहां पर वे ‘आश्रम’ जैसी वेब सीरीज में काम करने में कामयाब रहे। आश्रम में उन्होंने बाबा निराला का किरदार निभाया जिसके जरिए उन्हें एक नई पहचान हासिल हुई।

बात की जाए बॉबी के निजी जीवन के बारे में तो 1996 में उन्होंने तान्या आहूजा से शादी की। रिपोर्ट की माने तो बॉबी और तान्या एक दूसरे को मुंबई के एक कैफे में मिले थे। इसके बाद इन्होंने एक दूसरे को डेट किया। इसके कुछ समय बाद दोनों ने शादी कर ली। बता दे कि तान्या आहूजा एक मशहूर कॉस्ट्यूम डिजाइनर हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button