राशिफल

राशिफल 17 मई: बजरंगबली की कृपा से 5 राशि वालों का सुख-शांति से परिपूर्ण रहेगा दिन, बढ़ेगी आमदनी

आज आप मंगलवार 17 May 2022 Rashifal पढ़ेंगे। हमारे जीवन में राशिफल का बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का पहले से अनुमान लगाया जा सकता है। राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेनदेन, परिवार, मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है।

आप अपना राशिफल पढ़ कर अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। यदि आप जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहने वाला है? तो इसके लिए 17 मई 2022 का राशिफल पढ़ें।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन शुभ रहेगा। घर के बड़े बुजुर्गों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। धन प्राप्ति के मार्ग में जो भी रुकावटें उत्पन्न हो रही थीं, वह खत्म होगी। जीवनसाथी से चल रहे मतभेद दूर हो जाएंगे। घर का माहौल सुख-शांति से परिपूर्ण रहेगा। आप अपने सोचे हुए कामों को समय पर पूर्ण कर सकते हैं। माता-पिता के साथ किसी मंदिर में दर्शन करने के लिए जाएंगे। आप जितनी मेहनत करेंगे, उसके अनुसार फल की प्राप्ति होगी। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। अचानक काफी लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। बच्चों की तरफ से टेंशन खत्म होगी।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपको अपनी किस्मत का भरपूर साथ मिलेगा। वर्तमान में किए गए कामों का भविष्य में शुभ फल मिलेगा। किसी पुराने नुकसान की भरपाई करने में सफल रहेंगे। आप अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखें। जरूरतमंदों की मदद करने के लिए आप हर संभव कोशिश में लगे रहेंगे। नौकरी करने वाले लोगों को प्रमोशन मिलने के योग हैं। इसके साथ ही वेतन में वृद्धि हो सकती है। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। किसी पुराने निवेश का अच्छा परिणाम मिलेगा। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन बेहतरीन साबित होगा। व्यापार में बेहतर बदलाव के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। घर में मांगलिक कार्यक्रम के आयोजन पर चर्चा होगी। अगर आप कोई साझेदारी में व्यापार शुरू करना चाहते हैं, तो आज का दिन ठीक रहेगा। समाज में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सक्षम रह सकते हैं। आपके जीवन में आज कई परिवर्तन देखने को मिलेंगे, जो आपके लिए बेहद खास रहेंगे। मानसिक शांति बनी रहेगी। सरकारी क्षेत्र में कार्यरत लोगों को मनचाही जगह पर ट्रांसफर मिल सकता है।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज शेयर बाजार से जुड़े हुए लोगों का दिन फायदेमंद साबित होगा। परिवार में चल रही परेशानियों का समाधान हो सकता है। आप अपनी मधुर वाणी से दूसरों का दिल जीतने में सफल रहेंगे। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा नतीजा प्राप्त होगा। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। आप अपने जीवनसाथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। प्रेम जीवन जी रहे लोगों का दिन बढ़िया नजर आ रहा है। आप अपने साथी से दिल की बात शेयर करेंगे। विदेश में व्यापार करने वाले लोगों को अच्छा मुनाफा मिलेगा।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपको कुछ विषम परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है। आप अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखें। कामकाज की जरूरी योजनाओं पर फोकस करना होगा। आप अपने किसी भी काम में जल्दीबाजी मत कीजिए अन्यथा कार्य बिगड़ सकता है। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखने होंगे। सहकर्मियों की मदद से कुछ अधूरे काम पूरे होते हुए नजर आ रहे हैं। आप अपनी अधूरी इच्छाओं को पूरा करने की हर संभव कोशिश करेंगे। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। अचानक किसी रिश्तेदार से खुशखबरी मिलने की संभावना है।