अध्यात्म

जानें आखिर क्यों 7 घोड़े की मूर्ति, चांदी का हाथी, सिक्का आदि को तोहफे में देना माना गया है शुभ

अगर आप अपने किसी करीबी इंसान को कोई तोहफा देने का सोच रहे हैं तो आप उन्हें चांदी तोहफे के रुप में दे सकते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार चांदी से बनी चीजों को तोहफे के रुप में देना काफी शुभ होता है और चांदी के घर में आने से घर की सकारात्मक ऊर्जा बढ़ जाती है।

चांदी से बनीं इन चीजों को दें तोहफे के रुप में –

सात घोड़े की मूर्ति

घोड़े ऊर्जा का प्रतीक होते हैं और वास्तु शास्त्र में सात घोड़ों की मूर्ति का घर में होना अति शुभ माना गया है। दरअसल सात घोड़ों की प्रतीमा को सूर्य के रथ के तौर पर देखा जाता है और ऐसा माना जाता है कि ये सात घोड़े सात रंगों की किरणों को दर्शाते हैं। अगर आप किसी को सात सफेद घोड़ों का शो-पीस या तस्वीर गिफ्ट में देते हैं तो उस व्यक्ति की सेहत हमेशा सही बनीं रहती है।

चांदी का  हाथी

चांदी के हाथी को काफी शुभ माना जाता है। वास्तु शास्त्र के मुताबिक अगर आप किसी को चांदी का हाथी तोहफे के रुप में देते हैं, तो उस व्यक्ति की आयु अधिक हो जाती है। इतना ही नहीं घर में हाथी की मूर्ति होने से घर की सकारात्मक ऊर्जा पर भी अच्छा प्रभाव पड़ता है और घर में नकारात्मक ऊर्जा  प्रवेश नहीं कर पाती है। इसलिए हाथी की मूर्ति देना बहुत शुभ माना गया है। चांदी के अलावा आप चाहें तो पीतल धातु या फिर किसी अन्य धातु से बनी हुई भी हाथी की मूर्ति तोहफे में दे सकते हैं। हालांकि आप इस बात का ध्यान रखें की हाथी की मूर्ति बैठी हुई ना हो और खड़ी मुद्रा में ही हो।

गणेश की मूर्ति

गणेश की मूर्ति को भी तोहफे में देना शुभ माना गया है। हालांकि आप कभी भी लक्ष्मी और गणेश की मूर्ति को एक साथ तोहफे में ना दें। क्योंकि इन दोनों भगवानों की मूर्ति एक साथ तोहफे में देने से आपके जीवन से लक्ष्मी गायब हो जाती है। वहीं गणेश जी की मूर्ति को तोहफे में देने से या पाने से कई शुभ लाभ होते हैं और इंसान को हर कार्य में सफलता मिलने लग जाती है।

चांदी का सिक्का

चांदी का सिक्का देने या पाना काफी लकी होता है। इसलिए आप चाहें तो चांदी का सिक्का भी किसी को भेंट कर सकते हैं। चांदी के सिक्के के अलावा चांदी का चम्मच या गिलास भी देना या मिलना भी शुभ होता है।

रखें इस बात का ध्यान

  • शास्त्रों में चांदी देना या पाना मंगल माना गया है। जबकि सोने से बनी वस्तु देना अशुभ बताया गया है। शास्त्रों के अनुसार चांदी से बनी चीजे देने से और मिलने से जीवन में सुख और शांति आती है। वहीं अगर आप सोने की धातु किसी को भेंट करते हैं तो लक्ष्मी मां नाराज हो जाती हैं। इसलिए आप भूलकर भी सोने से बनी वस्तु को तोहफे के रुप में ना दें।
  • अगर आपको चांदी से बनी कोई भगवान की मूर्ति तोहफे के रुप में मिलती है, तो आप उस मूर्ति को किसी और को भेंट ना करें।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button