दिलचस्प

मुसीबत में फंसा था दिव्यांग शख्स, फरिश्ता बनकर आया डिलीवरी बॉय, ऐसे की मदद, देखें Video

आज के इस कलयुग में सिर्फ इंसानियत ही दुनिया को स्वर्ग बना सकती है। हम देखते हैं कि आज के जमाने में लोग सिर्फ अपने काम से काम रखना पसंद करते हैं। उन्हें दूसरों के दुख या मुसीबतों से कोई लेना देना नहीं होता है। राह चलते कई बार लोग मुसीबत में फंस जाते हैं, लेकिन लोग उसकी मदद को आगे नहीं आते हैं। वह अपने नजरअंदाज कर आगे बढ़ जाते हैं। लेकिन हर कोई ऐसी सोच नहीं रखता है। कुछ अच्छे और नेक दिल वाले लोग भी होते हैं। अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस डिलीवरी बॉय को ही देख लीजिए।

जब डिलीवरी बॉय ने की दिव्यांग की मदद

डिलीवरी बॉय अक्सर जल्दी में होते हैं। उन्हें अपनी चीजें समय पर लोगों के घर डिलीवर करनी होती है। यदि ऐसा न हो तो उनकी सैलरी से पैसे भी कट जाते हैं। लेकिन इसके बावजूद एक डिलीवरी बॉय ने अपनी बीजी शेड्यूल से समय निकाला और एक दिव्यांग शख्स की मदद को आगे आया। दरअसल इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो बड़ा वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे एक डिलीवरी बॉय एक दिव्यांग शख्स की मदद को आगे आता है।

वीडियो की शुरुआत डिलीवरी बॉय की गाड़ी रुकने से होती है। फिर वह गाड़ी से उतरकर फूटपाथ पर जाता है। यहां व्हील चेयर पर बैठा एक दिव्यांग शख्स फुटपाथ पर चढ़ने में संघर्ष कर रहा है। उसकी व्हील चेयर के पहिएं उपर नहीं चढ़ते हैं। ये चीज डिलीवरी बॉय गाड़ी में से देख लेता है। इसलिए वह गाड़ी रोककर बाहर आता है और उस दिव्यांग शख्स की व्हील चेयर को धक्का देकर फुटपाथ पर चढ़ा देता है। इसके बाद वह पुनः अपनी गाड़ी में बैठ काम पर चले जाता है।

लोग बोले- ये होती है इंसानियत

यह पूरी घटना कैमरे में कैद हो जाती है। अब हर कोई इस डिलीवरी बॉय की तारीफ कर रहा है। यह घटना जापान की बताई जा रही है। इसे गुड न्यूज मूवमेंट (Good News Movement) नाम के इंस्टाग्राम पेज ने साझा किया है। इस वीडियो को देखकर लोग अलग-अलग प्रातक्रियाएं दे रहे हैं। एक शख्स ने कहा “इंसानियत की शानदार मिसाल। काश सभी ऐसे ही जरूरतमंदों की मदद करते रहें।”

फिर एक शख्स अपना जापान का अनुभव साझा कर बताता है “जापान में ऐसा होना कॉमन है। मैं 5 साल वहां रहा। एक बार ट्रेन में मुझे ठीक नहीं लगा। मैं ट्रेन की बाथरूम की तरफ भागा। जब बाहर आया तो एक शख्स हाथ में पानी की बोतल लेकर खड़ा था। उसने भाप लिया कि मैं बीमार हूँ। इसलिए पानी ले आया।” उम्मीद है कि आप भी इस वीडियो से प्रेरित होंगे और ऐसे ही लोगों की मदद करते रहेंगे।

देखें वीडियो

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button