राशिफल

राशिफल 19 मई 2023: आज इन 6 राशियों की धन की परेशानी होगी खत्म, मां लक्ष्मी की बरसेगी विशेष कृपा

आज हम आपको शुक्रवार 19 मई 2023 का राशिफल बताने वाले हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व माना गया है। राशिफल के माध्यम से हम भविष्य में होने वाली घटनाओं का पहले से अनुमान लगा सकते हैं। राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है।

आज के में आपके लिए परिवार, नौकरी, व्यापार, लेन-देन और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। तो पढ़िए राशिफल 19 मई 2023 और जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन काफी अच्छा रहने वाला है। माता-पिता का पूरा सहयोग प्राप्त होगा, जिससे आप अपने जीवन में आगे बढ़ने में सक्षम होंगे। यदि स्वास्थ्य से जुड़ी हुई कोई समस्या चल रही थी, तो उससे भी छुटकारा मिलेगा। आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। मेहनत से किए गए काम में आपको बेहतर परिणाम मिलने के प्रबल योग बने हुए हैं। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे थे, उन्हें आज कोई अच्छा मौका मिल सकता है। विद्यार्थियों को पढ़ाई में अच्छे परिणाम मिलेंगे। माता-पिता के साथ दिन का कुछ समय व्यतीत करेंगे।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। आप अपने सभी कार्य मन मुताबिक पूरे करेंगे, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। हर कोई आपकी बातों को ध्यान से सुनेगा। कारोबार में बड़ी सफलता मिलने के योग हैं। विदेश जाने का अवसर प्राप्त हो सकता है। नौकरी में प्रमोशन भी मिलने के योग हैं। जिन छात्रों की आज परीक्षा है, उसमें उन्हें अच्छे अंक मिलने की पूरी उम्मीद नजर आ रही है। शाम के समय परिवार वालों के साथ बाहर घूमने फिरने की योजना बना सकते हैं। काफी लंबे समय से अटका हुआ काम पूरा होगा। दोस्तों के साथ मिलकर किसी नए व्यापार की शुरुआत करेंगे, जिसका भविष्य में लाभ मिलेगा।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन पहले से अच्छा नजर आ रहा है। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन बढ़िया रहेगा। आप खुद को स्वस्थ महसूस करेंगे। आप अपने सभी कार्य समय पर पूर्ण कर लेंगे। ऑफिस में आज आपकी प्रशंसा होगी। बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा नतीजा मिल सकता है। अगर आप किसी नए काम की शुरुआत करने का सोच विचार कर रहे हैं तो माता-पिता का आशीर्वाद लेना ना भूलें। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह होने के योग बने हुए हैं। आज आपको अपने वैवाहिक जीवन में नई नई खुशियां देखने को मिलेंगी।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन काफी हद तक ठीक-ठाक रहेगा। अगर आप कोई बड़ा निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो अनुभवी लोगों से सलाह जरूर लें, नहीं तो नुकसान झेलना पड़ सकता है। संतान की तरफ से कोई शुभ समाचार सुनने को मिलेगा। काफी लंबे समय से चल रही मानसिक चिंता दूर हो जाएगी। आप अपनी मधुर वाणी से दूसरों का दिल जीतने में कामयाब होंगे। परिवार वालों के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। ईश्वर की भक्ति से मन की शांति प्राप्त होगी। विवाह योग्य लोगों को उत्तम विवाह के प्रस्ताव मिलेंगे।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन मिलाजुला परिणाम लेकर आया है। आपका स्वास्थ्य काफी हद तक ठीक ठाक रहेगा। लेकिन बाहर के खानपान से परहेज करने की जरूरत है, नहीं तो पेट से जुड़ी हुई समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। पैसों का उधार लेन-देन करते समय सावधानी बरतने की जरूरत है। दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ाने के लिए आज आप अपने जीवनसाथी को कोई उपहार दे सकते हैं, जिससे घर में खुशी का माहौल बना रहेगा। घर के बड़े बुजुर्गों और बच्चों की तबीयत में सुधार आएगा। आप अपनी अधूरी इच्छाओं को पूरा करने की हर संभव कोशिश करेंगे, जिसमें काफी हद तक सफलता मिल सकती है।