राशिफल

राशिफल 25 अप्रैल 2023: आज बजरंगबली की कृपा से इन 4 राशियों की मेहनत लाएगी रंग, जागेगा सोया नसीब

आज हम आपको मंगलवार 25 अप्रैल 2023 का राशिफल बताने वाले हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व माना गया है। राशिफल के माध्यम से हम भविष्य में होने वाली घटनाओं का पहले से अनुमान लगा सकते हैं। राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है।

आज के में आपके लिए परिवार, नौकरी, व्यापार, लेन-देन और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। तो पढ़िए राशिफल 25 अप्रैल 2023 और जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज नौकरी करने वाले लोगों का दिन बहुत ही फायदेमंद साबित होगा। आपको अपनी मेहनत के अनुसार फल की प्राप्ति होगी। घर के बुजुर्गों का आशीर्वाद आपके ऊपर रहेगा। जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें सफलता मिलने के प्रबल योग हैं। संतान से जुड़ी हुई सारी चिंता दूर हो जाएगी। काफी लंबे समय से लटका हुआ काम पूरा होगा। आपका कोई सपना साकार होता हुआ नजर आ रहा है। किस्मत का साथ मिलने से आप अपने क्षेत्र में अच्छी कामयाबी हासिल करेंगे। आप आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपके जीवन में तनावपूर्ण स्थितियां उत्पन्न हो सकती हैं। जरूरी कामों को पूरा करने के लिए भागदौड़ अधिक करनी पड़ेगी। आपको अपनी सेहत पर ध्यान देने की जरूरत है। बदलते मौसम के कारण स्वास्थ्य पर प्रभाव पड़ेगा। सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। माता-पिता के साथ कुछ समय व्यतीत कर सकते हैं। आप बेकार की चिंता मत लीजिए। आप अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करें। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। आपको अपने गुस्से पर काबू रखना होगा, नहीं तो किसी से वाद-विवाद हो सकता है। आज लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचना होगा। अगर यात्रा जरूरी है, तो वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन मिलाजुला परिणाम लेकर आया है। कामकाज में सफलता मिलेगी। नौकरी के क्षेत्र में आप अपने सभी कार्य समय पर पूर्ण कीजिए, नहीं तो बड़े अधिकारियों की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। कुछ लोग आपके अच्छे स्वभाव का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे। इसलिए आपको सतर्क रहने की जरूरत है। कानूनी अड़चन दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। दोस्तों के साथ घूमने-फिरने की योजना बना सकते हैं। आपको अपनी फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखने की जरूरत है, नहीं तो भविष्य में परेशानी हो सकती है। प्रभावशाली लोगों से जान-पहचान बढ़ेगी, जिसका आगे चलकर फायदा मिलेगा।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपको अपने कामकाज पर ध्यान केंद्रित करना होगा। बेकार की बातों में अपना समय और ऊर्जा बर्बाद मत कीजिए। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे थे, उन्हें आज कोई अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है। किसी बड़ी कंपनी से इंटरव्यू के लिए बुलावा आ सकता है। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे। बच्चों की तरफ से तरक्की की खुशखबरी सुनने को मिल सकती है, जिससे आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। ननिहाल पक्ष से प्रेम व स्नेह मिलेगा। अगर आप साझेदारी में कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं, तो सोच विचार जरूर करें। व्यापार में अच्छा मुनाफा कमाने में सफल रहेंगे। आज पैसों का उधार लेन-देन मत कीजिए।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन काफी बेहतर रहेगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। आपको अपनी मेहनत के अनुसार फल की प्राप्ति होगी। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया था, तो वह वापस मिल जाएगा। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। आप अपनी किस्मत से ज्यादा अपनी मेहनत पर भरोसा रखेंगे। आप अपनी कड़ी मेहनत से कोई बड़ी उपलब्धि हासिल कर सकते हैं। घर परिवार में खुशहाली का वातावरण बना रहेगा। कार्यस्थल पर लंबित पड़ी हुई योजनाओं को क्रियान्वित करने का अनुकूल समय है। नौकरी में कार्यभार की अधिकता की वजह से थकान रहेगी।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन भाग्य के दृष्टिकोण से काफी अच्छा रहेगा। आप किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। जरूरत पड़ने पर परिवारवालों का पूरा सहयोग मिलेगा। नौकरी के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। प्रमोशन के साथ वेतन में वृद्धि होने जैसी खुशखबरी मिल सकती है। जीवनसाथी की तबीयत में सुधार आएगा। आप किसी पुराने नुकसान की भरपाई करने में सफल रहेंगे। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। आप अपनी मधुर वाणी से दूसरों का दिल जीतने में कामयाब होंगे। आमदनी में जबरदस्त इजाफा देखने को मिलेगा, जिससे घर की आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आप अपने जीवन में कुछ नया करने की कोशिश कर सकते हैं। दोस्तों की पूरी मदद मिलेगी। आज शादीशुदा लोगों का जीवन काफी अच्छा रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। प्रेमी से उपहार मिलने के योग हैं, जिसे पाकर आप भावुक हो सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में आपकी मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जो लोग सेहत को लेकर परेशान चल रहे थे, उनकी चिंता खत्म हो जाएगी। किसी पुरानी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। अगर आपने कहीं पैसा निवेश किया था, तो उसका अच्छा लाभ मिलता हुआ नजर आ रहा है। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में कामयाब होंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन शानदार नजर आ रहा है। वरिष्ठ अधिकारियों की प्रशंसा के पात्र बनेंगे। कामकाज के सिलसिले में छोटी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आपके द्वारा की गई यह यात्रा सुखद रहेगी। किसी पुराने मित्र से अचानक मुलाकात हो सकती है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। लोगों की भलाई के लिए कुछ काम कर सकते हैं। समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जीवनसाथी के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। घर परिवार में सुख-शांति का वातावरण बना रहेगा। माता-पिता की तबीयत में सुधार आएगा। घर के किसी बड़े की मदद से आपका अटका हुआ काम पूरा हो सकता है। अचानक आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिलने के योग हैं।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत नजर आ रही है। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। कार्य क्षेत्र में आज का दिन फायदेमंद साबित होगा। आप किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। अनुभवी लोगों की पूरी मदद मिलेगी। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। तरक्की के मार्ग खुलेंगे। व्यापार के सिलसिले में की गई यात्रा लाभदायक सिद्ध होगी। आप अपनी योजनाओं को बेहतर ढंग से पूरा करने में सफल रहेंगे। विवाह योग्य लोगों को उत्तम विवाह के प्रस्ताव मिलेंगे। आपकी सेहत ठीक रहेगी। खानपान में रुचि बढ़ेगी। परिवार के सदस्यों के साथ मनपसंद भोजन का आनंद लेंगे।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण नजर आ रहा है। पैसों के मामले में किसी पर भरोसा मत कीजिए। आप किसी को भी पैसा उधार ना दें, नहीं तो उधार दिया गया पैसा वापस मिलने में कठिनाई होगी। परिवारवालों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। आज अगर आप लंबी दूरी की यात्रा पर जा रहे हैं, तो उस दौरान वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें, क्योंकि दुर्घटना होने का भय सता रहा है। विद्यार्थियों को पढ़ाई के प्रति लापरवाही करने से बचना होगा। किसी प्रतियोगी परीक्षा के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी, तभी आप कामयाबी हासिल कर पाएंगे। भाई बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। दोस्तों के साथ घूमने फिरने की योजना बनेगी।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। आज आप खुद को गर्व से भरा हुआ महसूस करेंगे। नौकरी में सभी कार्य मन मुताबिक पूरे करेंगे। बड़े अधिकारी आपके काम से बेहद खुश नजर आएंगे। घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। घर के किसी सदस्य के विवाह की बात पक्की हो सकती है, जिससे परिवार में खुशियां बनेंगी। प्रेम जीवन जी रहे लोगों का दिन बढ़िया रहेगा, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह होने के योग बने हुए हैं। आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है। सामाजिक स्तर पर लोकप्रियता बढ़ेगी। छात्रों का दिन बेहतर रहेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में इच्छित परिणाम प्राप्त होंगे।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपको धन लाभ होने के योग हैं। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। आप अपनी मधुर वाणी से दूसरों का दिल जीतने में सफल रहेंगे। अगर आप विदेशी कंपनी में नौकरी करने का सोच विचार कर रहे हैं, तो आज आपको कोई अच्छा मौका मिल सकता है। व्यापार से जुड़े हुए लोगों का दिन काफी बढ़िया रहेगा। आपका मुनाफा बढ़ सकता है। लेकिन आज जोखिम भरे कामों से दूर रहने की जरूरत है। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे। काफी लंबे समय से अटका हुआ काम पूरा होगा। कारोबार में बरकत होगी। अनुभवी लोगों के साथ उठना बैठना रहेगा, जिसका भविष्य में फायदा मिलेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button