अध्यात्म

चंद्रग्रहण पर करें इन 4 चीजों का दान, मां लक्ष्मी-नारायण की कृपा से धन-खुशी में होगी वृद्धि

हिंदू धर्म में दान-पुण्य जैसे कार्यों को बहुत ही शुभ माना जाता है, ऐसा बताया जाता है कि व्यक्ति द्वारा जो भी चीज दान की जाती है उससे कई गुना अधिक लाभ व्यक्ति को प्राप्त होता है, अगर हम हिंदू धार्मिक शास्त्रों के अनुसार देखे तो ग्रहण के पश्चात दान का विशेष महत्व माना गया है, आपको बता दें कि 05 जुलाई 2020 को चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है, चंद्र ग्रहण के दौरान सूर्य चंद्रमा और पृथ्वी एक ही क्रम में आ जाते हैं जिसकी वजह से चंद्र ग्रहण लगता है, अगर आप चंद्रग्रहण के पश्चात कुछ चीजों का दान करते हैं तो इससे आप ग्रहण के दुष्प्रभाव से बच सकते हैं, यह विशेष वस्तुएं दान करने से ग्रहण का नकारात्मक प्रभाव दूर हो जाता है और देवी-देवताओं का आशीर्वाद मिलता है।

चंद्र ग्रहण पर करें इन विशेष चीजों का दान

दूध

अगर आप चंद्र ग्रहण के बाद दूध का दान करते हैं तो इससे धन की देवी माता लक्ष्मी जी और भगवान नारायण जी का आशीर्वाद मिलता है, अगर हम शास्त्रों के अनुसार देखे तो दूध का विशेष महत्व चंद्रमा के साथ बताया गया है, इसलिए ग्रहण के पश्चात दूध का दान करना शुभ माना जाता है।

शक्कर

अगर आप चंद्र ग्रहण के बाद शक्कर यानी चीनी का दान करते हैं तो इससे इष्ट देवी देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

चांदी

शास्त्रों के अनुसार चांदी का दान करना बहुत ही विशेष माना गया है, इससे व्यक्ति को कुशाग्र बुद्धि और धन-वैभव का आशीर्वाद मिलता है, इसलिए चंद्रग्रहण के पश्चात आप चांदी का दान अवश्य कीजिए।

चावल

अगर कोई भी शुभ कार्य किया जाता है तो उसमें चावल यानी अक्षत का इस्तेमाल अवश्य होता है, अगर आप चंद्रग्रहण के पश्चात चावल का दान करते हैं तो इससे आपको अपने जीवन में धन से जुड़ी हुई समस्याओं से छुटकारा मिलता है, ग्रहण के पश्चात चावल का दान करना बहुत ही शुभ माना जाता है, आपके जीवन में धन की कमी नहीं होगी।

दान करने से इन शुभ फलो की होगी प्राप्ति

  • अगर आप दान करते हैं तो इससे मान-सम्मान में बढ़ोतरी होती है।
  • दान करने से व्यक्ति के जीवन में धन से जुड़ी हुई समस्याओं का अंत होता है, इतना ही नहीं बल्कि अगर जीवन में कोई समस्या उत्पन्न हो रही है तो उसका समाधान भी हो जाता है।
  • अगर आप दान करते हैं तो इससे यश, बल और मानसिक शांति मिलती है।
  • दान करने से व्यक्ति के घर-परिवार में सुख-शांति का वातावरण बना रहता है।

दान से जुड़ी हुई यह काम की बातें भी जानिए

  1. आप चंद्रग्रहण पर चंद्रमा से संबंधित मंत्रों का जाप अवश्य करें।
  2. जब ग्रहण समाप्त हो जाए तब उसके पश्चात आपको स्नान करके नए वस्त्रों का धारण करना होगा और उसके बाद आप अपने सामर्थ्य अनुसार कुछ ना कुछ चीजें दान अवश्य कीजिए।
  3. जब ग्रहण समाप्त हो जाए तब आप अपने पूरे घर को गंगाजल से शुद्ध कीजिए।
  4. अगर आप धन की देवी माता लक्ष्मी जी का आशीर्वाद पाना चाहते हैं तो ग्रहण समाप्त होने के पश्चात इंद्रदेव की विधि विधान पूर्वक पूजा कीजिए।
  5. अगर आप अपने घर परिवार में खुशहाली बनाए रखना चाहते हैं तो ग्रहण खत्म होने के बाद तुलसी के पौधे के पास दीपक जलाएं।
  6. अगर आप ग्रहण खत्म होने के पश्चात गाय को रोटी खिलाते हैं तो इससे आपको शुभ फल की प्राप्ति होती है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button