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन बहुत ही शानदार रहने वाला है। माता-पिता की तबीयत में सुधार आएगा। आज आप अपने जीवन में कुछ नया करने की कोशिश करेंगे। आपको अपनी किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें निश्चित रूप से सफलता हासिल होगी। किसी पुराने दोस्त से मिलने का मौका मिल सकता है और आप उनके साथ घूमने भी जा सकते हैं। कारोबार के क्षेत्र में आपको लाभ होगा। विदेश से आपको नौकरी के लिए ऑफर मिल सकते हैं। माता-पिता के साथ धार्मिक यात्रा पर जाने की योजना बनेगी। अनुभवी लोगों से जान-पहचान बढ़ेगी, जिनके मार्गदर्शन से आप अपने करियर में आगे बढ़ेंगे।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन पहले से अच्छा नजर आ रहा है। आप अपने हर काम पर पूरा ध्यान देंगे। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखें। कुछ लोग आपके अच्छे स्वभाव का फायदा उठाने की कोशिश कर सकते हैं इसलिए सतर्क रहना होगा। घरेलू जरूरतों के पीछे अधिक धन खर्च होगा, जिसके कारण आप थोड़े चिंतित नजर आएंगे। आपको यही सलाह दी जाती है कि आप अपनी आमदनी के अनुसार घरेलू खर्च का बजट बनाकर चलें, यही आपके लिए बेहतर रहेगा। आपको अपने गुस्से पर काबू रखना होगा, नहीं तो बना बनाया काम बिगड़ सकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन बहुत ही अच्छा साबित होगा। आपके स्वास्थ्य में सुधार आएगा। आज का दिन खुद में बदलाव लाने वाला है। आपको आगे बढ़ने के लिए नई योजनाएं बनानी होंगी। व्यापार से जुड़े हुए लोगों को अच्छा मुनाफा होने के योग हैं। आपके लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होंगे। जो लोग बिजनेस के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं, उन्हें लाभ मिलने की उम्मीद है। दोस्तों के साथ मिलकर घूमने फिरने की योजना बन सकती है। दूर संचार माध्यम से शुभ सूचना सुनने को मिलेगी, जिससे घर का माहौल खुशहाल बनेगा। माता-पिता के आशीर्वाद से आप अपने जीवन के क्षेत्र में लगातार आगे बढ़ेंगे।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन बेहतरीन परिणाम लेकर आया है। आपके विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। किसी बड़ी कंपनी का बुलावा भी आ सकता है। बिजनेस में भारी लाभ हासिल होगा। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता प्राप्त होगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन बहुत ही अच्छा रहेगा। राजनीति से जुड़े हुए लोगों को काफी मान-सम्मान मिलेगा। इस राशि की महिलाओं को शाम को बाहर निकलते समय अपने पर्स का खास ध्यान रखना चाहिए। अगर आपको जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिलता है, तो आप जरूर कीजिए। समाज में मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन काफी हद तक ठीक-ठाक रहेगा। ऑफिस में सभी के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखें। आज आप किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। छोटे भाई बहनों से आपको सहयोग मिलने के आसार हैं। सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। आज आपको कोई जिम्मेदारी मिल सकती है, जिसे आप बखूबी तरीके से निभाएंगे। परिवारवालों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। जो लोग कोर्ट कचहरी के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं, उनका दिन अच्छा साबित होगा। आप कुछ नया करने की सोचेंगे, जिसमें आपको माता-पिता का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। आज विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में अच्छी तरह लगेगा। आज आपको धन लाभ होने के योग बने हुए हैं, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति बहुत अच्छी होगी। जो लोग कला के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं, उनको आज बहुत बड़ा फायदा होने की उम्मीद है। आज आपकी किस्मत के सितारे बुलंद रहेंगे। इसलिए आप अपने क्षेत्र में लगातार कामयाबी हासिल करेंगे।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपको कोई शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है, जिससे पूरे दिन आपका मन प्रसन्न रहेगा। जीवन में आगे बढ़ने के कई मौके मिलेंगे। आज व्यापार के सिलसिले में यात्रा पर जाना पड़ सकता है। यह यात्रा आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलने से आपका मन उत्साहित रहेगा। अगर आपकी कपड़े की दुकान है, तो आज आपकी बिक्री में बढ़ोतरी होगी। प्रेम जीवन जी रहे लोगों का दिन बढ़िया रहेगा। आज आपको अपने साथी से कोई सरप्राइस मिलने की उम्मीद है, जिससे आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button