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपको कुछ नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जिन पर ध्यान देना होगा। करियर में अच्छी सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। अनुभवी लोगों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। दोस्तों के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। अचानक घर में में मेहमानों का आगमन हो सकता है, जिससे घर में चहल-पहल बनी रहेगी। किसी काम में जीवनसाथी की तलाश फायदेमंद साबित होगी। नई संपत्ति खरीदने की इच्छा पूर्ण होती हुई नजर आ रही है। आज आपको पैसों का उधार लेन-देन करने से बचना होगा अन्यथा हानि हो सकती है।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपको कार्य क्षेत्र में लगातार सफलता मिलने के योग हैं। बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। किसी जरूरी काम में परिवार का पूरा-पूरा सहयोग प्राप्त होगा। अचानक दूर संचार माध्यम से अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। अगर आपने पहले किसी भी प्रकार का निवेश किया है, तो उसका आज अच्छा फायदा मिल सकता है। आपकी मेहनत रंग लाएगी। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता पाने के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ेगी। गुरुजनों का पूरा साथ मिलेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपको अपने गुप्त शत्रुओं से सतर्क रहना होगा क्योंकि यह नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं। आप किसी की बातों में आकर कोई भी कदम ना उठाएं। काम के सिलसिले में किसी से भी ज्यादा उम्मीद रखना ठीक नहीं है। आपको अपने सारे काम खुद पूरे करने चाहिए। दोस्तों का समय-समय पर सहयोग मिलता रहेगा। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन सामान्य रहेगा। आप अपने खानपान में सुधार करें।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन बहुत शानदार नजर आ रहा है। काफी लंबे समय फंसा हुआ पैसा वापस मिल सकता है। किसी यात्रा से लाभ होने के योग बन रहे हैं। करीबी दोस्तों या परिवार के साथ काफी मजेदार समय व्यतीत करेंगे। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। आपको किसी धार्मिक आयोजन का हिस्सा बनने का मौका मिल सकता है। आपका मन बहुत खुश रहेगा। विरोधी पक्ष सक्रिय रहेंगे परंतु यह आपको हानि नहीं पहुंचा पाएंगे। विवाह योग्य लोगों को विवाह के अच्छे प्रस्ताव आएंगे।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आप अपने जीवन में कुछ नया करने की कोशिश कर सकते हैं। आपके मन में जल्दी पैसा कमाने की तीव्र इच्छा पैदा होगी परंतु आप कोई भी गलत कदम ना उठाएं अन्यथा आगे चलकर आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। कारोबार से जुड़े हुए लोगों का दिन फायदेमंद साबित होगा। आपके मन की कोई इच्छा पूरी होते ही नजर आ रही है। कार्यालय का वातावरण आपके पक्ष में रहेगा। बड़े अधिकारियों की मदद से अधूरे काम पूरे हो सकते हैं। आपको अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखने की आवश्यकता है। विद्यार्थियों को पढ़ाई लिखाई पर ध्यान देना होगा।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा। मन में तरह-तरह के विचार उत्पन्न हो सकते हैं, जिसके चलते बेचैनी महसूस करेंगे। विद्यार्थियों का पढ़ाई में मन नहीं लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी, तभी आप कामयाबी हासिल कर सकते हैं। अगर कोर्ट कचहरी से जुड़ा हुआ मामला चल रहा है, तो फैसला आपके पक्ष में आएगा। घर की आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। परिवार के लोगों के साथ आप घरेलू चीजों की खरीदारी करने की योजना बना सकते हैं। मकान बनाने का सपना भी जल्द पूरा होता हुआ नजर आ रहा है। अगर आप कहीं निवेश करना चाहते हैं तो अनुभवी लोगों की सलाह जरूर लें। प्रेम जीवन में सुधार आएगा।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज नौकरी करने वाले लोगों का दिन बेहतरीन रहेगा। प्रमोशन के साथ वेतन में वृद्धि हो सकती है। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में भटक रहे थे, उनकी तलाश आज खत्म होने की संभावना है। दान पुण्य में आपका अधिक मन लगेगा। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन अच्छा रहेगा। किसी मित्र से अच्छा सहयोग मिल सकता है। पड़ोसियों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। आप अपनी मधुर वाणी से दूसरों का दिल जीतने में सफल रहेंगे। शिक्षा के क्षेत्र में लापरवाही भारी पड़ सकती है। परिवार के सदस्यों के साथ किसी अच्छी जगह घूमने-फिरने की योजना बन सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button