बॉलीवुड

1 बेटी से खुश नहीं है प्रियंका-निक, बोले- 11 बच्चे पैदा करेंगे.. पूरी क्रिकेट टीम खड़ी करेंगे..

प्रियंका को 11 बच्चों की मां बनाना चाहते हैं निक, घर में लगाना चाहते हैं बच्चों की लाइन

कहते हैं बच्चे 2 ही अच्छे। हमारे देश की सरकार भी लोगों को ‘हम दो हमारे दो’ का नारा रटवाती रहती है। फिर आज के इस महंगाई के जमाने में लोग ज्यादा बच्चे भी नहीं चाहते हैं। लेकिन बॉलीवुड और हॉलिवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) की सोच इससे हटकर है। उन्हें छोटा नहीं बल्कि बड़ा और भरा पूरा परिवार पसंद है। ऐसा ही कुछ उनके पति निक जोनस का भी मानना है। इसलिए वे अपनी बीवी से एक या दो नहीं बल्कि 11 बच्चे चाहते हैं।

प्रियंका और निक की जोड़ी सोशल मीडिया पर आए दिन छाई रहती है। दोनों बॉलीवुड व हॉलिवुड के पॉपुलर कपल हैं। दोनों ने साल 2018 में शादी रचाई थी। ये शादी राजस्थान में स्थित उमेद भवन में हुई थी। शादी हिंदू और ईसाई दोनों धर्मों के रीति रिवाजों से हुई थी। इस शादी के लगभग चार साल बाद इस साल मई में कपल ने अपने घर नए मेहमान का स्वागत किया था। प्रियंका और निक सरोगेसी से एक बेटी के मां बाप बने थे।

ढेर सारे बच्चे पैदा करना चाहते हैं निक

प्रियंका और निक ने बेटी का नाम मालती मैरी चोपड़ा जोनस रखा है। वह इन दिनों अपनी नन्हीं परी के साथ काफी अच्छा समय बीता रहे हैं। प्रियंका आए दिन बेटी की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर फैंस के साथ साझा करती रहती हैं। दिलचस्प बात ये है कि प्रियंका और निक का एक बच्चे से भी मन नहीं भर रहा है। वह अपने घर बच्चों की लाइन लगाना चाहते हैं।

एक इंटरव्यू में निक जोनस ने कहा था कि वे प्रियंका के साथ ढेर सारे बच्चे चाहते हैं। उनका कहना था कि प्रियंका मेरे जीवन का एक खूबसूरत हिस्सा है। मैं उनके साथ एक बड़ा परिवार बनाना चाहता हूं। यह एक सुदंर यात्रा होने वाली है। हम ढेर सारे बच्चे करेंगे।

प्रियंका की भी है 11 बच्चों की चाहत

सिर्फ निक ही नहीं बल्कि प्रियंका भी ढेर सारे बच्चों की ख्वाहिश जता चुकी है। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था कि वे अपने 11 बच्चे चाहती हैं। ऐसा कहने के बाद वह जोर जोर से हंसने लगी थी। उन्होंने आगे कहा था कि वे अपनी एक पूरी क्रिकेट टीम बनाना चाहती हैं। इसलिए उन्हें 11 बच्चों की जरूरत है।

अब प्रियंका 11 बच्चों की बात को लेकर सिरियस है या मजाक कर रही है, ये तो वो और निक ही जाने। फिलहाल दोनों अपनी इकलौती बच्ची को ढेर सारा प्यार देने में लगे हुए हैं। दोनों बारी-बारी से बेटी का ख्याल रखते हैं। जब प्रियंका काम पर जाती हैं तो निक बच्ची की देखरेख करते हैं। वहीं निक के काम पर जाने के दौरान प्रियंका अपनी लाड़ली बिटिया को संभालती हैं।

काम की बात करें तो प्रियंका जल्द ही सिटाडेल’ (Citadel), एंडिंग थिंग्स’ (Ending Things) और इट्स ऑल कमिंग बैक टू मी It’s All Coming Back To Me) जैसी फिल्मों में दिखाई देंगी। वहीं बॉलीवुड में वे कैटरीना कैफ और आलिया भट्ट के साथ फरहान अख्तर की फिल्म ‘जी ले जरा’ (Jee Le Zara) में नजर आएंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button