अध्यात्म

चंद्र (सोम) ग्रह के अशुभ प्रभाव से ऐसा हो जाता है हाल, जानिए इससे बचने के उपाय

यदि किसी व्यक्ति की कुंडली में चंद्र ग्रह की दशा खराब है तो इसकी वजह से जीवन में बहुत सी परेशानियां उत्पन्न होने लगती हैं। चंद्र एक चंद्र देवता हैं। चंद्र को सोम के रूप में भी जाना जाता है। इनके एक हाथ में मुगदर और एक हाथ में कमल रहता है। यह रात के समय पूरे आकाश में अपना रथ चलाते हैं। इनके रथ को दस सफेद घोड़े या मृग खींचते हैं। चंद्र को सोमवार का स्वामी भी माना गया है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कुंडली में चंद्रमा कमजोर होने के कारण जीवन परेशानियों से भर जाता है। अगर आप चाहते हैं कि आपकी कुंडली में चंद्रमा मजबूत रहे तो, आज हम आपको चंद्र की स्थिति सुधारने के कुछ सरल उपायों के बारे में जानकारी देने वाले हैं। जिनको अपनाकर आप चंद्रमा की खराब दशा को ठीक कर सकते हैं।

चंद्र ग्रह के अशुभ प्रभाव के लक्षण

  • अगर किसी व्यक्ति की कुंडली में चंद्र ग्रह कमजोर है तो इसकी वजह से व्यक्ति को पेट से जुड़ी हुई परेशानियों से गुजरना पड़ता है, इतना ही नहीं बल्कि जुखाम जैसी समस्याएं भी उत्पन्न होने लगती हैं।
  • चंद्र ग्रह की खराब दशा की वजह से घर में अगर कोई पालतू पशु है तो उसकी मृत्यु की आशंका अधिक रहती है।
  • अगर किसी व्यक्ति की कुंडली में चंद्र ग्रह कमजोर है तो इसकी वजह से दुश्मनों में लगातार बढ़ोतरी होने लगती है।
  • चंद्र ग्रह की खराब दशा की वजह से व्यक्ति को धन हानि का सामना करना पड़ता है।

चंद्रमा ग्रह को मजबूत बनाने के उपाय

  • अगर आप चंद्रमा को अपनी कुंडली में मजबूत बनाना चाहते हैं तो इसके लिए सोमवार के दिन भगवान शिव जी की आराधना कीजिए।
  • आप भगवान शिव जी की पूजा के दौरान “ओम नमः शिवाय” मंत्र का जाप करें। आप इस मंत्र का जाप करने के लिए रुद्राक्ष की माला का इस्तेमाल कर सकते हैं। आप 11 माला इस मंत्र का जाप कीजिए।
  • आप बड़े-बुजुर्गों, ब्राह्मण, गुरु का आशीर्वाद लीजिए।

  • चंद्रमा को कुंडली में मजबूत बनाने के लिए आप सोमवार के दिन सफेद कपड़े में मिश्री बांधकर जल में प्रवाहित कीजिए, इससे आपको लाभ मिलेगा।
  • आप सोमवार के दिन चांदी की अंगूठी में 4 रत्ती की मोती हाथ की अनामिका उंगली में धारण करें।
  • आप अगर चंद्रमा को मजबूत बनाना चाहते हैं तो इस बात का ध्यान रखना होगा कि शीशे के गिलास में दूध, पानी का सेवन मत कीजिए।
  • चन्द्रमा को मजबूत बनाने के लिए आप चांदी का लॉकेट बनाकर अपने गले में धारण कर सकते हैं।
  • अगर किसी व्यक्ति की कुंडली में चंद्रमा कमजोर है तो उस व्यक्ति को 28 वर्ष के बाद ही विवाह करने का निर्णय लेना चाहिए।
  • आप अपनी जेब में हमेशा लाल रंग का रुमाल रखें।
  • अगर आप माता-पिता की सेवा करते हैं तो इससे आपको विशेष लाभ मिलेगा।
  • अगर आप चंद्रमा को ताकतवर बनाना चाहते हैं तो आप पश्चिम दिशा में झाड़ू या फिर कोई भी गंदगी वाली चीजें ना रखें क्योंकि वास्तु शास्त्र के अनुसार यह ठीक नहीं माना जाता है। इसके साथ ही आप अपने घर के उत्तर-पश्चिमी कोने में गुलाबी रंग का बल्ब लगाएं और दिन ढलते ही आप इसको जला दीजिए।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button