बॉलीवुड

बेबी पैदा कर ऐसा हो गया इस एक्ट्रेस का हाल, सामने आया डिलीवरी रूम का Video

मां बनने का सुख दुनिया का सबसे बड़ा सुख माना जाता है। प्रेग्नेंसी से लेकर बेबी की डिलीवरी तक, एक मां के अंदर कई जज्बात उमड़ते हैं। इसकी खुशी ही अलग लेवल की होती है। इस खुशी को साउथ और बॉलीवुड फिल्मों की अभिनेत्री प्रणिता सुभाष (Pranitha Subhash) ने हाल ही में साझा किया है। उन्होंने अपने डिलीवरी रूम (Delivery Room Video) का एक वीडियो साझा किया है जो इस समय सोशल मीडिया पर बड़ा वायरल हो रहा है।

एक्ट्रेस ने दिखाई डिलीवरी की झलक

‘हंगामा 2’ से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली प्रणिता ने 11 अप्रैल 2022 अपनी प्रेग्नेसी का ऐलान किया था। हालांकि वे गर्भवती इसके कुछ महीनों पहले ही हो गई थी। वहीं 10 जून को उन्होंने एक बेबी गर्ल को जन्म दिया था। इसके बाद 12 जून को उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी से लेकर डिलीवरी तक का एक वीडियो फैंस के साथ साझा किया है। इस वीडियो को देख फैंस बड़े खुश दिखाई दे रहे हैं। वे एक्ट्रेस को कमेंट कर बधाई दे रहे हैं।

इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे गर्भवती एक्ट्रेस पहले अपनी सोनोग्राफी करवाती है। फिर पति उनके पेट को चूमते हैं। उनके पेट में बच्चे के हिलने की हलचल भी दिखती है। फिर वह अस्पताल में डिलीवरी के लिए आ जाती है। और अंत में बेटी को जन्म देकर उसे गोद में लेते हुए दिखाई देती है। कुछ ही सेकंड के इस वीडियो में प्रणिता ने अपनी पूरी प्रेग्नेंसी जर्नी फैंस को दिखा दी।

यहां देखें प्रेग्नेंसी से डिलीवरी तक का सफर

2021 में हुई थी शादी

बता दें कि एक्ट्रेस ने 31 मई 2021 में बिनेसमैन नितिन राजू से शादी की थी। इसके पहले एक्ट्रेस ने फैंस को बेबी गर्ल की एक झलक भी दिखाई थी। इस दौरान उन्होंने बताया था कि मेरे पिछले कुछ दिन काफी अदभूत रहे। खासकर जब से बेबी का जन्म हुआ है तब से वह खुद को काफी लक्की मान रही हैं।


बताते चलें कि प्रणिता साउथ की जानी मानी अभिनेत्री हैं। वे कन्नड़, तेलुगू, तमिल फिल्मों में काफी काम कर चुकी हैं। वे 2010 से फिल्मों में एक्टिव हैं। कन्नड़ मूवी Porki उनकी डेब्यू फिल्म थी। फिर वे Baava, Attarintiki Daredi और Massu Engira Masilamani जैसी कई हिट फिल्मों में नजर आई।

हंगामा 2 से किया था बोलीवूड डेब्यू

साउथ में हिट होने के बाद प्रणिता ने साल 2021 में बॉलिवुड का रुख किया। उन्होंने फिल्म ‘हंगामा 2’ से बॉलीवुड में एंट्री की। इस फिल्म में उनके साथ शिल्पा शेट्टी और परेश रावल मुख्य भूमिका में नजर आए। वहीं वे अजय देवगन के साथ ‘भुज’फिल्म में भी दिखाई दीं। बताते चलें कि प्रणिता अभी 29 साल की हैं।


वे सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। इंस्टाग्राम पर उन्हें 52 लाख से अधिक लोग फॉलो करते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button